रविवार, मई 30, 2010

विकलांग लड़के की दास्तां ‘‘दिया और तूफान’’


नम्रता फिल्मस् क्रियेशंस के बैनर तले बनी नए विषयवस्तु की भोजपुरी फिल्म ‘‘दीया और तूफान’’ अब प्रदर्शन को तैयार है ओर जल्द ही बिहार के सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। आर॰ पी॰ सिंह द्वारा निर्मित व मिथलेश अविनाश निर्देर्शीत इस फिल्म में एक विकलांग लड़के की संघर्ष गाथा को दिखाया गया है। सामाजिक सरोकार से जुड़ी कहानी वाली यह फिल्म कई अर्थों में विभन्न है। ‘‘दीया और तूफान’’ एक ऐसे विकलांग युवक की कहानी है, जो अपनी इस कमजोरी को अपना हथियार बना लेता है। वही बालक जो कल तक समाज के लिए एक बोझ बना था, आज एक डाक्टर बनकर वह उसी समाज का कल्याण करने आ जाता है। नायिका का पिता, जिसने इस विकलांग को तिरस्कृत कर भगा दिया था, आज उसी के अस्पताल में जीवन-मृत्यु के बीच झूल रहा है और उसे बचाता है, वही युवक। इस फिल्म में मुख्य किरदारों में भोजपुरीया महानायक कुणाल सिंह, बृजमोहन, प्रिया कपूर, प्रिया पांडे, मेहनाज, संजय वर्मा, अशोक त्यागी, सोनिया मिश्रा और कुलदीप है। कर्णप्रिय गीतों व मधुर संगीत से सजी इस फिल्म के गानें गणेश कु॰ काजल, अमित यादव व तस्लीम तन्हा ने लिखें है वही संगीत कुमार पारस का है। बकौल, निर्देशक, मिथलेश अविनाश ‘‘दिया और तूफान’’ ‘‘एक सामाजिक जिम्मेदारी लेकर चलनेवाली फिल्म है, जो कई सार्थक संदेश देती है।’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें