मंगलवार, मई 10, 2011

छा गई शुभी शर्मा


भोजपुरी फिल्मों की नई सनसनी शुभी शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री के हर बड़े बैनर्स, निर्माता व निर्देशकों की पसंद बनी हुई है। ‘‘चलनी के चालल दुल्हा’’ से भोजपुरिया पर्दे पर इंट्री मारने वाली शुभी की हालिया रीलिज मशहूर निर्माता दुर्गा प्रसाद की फिल्म ‘‘दुश्मनी’’ बिहार में धमाल मचा रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुपरहिट निर्देशक राजकुमार आर. पाण्डेय ने किया है। शुभी ने अभी हाल में निरहुआ इंटरटेनमेंट की ‘‘औलाद’’ की शुटिंग पूरी की है। ‘‘औलाद’’ का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक असलम शेख कर रहे हैं। शुभी भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक हैरी फर्नाडिस निदे्रशित कार्पोरेट कंपनी ‘‘स्वरूप फिल्मस प्रा. लि’’ निर्मित ‘‘संतान’’ भी कर रही हैं। इस फिल्म में शुभी के नायक सुपरस्टार रविकिशन है। शुभी प्रवेशलाल के साथ निर्माता स्वप्नदीप की भोजपुरी फिल्म ‘‘राजा के रानी से प्यार हो गईल’’ मंे नजर आयेंगी। इसके अलावे शुभी शर्मा, अभी कई अन्य बड़े बैनरों की फिल्म कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें