शनिवार, अक्तूबर 22, 2011

Insaaf is releasing on Chhath puja


छठ पूजा पर रीलिज होगी अभय सिन्हा की ‘इंसाफ’’
भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता अभय सिन्हा की चर्चित फिल्म ‘इंसाफ’ का प्रदर्शन महान लोकपर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर 1 नवम्बर से बिहार में किया जायेगा। यशी फिल्मस प्रा. लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स मनोज तिवारी व पवन सिंह एक साथ नजर आयेंगें। फिल्म में संगीता तिवारी, कृषा खंडेलवाल, उर्वशी चैधरी, अवंतिका, सिद्धार्थ राय, रवि उज्जैन, अनुप अरोड़ा, संतोष श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, प्रिया पाण्डेय, विनोद मिश्रा, रवि बल, सत्य प्रकाश, जय प्रकाश व गजेन्द्र चैहान की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म का कथा पटकथा लेखन व निर्देशन किया है अजय श्रीवास्तव ने। फिल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव के अनुसार ‘‘इंसाफ’’ एक संपूर्ण परिवारिक मनोरंजक फिल्म है जिसके माध्यम से यह बताया गया है कि ‘‘इंसाफ’’ एक ऐसी प्रणाली है जिसकी बुनियाद तले अपनों का सिर भी कलम किया जाता है। फिल्म में मनोज व पवन बड़े व छोटे भाई की भूमिका में है। फिल्म का आॅडिया टी-सिरीज ने जारी किया है। फिल्म के गीतकार अशोक कुमार दीप, बिनय बिहारी, संगीतकार विनय बिहारी, संवाद मनोज कुशवाह, कार्यकारी निर्माता, संवाद मनोज कुशवाहा, कार्यकारी निर्माता अंजनीकांत श्रीवास्तव है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें