शनिवार, जुलाई 23, 2011

मुंबई में बनेगा झारखंड भवन


मुंबई में लाखो की तादात में बसे झारखण्ड वासियों को एक जुट करने के लिए बनी सस्ता झारखंडी एकता संघ (रजि. मुंबई ) जल्द ही मुंबई में झारखण्ड भवन बनाने की दिशा में प्रयास करेगी . संस्था के इस कार्य को झारखण्ड विधान सभा के अध्यक्ष चंद्रेश्वर सिंह और आर पी आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले का भी सहयोग भी मिल रहा है . बुधवार को झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मीरा रोड में आयोजित परिचय सम्मलेन में संघ के संस्थापक अध्यक्ष असलम अंसारी , अशोक शर्मा व अन्य पदाधिकारियो ने आमंत्रित अतिथियों के समक्ष इस तरह की पेशकश की . चंद्रेश्वर सिंह ने इस पेशकश की काफी सराहना की और कहा की मैं वापस जाकर झारखण्ड सरकार से इस बारे में बात करूँगा और जल्द ही मुंबई में झारखण्ड भवन का आपलोगों का सपना साकार हो जायेगा. आर पी आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने भी इस का समर्थन करते हुए कहा की वो अपने सहयोगी डालो से भी इस नेक काम में सहयोग दिलवाएंगे . इसके पूर्व सम्मलेन को संबोधित करते हुए चंद्रेश्वर सिंह ने राज ठाकरे का नाम लिए बिना कहा की मुंबई में कोई भी आ सकता है , उस पर रोक लगाने की बात करने वाले सिर्फ अपनी राजनितिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं . रामदास आठवले ने कहा की मुंबई सबकी है किसी एक की नहीं उन्होंने महाराष्ट्र और झारखण्ड के बीच के भाईचारे को मजबूत करने की बात करते हुए कहा की कोंग्रेस ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड के लोगो को सिर्फ ठगने का काम किया है . अब आप एक जुट हैं तो उन्हें सबक ज़रूर सिखाइये. इस मौके पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम फिल्म निर्देशक आनंद राउत के निर्देशन ने संपन्न हुआ . इस मौके पर अभिनेता हेमंत बिरजे, टीवी कलाकार राकेश श्रीवास्तव, भोजपुरी फिल्मो की अभिनेत्री श्री कंकानी, वर्षा तिवारी, गायक रुपेश मिश्रा आदि मौजूद थे. परिचय सम्मलेन में महाराष्ट्र के विरोधी पक्ष नेता एकनाथ खडसे, विधायक प्रताप सरनाईक , देवेन्द्र शेलकर, रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.रतन प्रकाश , रमेश गायकवाड ,जलालुद्दीन मंसूरी, झारखण्ड एकता संघ के आनंद राउत, अब्दुल रशीद अंसारी, अरविन्द आर्य, आदि मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें