मंगलवार, मई 11, 2010

कुंछ यूं दिखेगा ‘‘भोजपुरिया देवदास’’!


हिन्दी व साऊथ की भाषा में बनने के बाद भोजपुरी में बन रही है ‘‘देवदास’’। शुटिंग के पहले हर कोई कयास लगा रहा था कि भोजपुरी का ‘‘देवदास’’ कैसा दिखेगा? क्या होगी उसकी पोशाक? क्या वे देशी होगा या शहरी? फिल्म की शुटिंग हुई और अब निर्माता उमेश सिंह ने ‘‘भोजपुरिया देवदास’’ के लुक को जारी कर दिया है। जी हाँ, देवदास बने रवि किशन, पूरे तरह से देशी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे उजली भागलपुरी कुत्र्ता में है और उनकी आँखे नशीली है। सिगमा सिनेविजन के बैनर तले बनी ‘‘देवदास’’ की हाल ही में प्रथम शेडयूल समाप्त हुई है जिसमें देवदास और चंद्रमुखी से संबंधित दृश्यों को चित्रित किया गया है। पटना के विभिन्न स्थलों में इसकी शुटिंग की गई। भोजपुरीया देवदास में अभिनेता रवि किशन ‘‘देवदास’’ की भूमिका में है वही ‘‘पारो’’ बनी है भाग्यश्री व ‘‘चंद्रमुखी’’ मोनालीसा। किरणकांत वर्मा द्वारा लिखित - निर्देर्शीत इस फिल्म का ‘‘देवदास’’ पूरे भोजपुरीया अंदाज में नजर आयेगा। इस फिल्म के सह-निर्माता अवधेश अग्रवाल है। फिल्म की सेकेन्ड सिड्यूल जल्द ही शुरू की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें