शुक्रवार, अक्तूबर 28, 2011

Rani Chatarji - Deepak Dubey again Together in Munni Badnaam Bhail Saiyaan Tohre Khatir




‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर’’ का मुहूर्त
श्री कृष्णा क्रियेशंस कृत निर्माता जीतेश दुबे की नयी भोजपुरी फिल्म ‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहर खातिर’’ का शानदार मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई के स्वरलता स्टूडियो में धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर फिल्म के लिए इंदू सोनाली की आवाज में एक आईटम गीत संगीतकार मधुकर आनंद ने रिकाॅर्ड किया। निर्मात्री पायल दुबे की इस फिल्म की मुन्नी हैं रानी चटर्जी वहीं रानी के सैंया बनंेगे नये सितारे दीपक दुबे। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है अजय कुमार ने जिनकी ‘‘यादव पान भंडार’’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के गीतकार श्याम देहाती, छायाकार थाबन. के व कार्याकारी निर्माता सतीश उपाध्याय हैं। फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर भोजपुरी के कई चर्चित चेहरे जीतेश दुबे व उनकी युनिट को बधाई देने पहुँचे उनमें प्रमुख हैं निर्देश असलम शेख, जगदीश शर्मा, हैरी फर्नाडिश, आनंद गहतराज, अशोक अत्री, नागेश मिश्रा, शंभु पाण्डेय, अभिनेता बृजेश त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, हैदर काजमी, बाल गोविन्द व अभिनेत्री गुंजन पंत हैं। भोजपुरिया पर्दे पर धरमवीर, मुन्नी बाई नौटंकीवाली, मार देब गोली केहू ना बोली, जैसी चर्चित फिल्में देने वाले जीतेश दुबे ने बताया कि मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर एक कंपलीट मसाला फिल्म होगी जो दर्शकों के दिलों पर राज करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें