रविवार, मई 30, 2010

गोरखपुर के अविनाश बने डांस संग्राम’’ के विजेता



महुआ टीवी पर प्रसारित रियलिटी शो ‘‘डाँस संग्राम’’ का आखिकार विजेता चुना ही गया। मिल गया ‘‘भोजपुरी का पहला डाँसिंग स्टार’’। जी हाँ, झारखंड की राजधानी राँची के मोहरबादी मैदान में लाखों जनता की उपस्थिति में प्रसिद्ध कोरियाग्राफर व शो की ‘‘बड़की माई’’ सरोज खान ने गोरखपुर के प्रतिभागी अविनाश दुबे को ‘‘डांस संग्राम’’ का विजेता घोषित किया। अविनाश दुबे ने पटना के आनंद ईशान को लगभग 8 लाख वोटों से पछाड़ते हुए ये खिताब जीता। अविनाश को कुल 15 लाख मत प्राप्त हुए और वही आनंद ईशान को 8 लाख। और इसी घोषणा के साथ ‘‘डाँस संग्राम’’ जीतकर जोशीले टीम के नायक अविनाश ने श्वेता तिवारी के जाबांज का सपना तोड़ दिया। और अंततः श्वेता तिवारी पर सम्भावना सेठ भारी पड़ ही गई। ‘‘डाँस संग्राम’’ का खिताब जीतकर अविनाश दुबे ने अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा दिया। अविनाश को ‘‘डांस संग्राम’’ का ट्राफी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिया। साथ में अविनाश को 11 लाख रुपए नगद का चेक व एक बाजाज बाईक दी गई। वही उपविजेता रहे आनंद ईशान को 7 लाख रुपए नगद, एक ट्राफी प्रदान की गई। दुल्हन की तरह सजी राँची का मोहराबादी मैदान में एंकर दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ ने शानदार शुरूआत की और पूरे देश की जनता का अभिवादन किया। फिर झारखंड की ऐतिहासिक ‘‘छऊ’’ नृत्य की प्रस्तुती की गई। फिर उसके बाद तो मंच पर सितारो की बाढ़ सी आ गई। ‘‘डाँस संग्राम’’ के मंच पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह ने एक से बढ़कर प्र्रस्तुतिया दी वही अदाकारा में श्वेता तिवारी व पाखी हेगड़े ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। सम्भावना सेठ ने जानदार आईटम डाँस से पूरे राँची को झूमा दिया। गायिकी मालनी अवस्थी व कल्पना ने भी धमाकेदार प्रस्तुती दी। इसके अलावे ‘‘डांस संग्राम’’ के टाॅप प्रतिभागी रहे गौरी चैत्री, अभिषेक, आत्मजीत सिंह, चाँदनी, अमित कुमार, मा॰ पिन्टु, प्रेरणा, अंजली मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, आकाश मुखर्जी, दिपू सिंह, कोमल सिंह ने प्रस्तुतीया दी दर्शकों का मनोरंजन किया। ग्रैण्ड फिनाले के दौरान बतौर मुख्य अतिथि महुआ टी॰वी॰ के सी॰एम॰डी॰ पी॰ के॰ तिवारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें