बुधवार, मार्च 23, 2011

बिहार फाउन्डेशन ने मनाया मुंबई में ‘बिहार दिवस’


बिहार फाउन्डेशन मुंबई की ओर से 22 मार्च को मुंबई में बिहार दिवस का आयोजन किया गया। मुंबई के षणमुखानंद सभागृह में आयोजित ‘बिहार दिवस’ के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय (पर्यटन मंत्री) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया तथा अतिथि के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान के निर्देशक आर. के. सिन्हा, पद्म श्री उदित नारायण, दीपा नारायण, पद्मश्री शोभना नारायण के अलावा बिहार की कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं। बिहार फाउन्डेशन मुंबई चेयरमैन श्री रविशंकर श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा अपना उदगार भी व्यक्त किया। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक मुल्यों को आर्थिक सुद्ढता प्रदान करने की अपील की। मुंबई चेप्टर के वाइस चेयरमैन श्री अभय कुमार ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सभी बिहारियों को सुनाया। कार्यक्रम की शुरूआत विश्व प्रसिद्ध कथ्थक नृत्यांगना पद्मश्री शोभना नारायण की मनमोहन नृत्य से हुई। फिर मुख्य अतिथि श्री सुबोध कांत सहाय ने बिहार फाउन्डेशन कैलेन्डर का विमोचन किया। बिहार के 100 वर्षों के इतिहास में प्रमुख 12 युग पुरूषों को स्थान दिया गया है। कैलेंडर ज्यूरी कमीटी के सदस्य श्री यु. के सिन्हा (चेयरमैन सेक्यूरीटिज एण्ड एस्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया), श्री उदय शंकर (सी. ई. ओ., स्टार इंडिया प्रा. लि.), और डा जन्मेजय सिन्हा (चेयरमैन एशिया पैसिफिड बोस्टर कन्स्लटिंग गु्रप) ने इन 12 लोगो का चयन किया है।
बिहार दिवस के अवसर पर बिहार फाउन्डेशन मुंबई की ओर से कला, साहित्य समाजसेवा, व्यवसाय एवं किसी अन्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बिहारियों को बिहार फाउन्डेशन सम्मान तथा गैर बिहारियों को ‘मित्र बिहार’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
बिहार फाउन्डेशन सम्मान से सम्मानित होने वाले बिहारियों में अनिल अग्रवाल (उद्योगपति), डाॅक्टर्स फार यू (चिकित्सा), अभय सिन्हा (फिल्म निर्माण), दीपा नारायण झा (संगीत व फिल्म निर्माण), सुमन्त सिन्हा, अमर नाथ झा हैं वहीं बिहार मित्र सम्मान से सांसद एकनाथ गायकवाड, प्रशांत ठाकुर एम. एल. ए., इल्फी रवि अय्यर (सी. डी. ओ.) को सम्मानित किया गया।
बिहार दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम में गायक उदित नारायण, दीपानारायण, इंदू सोनाली, वर्षा तिवारी, डांस संग्राम विजेता अविनाश दुबे, प्रेरणा, बाल कलाकार ऋषभ राज ‘गोलू’, डोल्फिन ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया वही उद्घोषक अमित पराशर एवं उवर्शी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इस अवसर पर बिहार फाउन्डेशन मुंबई चेप्टर के वाइस चेयरमैन श्री अख्तर रसीद, टी. वी. सिन्हा, सचिव अहसान हुसैन, एवं मधुकर सिन्हा के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें