बुधवार, मई 05, 2010

पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी फिल्म



भोजपुरी फिल्म जगत के पचास साल के इतिहास में पहली बार एक भोजपुरी फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली है। भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन अभिनीत व अमेरिकन फिल्म निर्माण कंपनी पन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म जला देब दुनिया तोहरा प्यार में को कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। उल्लेखनीय है की इसके पूर्व रविकिशन अभिनीत फिल्म कब होई गवना हमार को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। पन फिल्म्स के प्रमुख सुधीर कदम आई.आई.टी.खड़गपुर से पास आउट है। पन फिल्म्स ने इसके पूर्व अवार्ड विन्निग अंग्रजी फिल्म फोर्चून टेलर व ट्रोमा का निर्माण किया है। होलीवूड से लौटने के बाद सीधे भोजपुरी फिल्म निर्माण में जुड़ने के सम्बन्ध में उन्होंने कहा की भारत में हिन्दी फिल्मों की स्थिति फिलहाल अच्छी नहीं है। मात्र 10 प्रतिशत फिल्में ही चल रही है। इसके विपरीत भोजपुरी में फिल्में सही हो तो चल ही जाती है। रही बात मराठी, भोजपुरी की, तो भोजपुरी आज राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हो रही है। ओवर सीज मार्केट भी इसका हो चला है। इन सारी बातों को ध्यान में रखकर ही मैंने भोजपुरी में फिल्म निर्माण का जिम्मा लिया। कांस फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म को शामिल करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविकिशन ने कहा की उनका सपना भोजपुरी फिल्म को ऑस्कार अवार्ड में भी देखना है। उन्होंने कहा की भोजपुरी को मिले इस सम्मान से पूरे भोजपुरी जगत को गर्व है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें