सोमवार, अप्रैल 04, 2011

‘‘अचल रहे अहिवात’’ का मुहूर्त सम्पन्न।


नाइट विस्लर्स इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘अचल रहे अहिवात’’ का मुहूर्त रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, श्री अश्विनी कुमार चैबे, ने नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री मिथलेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री चैबे ने कहा कि आज सिर्फ भोजपुरी फिल्में देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने सफलता के परचम लहरा रही है। राज्य सरकार भी भोजपुरी फिल्मों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। पिछले दिनों बिहार दिवस के अवसर पर भोजपुरी फिल्म महोत्सव का सफल आयोजन कर इसकी आगाज कर चुकी है।
फिल्म में विजय खरे, विक्रांत सिंह, रिचा सोनी, सुधांशु शरण, पुष्पा वर्मा, अखिलेश झा, मनोज कुमार, जय श्री टी, विजय कुमार, अशोक समर्थ शक्ति सिन्हा, मुख्य भूमिका निभा रहे है। फिल्म के निर्देशक अभिलाष शर्मा ने बताया कि हम अपने फिल्म के माध्यम से लोगों को यह बताना चाहते है कि भोजपुरी की सभ्यता संस्कृति क्या है? जो मेरे फिल्म के टाइटल से ही आपलोगों को मालूम पड़ गया होगा। अचल रहे अहिवात का मतलब होता है कि सुहाग सलामत रहे। फिल्म के निर्माता सुमित केन तथा विकास शर्मा है। फिल्म के निर्माता ने बताया कि इस फिल्म की सुटिंग आरा, मुजफ्फरपुर, समेत कई जगहों पर होगी। भाजपा के प्रदेश मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि भोजपुरी एक भाषा नहीं बल्कि संस्कृति है। इसे अश्लीलता से बचाना होगा। तभी इसका तीव्र गति से विकास होगा और जो दर्शक अभी तक भोजपुरी फिल्मों से दूर है वे जुड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें