रविवार, मई 30, 2010

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा ‘‘शुभी शर्मा’’


भोजपुरी फिल्मों की नई तारिका शुभी शर्मा को हाल ही में संपन्न हुए पाँचवी भोजपुरी फिल्म अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अदाकारा के पुरस्कार से नवाजा गया। शुभी को यह पुरस्कार उनकी पहली फिल्म ‘‘चलनी के चालल दुल्हा’’ में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिए दिया गया। शुभी को यह अवार्ड इम्पा अध्यक्ष टी॰ पी॰ अग्रवाल के हाथों मिला। इस पुरस्कार से उत्साहित शुभी ने अजय सिन्हा व निरहुआ इंटरटेनमेन्ट्स का धन्यवाद किया जो उनलोगों ने उन्हें पहली फिल्म में ही इतना अच्छा मौका दिया। शुभी में अपने सह-कलाकार प्रवेशलाल यादव का भी आभार प्रकट जिन्होंने उन्हें भोजपुरी चाल ढ़ाल मंें आने के लिए मदद किया। गौरतलब है की शुभी ने विधिवत भारतीय, कत्थक नृत्य का प्रशिक्षिण लिया है व दक्षिण की फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर रही है। शुभी ने हाल ही में आलोक कुमार कृत ‘‘भईया के साली ओढ़निया वाली’’ की शुटिंग पूरी की है जिसमें उनके नायक पवन सिंह है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें