मंगलवार, मई 10, 2011

‘‘लड़ाई लऽ अंखिया....’’ का प्रदर्शन जून में


भोजपुरिया पर्दे पर ‘‘लागल रहऽ ए राजा जी’’, ‘‘दीवाना’’, ‘‘दाग’’, जैसी ब्लाकबस्टर फिल्में व इस वर्ष ‘‘दिलजले’’ दे चुकें भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक रामाकांत प्रसाद अब लेकर आ रहे हैं ‘‘लड़ाई लऽ अंखियाँ ऐ लौण्डे राजा’’। ‘‘लड़ाई लऽ अंखियाँ ऐ लौण्डे राजा’’ का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंतिम चरण पर इन दिनों मुंबई में है। आदिशक्ति इंटरटेन्मेंट एवं कुमारी माई मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह, विराज भट्ट, मोनालिसा, प्रिया शर्मा, अनारा गुप्ता, दीपक भाटिया, सीमा सिंह, आनंद मोहन, पुष्पा वर्मा, ऋषभ राज गोलू, नन्हे पाण्डेय, धामा वर्मा व नीरज राज पौडेल की प्रमुख भूमिकाएँ है। फिल्म के गीत लिखे हैं, अशोक कु. दीप, विनय बिहारी, बृजेश पाण्डेय व प्यारेलाल यादव ‘‘कवि’’ ने वहीं मधुर संगीत है, अशोक कु. दीप का फिल्म के छायांकन देवेन्द्र तिवारी, वेल मुरूगन, एक्शन रियाज सुल्तान, नृत्य कानू मुखर्जी व संजय है। बकौल निर्माता निर्देशक रामाकांत प्रसाद ‘‘लड़ाई लऽ अंखियाँ....’’ कपंलीट मनोरंजक फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को गीत-संगीत व एक्शन, इमोशन एवं मनोरंजन का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा। फिल्म का प्रदर्शन जून में किया जायेगा।

1 टिप्पणी:

  1. pawan singh bhojpuri ke super star hawan...inkar sara film me bahut achha acting kaile baran....aur is film me bhi achha acting karihe............all the best pawan singh jee....

    जवाब देंहटाएं