शनिवार, अक्तूबर 22, 2011

Dhamal Kaila Raja - shooting completed


‘‘धमाल कइलऽ राजा’’ की शूटिंग पूरी
जलाराम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता रमण नैयर की भोजपुरी फिल्म ‘‘धमाल कईलऽ राजा’’ की पूरी शूटिंग पिछले दिनों संपन्न हो गयी। अब सिर्फ फिल्म के कुछ गानों के फिल्मांकन बाकी हैं। फिल्म का निर्देशन चन्द्रसेन सिंह ने किया है। फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन, टुलिप सिंह, गिरीश शर्मा, कोमल ढिल्लन, निलीमा सिंह, पंकज बेरी, सीमा सिंह व संभावना सेठ की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म के गीतकार विपिन बहार, संगीतकार मधुकर आनंद, लेखक पारस जयसवाल, छायांकन आर. आर प्रिंस, डांस राम देवन, एक्शन मास्टर दर्शन सिंह हैं। फिल्म के निर्माता रमन नैयर व निर्देशक चन्द्रसेन सिंह के मुताबिक यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें