शुक्रवार, मई 20, 2011

पवन सिंह व विराज भट्ट पहली बार एक साथ


भोजपुरिया फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह व एक्शन स्टार विराज भट्ट पहली बार एक साथ प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक रामाकांत प्रसाद की फिल्म ‘‘लड़ाई ल अंखियाँ ए लौंडे राजा’’ में दिखेंगें। फिल्म में पवन सिंह जहाँ टिकट ब्लैकर की भूमिका में वहीं विराज पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में पवन सिंह की नायिका मोनालिसा व विराज के अपोजिट प्रिया शर्मा है। कुमारी माई मूवीज व आदि शक्ति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में पवन सिंह व विराज भट्ट की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में पवन व विराज के शानदार एक्शन स्टंटस भी दिखेंगें। फिल्म का निर्माण व निर्देशन रामाकांत प्रसाद ने किया है। फिल्म में अनारा गुप्ता, दीपक भाटिया, सीमा सिंह, आनंद मोहन, पुष्पा वर्मा, रिषभ राज ‘‘गोलू’’, नन्हे पाण्डेय, धामा वर्मा व नीरज राज पौडेल की अन्य प्रमुख भूमिकाएँ है। फिल्म के संगीतकार अशोक कु. दीप हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें