शनिवार, जुलाई 23, 2011

रामाकांत प्रसाद की ‘‘बारूद’’


भोजपुरिया पर्दे पर ‘‘लागल रहऽ ए राजा जी, दीवाना, दाग, दिलजले व लड़ाई लऽ अंखियाँ ए लौंडे राजा दे चुके भोजपुरी फिल्मों के सुपरहिट निर्माता-निर्देशक रामाकांत प्रसाद अब लेकर आ रहे हैं रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘‘बारूद’’। ‘‘बारूद’’का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य इन दिनों मुंबई में अंतिम चरण है। आदिशक्ति इंटरटेन्मेंट व सीता आर्टस प्रस्तुत कुमारी माई मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में भोजपुरी एक्शन स्टार विराज भट्ट, हाॅट गर्ल मोनालिसा, प्रिया शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, नीरज राज पौडेल, अयाज खान, विपीन सिंह, देव सिंह, बंदिनी मिश्रा, नन्हे पाण्डे, हीरा लाल यादव, छोटू दादा, गोलू, वंदिनी मिश्रा व दीपक भाटिया की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म में सीमा सिंह व प्रणाली के उपर दिलकश आईटम गीत फिल्माये गये हैं। फिल्म के गीत लिखें हैं अशोक कु. दीप, प्यारेलाल यादव ने वही मधुर संगीत है अशोक कु. दीप का। फिल्म के छायांकन देवेन्द्र तिवारी, वेल मुरगन, एक्शन हीरालाल यादव, नृत्य कानू मुखर्जी, संजय व लेखक मनोज के कुशवाहा है। बकौल निर्माता-निर्देशक रामाकांत प्रसाद ‘‘बारूद’’ कंपलीट एक्शन रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में विराज भट्ट का खतरनाक व शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का प्रदर्शन बिहार में अगस्त में किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें