मंगलवार, अक्तूबर 11, 2011

SAIYAAN ARAB GAILE NA LAUNCHED


‘‘संईया अरब गईले ना’’ का मुहूर्त सम्पन्न
त्रिलोक चित्र मंदिर कृत भोजपुरी फिल्म ‘‘संईया अरब गईले ना’’ का भव्य मुहूर्त जुहू स्थित फोर सीजन्स होटल में शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। विक्रांत सिंह और प्रिया शर्मा की मुख्य जोड़ीवाली इस फिल्म के खलपुरूष संजय पाण्डेय हैं। फिल्म के निर्माता अजीत श्रीवास्तव और निर्देशक यशवंत सिंह ‘यश’ है। कार्यकारी निर्माता विक्की श्रीवास्तव तथा सह-निर्माता ज्ञानेन्द्र सिंह, शशांक श्रीवास्तव एवं आर. के सिंह हैं व फिल्म में अन्य भूमिका में सुजीत श्रीवास्तव हैं। मोनिका सिंह की कहानी और पटकथा के लिए संवाद लिखे हैं सजेन्द्र लाल यादव ‘‘लालजी’’ ने। निर्माता अजीत श्रीवास्तव व निर्देशक यशवंत के अनुसार यह फिल्म गाँव के एक ऐसे नौजवान की कहानी है जो जैसे को तैसा की तर्ज पर इंसाफ करने-कराने का हिमायती है। सत्यवादी बाप का बेटा यथार्थवादी विचारोंवाला है। काॅलेज में उसकी मुलाकात एक कालेज गर्ल से होती है। जिसे कुछ लड़के तंग करते हैं। उसकी मदद करते-करते वह कब उसके करीब आ जाता है, पता ही नहीं चलता। विक्रांत - प्रिया की यह प्रेम कहानी एक्शन से भरपूर है शीघ्र ही फ्लोर पर जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें