शनिवार, जुलाई 30, 2011

मनोज तिवारी-पवन सिंह की ‘इंसाफ’


भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी ‘मृदुल’ और भोजपुरिया दर्शकों के राजकुमार सुपरस्टार पवन सिंह की जोड़ी लेकर आ रही है संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘इंसाफ’। भोजपुरी फिल्मों के शो मैन अभय सिन्हा द्वारा निर्मित इस फिल्म में पहलीबार मनोज तिवारी व पवन सिंह जोड़ी नजर आयेगी। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है अजय श्रीवास्तव ने जो इससे पहले ‘हो गईनी दीवाना तोहरा प्यार में’, व ‘नथुनिया पे गोली मारे’ जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म में मनोज तिवारी व पवन सिंह बड़े व छोटे भाई की भूमिका है। यशी फिल्मस् प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म में मनोज तिवारी, पवन सिंह, संगीता तिवारी, उर्वशी चैधरी, कृशा खंडेलवाल, अवंतिका, सिद्धार्थ राय, प्रिया पाण्डेय, रवि उज्जैन, अनुप अरोड़ा, संतोष श्रीवास्तव, दीपक सिन्हा, जय प्रकाश सिंह, विनोद मिश्रा, ईश्वर यादव, सत्य प्रकाश, रवि बल व गजेन्द्र चैहान की प्रमुख भूमिकाएँ है। फिल्म में सीमा सिंह एक विशेष गीत में नजर आयेगी। फिल्म के संगीतकार अशोक कुमार दीप, गीतकार अशोक कुमार दीप, विनय बिहारी, कैमरामैन शकील अंसारी, कथा-पटकथा अजय श्रीवास्तव, संवाद मनोज कुशवाह, नृत्य राम देवन, कानू मुखर्जी, व पप्पू खन्ना, एक्शन शकील शेख, कला विजय दास व कार्यकारी निर्माता अंजनीकांत श्रीवास्तव हैं। बकौल मनोज तिवारी-पवन सिंह ‘इंसाफ’ में काम करके हमें खुब मजा आया और यह फिल्म देखकर दर्शकों को भी खूब मजा आयेगा। ‘इंसाफ’ का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर-शोर से जारी है। फिल्म का प्रदर्शन दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें