शुक्रवार, मई 20, 2011

भोजपुरी की नई नायिका प्रिया शर्मा


भोजपुरी फिल्मों में तेजी से छा रही नायिका है प्रिया शर्मा। प्रिया शर्मा इन दिनों भोजपुरी की दर्जनभर फिल्मों में अपना जलवा बिखेर रही हैं। ‘‘मारे करेजवा में तीर’’ से भोजपुरी पर्दे पर इंट्री मारने वाली पंजाबी कुड़ी प्रिया की अब तक विक्रांत के साथ ‘‘दुल्हा अलबेला’’, पवन सिंह के साथ ‘‘पवन पूरवईयां’’, विनय आनंद के साथ ‘‘किसना कईलस कमाल’’, सुदीप पाण्डेय के साथ ‘‘हमार ललकार’’, ‘‘हम हईं धरम योद्धा’’ प्रदर्शित हो चुकी है। प्रिया प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक रामाकांत प्रसाद की आगामी फिल्म ‘‘लड़ाई ल अंखियाँ ए लौंडे राजा’’ व ‘‘बारूद’’ मंे विराज भट्ट के साथ दिखेंगी। विराज के साथ प्रिया ‘‘प्यार करेला हिम्मत चाहीं’’ व ‘‘हार ना पाई प्यार हमार’’ में भी दिखेंगी। इसके अलावे प्रिया ‘‘चुन्नू बाबू सिंगापुरी’’ व ‘‘बुलंदी’’ मंें भी दिखेंगी। बकौल प्रिया भोजपुरी फिल्मों में काम करके मैं खुश हूँ। मैं भारतीय परिधानों में सजी गाँव की लड़की की भूमिका निभाना ज्यादा पसंद करती हूँ, लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड पर एक्सपोजर से भी कोई परेशानी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें