शनिवार, अक्तूबर 22, 2011

दुर्गा फिल्म्स प्रोडक्शन की ‘प्रोडक्शन नं. 1’ का भव्य मुहूर्त


दुर्गा फिल्म्स प्रोडक्शन की ‘प्रोडक्शन नं. 1’ (अनाम) भोजपुरी फिल्म का भव्य मुहूर्त शीशा रेस्टोरेंट, अंधेरी (प.), मुंबई मंे भोजपुरी सिने जगत की गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। निर्माता दुर्गा प्रसाद वर्मा की इस फिल्म के निर्देशक अवधेश यादव हैं। फिल्म के लेखक सुरेन्द्र मिश्रा हैं, जबकि गीत हैं बिपिन बहार व श्याम देहाती के और संगीतकार लाल सिन्हा हैं। फिल्म के कलाकारों का चयन अभी शेष हैं। यह फिल्म एक सौतेली मां और उसके अपने और सौतेले बेटे के बीच के रिश्ते को भावनात्मक रूप से चित्रित करती है। इस फिल्म के मुहूर्त पर भोजपुरी जगत के जो-जो गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति थे, उनमें अभय सिन्हा, जगदीश शर्मा, हैरी फर्नांडीस, राजदीप सैनी, संजय पांडेय, दीपक भाटिया, रवि सिन्हा, राजेश (रजनीश), फहीम खान, रवि उज्जैन और राजू के नाम प्रमुख हैं। मिर्जा अज़हर बेग इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मंे उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें