मंगलवार, मई 10, 2011

भोजपुरिया किंग जीतेश दुबे


भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन निर्माता जीतेष दुबे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे ‘किंग मेकर आफ भोजपुरी सिनेमा’ है। जी हां! जीतेश दुबे की फिल्म ‘मार देब गोली केहू ना बोली’ जहां आज भी हर तरफ सफलता का डंका बजा रही है वहीं जितेश दुबे की अगली फिल्म ‘यादव पान भंडार’ का पोस्ट प्रोडक्शन काफी तेजी से चल रहा है। इस नंबर वन निर्माता की बीते साल दो फिल्में ‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’ तथा ‘बृजवा’ सिनेमाई पर्दे पर पहुंची और दोनों ही ‘ब्लाक बस्टर ’ साबित हुई। नम्बर वन भोजपुरी चैनल महुआ न्यूज ने ‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’ को नम्बर वन फिल्म आफ द इयर बताया है। दो फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही जीतेश दुबे की फिल्म प्रोडक्शन नंबर चार ‘मार देब गोली केहू ना बोली’ भी बीते साल प्रदर्शित हुई। इस फिल्म का निर्माण पायल दुबे द्वारा किया गया। ‘मार देब गोली केहू ना बोली’ को जगदीश शर्मा ने निर्देशित किया। इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन की मुख्य भूमिका थी जबकि रवि किशन की नायिका थीं गुंजन पंत। इस फिल्म में दीपक दुबे जैसे पावर पैक्ड एक्टर के साथ ही किरण कुमार भी नजर आये। साथ में थीं कल्पना शाह। जीतेश दुबे की कंपनी श्री कृष्णा क्रियेशन ने असलम शेख के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धरमवीर’ से भोजपुरी वल्र्ड में एंट्री की । इसके अलावा निर्माता रितेश कुमार एवं असलम शेख द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तू ही मोर बालमा’ में प्रेजेन्टर की भूमिका निभाई। जितेश दुबे ने अपनी चार फिल्मों के जरिये भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों को ना सिर्फ रोजगार मुहैया कराया बल्कि अपनी तीन सुपर हिट फिल्मों ‘धरमवीर’, ‘मुन्नीबाई नौटंकीवाली’ और ‘बृजवा’ के जरिये डिस्ट्रीब्यूटरों पर ऐसा नशा छा दिया है कि उनकी फिल्म ‘मार देब गोली केहू ना बोली’ को डिस्ट्रीब्यूटरों ने बिना प्रोमो देखे ही मुंह मांगी क़ीमत पर खरीद लिया। ‘मार देब गोली केहू ना बोली’ के सुपर डुपर हिट होने के बाद भी जीतेश दुबे ने एक पल भी आराम नहीं किया और फिर लग गये अपनी प्रोडक्शन नंबर पांच ‘यादव पान भंडार’ में। इस फिल्म में भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी और गुंजन पंत की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा जीतेश दुबे की कई और फिल्में भी जल्द ही फ्लोर पर जा रही हैं जिसके बारे में नंबर वन निर्माता जीतेश दुबे जल्द ही घोषणा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें