शनिवार, अक्तूबर 22, 2011

भोजपुरिया मजदूर का सेकण्ड शेड्यूल 28 अक्टूबर से


आई. एल. गुप्ता फिल्मस् के बैनर तले बन रही फिल्म भोजपुरी मजदूर की सेकण्ड शेड्यूल 28 अक्टूबर से राज पीपला के विभिन्न जगहों पर किया जायेगा। इस फिल्म के निर्माता हैं एस. एस. गुप्ता तथा निर्देशक है अमर बेताब सह निर्देशक सुजीत सिंह यह फिल्म मजदूरों की रियल जीवन गाथा तथा कानून किस तरह से बड़े लोगों की मुठठी में बंद है। इंसाफ न मिलने की वजह से कानून को हाथ मंें लेना और कानून के लिए लड़ना ये इस फिल्म के माध्यम से दर्शाया गया है। इस फिल्म में हमें एक्शन, काॅमेडी, रोमांस सब कुछ देखने को मिलेगा जिसको कैमरे में बंद किया है श्यामल चक्रवर्ती तथा संगीत से संवारा है गुणवंत सेन व मिथिलेश रंजन, गीत विनय बिहारी, अशोक सिन्हा, इमरान अंसारी, नृत्य बाली कथा - पटकथा अमर बेताब, संवाद इमरान अंसारी, मारधाड़ हिरालाल यादव का है। फिल्म में मुकेश कुमार, प्रतिभा पाण्डेय, बाली, दीपक भाटिया, बंदिनी मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वशिष्ट वर्मा, कैलाश चैधरी आदि मुख्य कलाकार हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें