बुधवार, मार्च 23, 2011

‘‘लागे न जियरा हमार’’ का संगीतमय मुहूर्त सम्पन्न


रघुना गीता क्रिएशन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘लागे ना जियरा हमार’ की संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों अंधेरी के आयुष स्टूडियो में इंदू सोनाली के गाये गाने से हुई। इस फिल्म के निर्माता नेहा सिंह और पवन यादव हैं और इसके निर्देशक हैं समीर खान-बृजेश मौर्या। फिल्म के लेखक हैं अशोक श्यामल एवं संगीतकार हैं गणेश पाण्डे। फिल्म में कल्पना शाह, हरीश दिलवर, सूरज राॅय की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के शुभ मुहूर्त के अवसर पर मुख्य अतिथि शिवम शिपिंग सर्विसेस (भुज) के सी.एम.डी. हेमंत यादव, राष्ट्रीय मानवाधिकार आंदोलन (मुंबई ) के अध्यक्ष अजय मदान के अलावा जी.एस. तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति थे। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता विशाल सावंत हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें