गुरुवार, अगस्त 11, 2011

कल पूरा होगा के बनी करोडपति का सफ़र



महुआ टीवी पर प्रसारित हो रहे भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े शो ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ का भोजपुरिया वर्जन ‘‘के बनी करोड़पति’’ के इस हफ्ते 50 एपिसोड पूरे हो जायेंगे और इसी के साथ केबीसी भोजपुरी का पहला सीजन समाप्त हो जाएगा। महुआ टीवी को नई ऊँचाईयाँ प्रदान करने वाले इस शो ने भोजपुरिया दर्षकों के बीच काफी लोकप्रियता बटोरी हैं। इस शो के माध्यम से दूर-दराज गाँव के रहने वाले लोगों को भी केबीसी खेलने का मौका दिया। केबीसी भोजपुरी का संचालन बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने शानदार अंदाज में किया। दर्शको के दिलों पर शत्रु के अंदाज ने काफी रंग जमाया। ‘‘के बनी करोड़पति’’ के इस सफर में मालिनी अवस्थी, गिरिजा देवी, रवि किशन , दिनेष लाल यादव एवं पाखी हेगड़े जैसे भोजपुरी सेलिब्रिटी दिखे वही सोनाक्षी सिन्हा, गोविंदा, धमेन्द्र, हेमा मालिनी जैसे हिन्दी के दिग्गज कलाकारों ने भी बिहारी बाबू संग करोड़पति खेला। मषहुर राजनीतिज्ञ यषवंत सिन्हा भी सप्तिनक ‘‘के बनी करोड़पति’’ खेलने पहुँचे। ‘‘के बनी करोड़पति’’के एकमात्र करोड़पति बने कुषीनगर (उ0प्र0) के राजेष सिंह। ‘‘के बनी करोड़पति’’ के इस अंतिम एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार 12 अगस्त रात नौ बजे महुआ टी0वी0 पर होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें