मंगलवार, अक्तूबर 11, 2011

SHAKTI KAPOOR'S THUMKA ON CHAITA SONG


चैता गाने पर शक्ति कपूर का ठुमका
हिन्दी फिल्मों के जाने-माने खलनायक व इन दिनों बिग बाॅस के घर में कैद शक्ती कपूर चैता गाने पर ठूमके लगाते दिखेंगें। शक्ती कपूर अंजनी फिल्मस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही निर्माता आर. बी. शर्मा व शबनम शेख की भोजपुरी फिल्म ‘‘तुलसी बिन सुनाऽ आंगनवां’’ में चैता गाने पर ठूमका लगाते दिखेंगें। फिल्म में चैता गाने पर आवाज दिया है कुमार सानू ने वहीं गीत हैं अशोक कुमार दीप के तथा संगीत दिया प्रेम जी लता जी ने। फिल्म में विनय आनंद, मोनालिसा, एस. एम. जहिर, मेहनाज श्राफ, सुनील पाल, समीर शेख, जफर खान, सीमा सिंह और राजन मोदी की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली ने शैलेश श्रीवास्तव ने। फिल्म के छायाकार जयंतो घोष, कार्यकारी निर्माता जफर खान, नृत्य निर्देशक अशोक मयंक, ज्ञानसिंह, संपादक नकुल प्रसाद है। फिल्म का प्रदर्शन अगले माह किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें