मंगलवार, मई 03, 2011

निरहुआ- विराज की ‘‘दुश्मनी’’


भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ व नये नवेले स्टार विराज भटृ की ‘‘दुश्मनी’’ अब जनता के सामने जल्द ही आने वाली है। इन दोनो स्टार्स की दुश्मनी 6 मई से बिहार के सिनेमा घरों में धमाल मचाने को तैयार है। आदिशक्ति इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी निर्माता दुर्गा प्रसाद की भोजपुरी फिल्म दुश्मनी में निरहुआ व विराज भटृ एक दुसरे के दुश्मन की भूमिका में है, जो एक दूसरे के खुन के प्यासे बने हुए हैै। फिल्म मे निरहुआ व विराज के उपर एक से बढ़कर एक एक्शन दृश्य फिल्माये गये है। फिल्म में निरहुआ के अपोजिट पाखी हेगड़े है। वही रिंकू घोष विराज भटृ के अपोजिट है। फिल्म का निर्देशन सुपरहिट निर्देशक राजकुमार पांडेय ने किया है। इस फिल्म से एक बार फिर से निरहुआ विराज की सुपरहीट जोड़ी दिखेगी जो इसके पहले लागल रह राजा जी, दिवाना, दाग, दिलजले में धमाल मचा चुकी है। फिल्म में जुनियर निरहुआ प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, मनोज टाईगर, स्वाती वर्मा, अवधेश मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, व सुरेन्द्र पाल की भूमिका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें