बुधवार, अगस्त 25, 2010

‘‘बड़का साहब’’ के घर पहुँचे निरहुआ व पाखी!


‘‘महुआ टीवी’’ पर मस्ती से भरी शो ‘‘बड़का साहब’’ के घर में एंट्री मारने जा रहे है दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ और मशहुर अभिनेत्री पाखी। इस शुक्रवार को रात्रि 7.00 बजे ये दोनों सिनेस्टार ‘‘बड़का साहब’’ के घर में एंट्री मारेगे और घर के सदस्यों के साथ इस घर में कुछ मस्ती भरे पल बितायेगें। बतौर प्रिंस चामींग और प्रिसेंज, निरहुआ व पाखी शाही रथ पर सवार होकर ‘‘बड़का साहब’’ के निमंत्रण पर घर में पहुचेगें। फिर घर में एंट्री के साथ सभी सदस्यों में अलग सी स्फूर्ती का संचार हो जायेगा। घर में एंट्री के साथ मशहुर अभिनेत्री रिंकू घोष इनका इंटरव्यू लेती है। हवेली के अंदर निरहुआ व पाखी की जबरदस्त स्वागत की जायेगी और फिर इनके सम्मान में घर के सदस्य नाच गाने का इंतेजाम करेगें, जिसमें खुद निरहुआ व पाखी भी ठुमके लगायेगें। वे अपने फिल्मों के हिट गानों पर खुलकर डाँस करेगें और खूब धमाल भी मचायेगें। पूरे मस्ती और आनंद के साथ निरहुआ-पाखी ‘‘बड़का साहब’’ के सदस्यों का दो दिनों की हसीना बना देगें। इसका प्रसारण ‘‘महुआ’’ पर शुक्रवार रात्रि 7.00 बजे किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें