राजेश सिंह बने ‘‘के बनी करोड़पति’’ के पहले करोड़पति
महुआ टीवी पर प्रसारित हो रहे भारतीय टेलीवीजन इतिहास के सबसे बड़े शो ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के भोजपुरिया वर्जन ‘‘के बनी करोड़पति’’ के पहले करोड़पति बनने का अवसर प्राप्त हुआ है कुशीनगर (उ. प्रदेश) के राजेश सिंह को। 34 वर्षिय राजेश सिंह पेशे से फाइनेंस मैनेजर हैं व वर्तमान में अहमदाबाद (गुजरात) में रहते हैं। राजेश सिंह इस सोमवार से ही खेल रहे हैं वे मंगलवार के एपीसोड में पचास लाख तक पहुँचते हैं और कल बुधवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में एक करोड़ के सवाल का जवाब दे कर ‘के बनी करोड़पति’ के पहले करोड़पति बन गये। राजेश सिंह ने लगभग 70,000 से अधिक किताबों का गहन अध्ययन किया है और वे 17 ब्लाॅग के लिए लिखते हैं। राजेश सिंह विवाहित हैं और उन्होंने भौतिकी से बी. एस. सी. किया है। राजेश को एक पुत्र व एक पुत्री है। राजेश को फिल्म और टीवी देखने का शौक है। इनको क्रिकेट खेलना काफी पसंद है और ये गाँव के क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर एक मैच में जीतकर इनाम पा चुके हैं। इनके पसंदीदा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है। इनके पसंदीदा कलाकार ‘‘के बनी करेाड़पति’’ के ऐंकर व बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिंन्हा व ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। इनके पसंदीदा राजनेता अटल बिहारी बाजपेयी व नरेन्द्र मोदी हैं। राजेश हिन्दी व भोजपुरी गीत गाते हैं। इन्हें चेतन भगत की थ्री मिस्टेक्स आॅफ माई लाइफ पसंद है। राजेश समाज सेवक बनना चाहते हैं। राजेश अपने गाँव और बंैगलोर शहर को पसंद करते हैं। राजेश की चाहत आमिर खान के साथ शिमला घूमने की है। राजेश करोडपति बनकर काफी खुश हैं और कहते हैं कि वे अब अपने बेटे को उसकी रूची के हिसाब से कैरियर चुनने में मदद करेंगे क्योंकि वे आर्थिक कारणों से स्वयं गायक व क्रिकेटर नहीं बन सके। राजेश जीती हुई रकम का एक हिस्सा घर के लोगों के लिए, एक हिस्सा समाज सेवा के लिए और एक हिस्सा परिवार के आर्थिक सुरक्षा पर खर्च करेंगें। महुआ पर ‘के बनी करोड़पति’ के इस एपीसोड का प्रसारण कल 27 जुलाई 2011 को रात नौ बजे किया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें