मनोज - संगीता की ‘इंसाफ’
भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी ‘मृदुल’ और खूबसूरत अदाकारा संगीता तिवारी की जोड़ी पहली बार एक साथ भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्माता अभय सिन्हा की फिल्म ‘इंसाफ’ में नजर आयेगी। यशी फिल्मस प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में मनोज तिवारी व संगीता तिवारी पति-पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में मनोज व संगीता के उपर एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने व मनोरम दृश्य फिल्माया गया है। संपूर्ण पारिवारिक विषयवस्तु पर बनी इस फिल्म में सुपरस्टार पवन सिंह, क्रिशा खण्डेलवाल, उर्वशी चैधरी, अवंतिका, सिद्धार्थ राॅय, रवि उज्जैन, प्रिया पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, अनुप अरोडा व गजेन्द्र चैहान की प्रमुख भूमिकाएं हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि इंसाफ में अपनों का भी सर कलम किया जाता है। फिल्म के गीतकार अशोक कुमार दीप, विनय बिहारी व संगीतकार अशोक कुमार दीप हैं। फिल्म का प्रदर्शन दुर्गा पूजा के अवसर पर किया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें