शुक्रवार, जून 24, 2011

विनय आनंद-मोनालिसा की ‘‘तुलसी बिन सूना अंगनवाँ’’



भोजपुरी स्टार विनय आनंद व मोनालिसा की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। इन दोनों की जोड़ी अंजली फिल्मस् इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही निर्माता आर बी. शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘‘तूलसी बिन सूना अंगनवाँ’’ में देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पनवेल व मुंबई के विभिन्न लोकेशनों पर पूरी कर ली गयी। इस फिल्म के निर्देशक हैं शैलेश श्रीवास्तव। फिल्म में विनय आनंद, मोनालिसा, एस. एम. जहीर, मेहनाज श्राफ, सुनील पाल, समीर शेख, सीमा सिंह, राजन मोदी, जफर खान, पूरनिला राॅय चैधरी, की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म में शक्ति कपूर भी दमदार भूमिका में दिखेंगें। फिल्म की सहनिर्मात्री शबनम शेख, संगीतकार प्रेम जी-लता जी, गीतकार अशोक कुमार दीप, लेखक सुशील योगी व परवेज आलम, कैमरामैन जयंतो घोष, कार्यकारी निर्माता जफर खान, नृत्य अशोक - मयंक, ज्ञान सिंह, संपादक नकुल प्रसाद, एक्शन रमाकांत मिश्रा हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर-शोर से जारी है। बकौल निर्माता आर. बी शर्मा ‘तुलसी बिन सूना अंागनवाँ’ एक बेहतरीन फिल्म है जो दर्शको को खूब पसंद आयेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें