रविवार, फ़रवरी 27, 2011

कोलकाता में भिखारी ठाकुर फेस्टिवल


पटना व मुंबई के बाद तीसरे चरण में राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसियेषन आगामी 15 मार्च 2011 को कोलकाता में भिखारी ठाकुर फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। जिसमें भिखारी ठाकुर व उनके विचार साहित्य को आगे बढ़ाने वाले देश के कई प्रख्यात हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा और भोजपुरी साहित्य में भिखारी ठाकुर के योगदान पर सम्पूर्ण चर्चा की जायेगी। इस समारोह में विश्व भोजपुरी उत्थान सेवा संस्थान समेत कई स्थानीय संस्थायें तथा कई बड़ी कंपनिया कन्धे से कन्धा मिलाते हुये इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रही है।
मुंबई से उक्त बयान जारी करते हुये राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के राष्ट्रीय महासचिव शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि- कोलकाता का यह भिखारी ठाकुर फेस्टिवल कई मायनों मे बहुत खास है। जिसमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि भिखारी ठाकुर के लिये राजाराम मोहनराय, स्वामी विवेकानन्द की कर्मभूमि रही कोलकाता वहीं आध्यात्मिक महानगरी रही है जहां उन्होंने नव जागरण का यह पाठ सीख कर समूचे भोजपुरी बेल्ट को अपने क्रांतिकारी विचारों से अभिसिंचित किया है। ऐसे में भोजपुरियों का चहेता शहर कोलकाता का यह भिखारी ठाकुर फेस्टिवल न केवल भोजपुरी बेल्ट में नई क्रान्ति लायेगा वरन कई मायनों में ऐतिहासिक भी होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें