शुक्रवार, अप्रैल 15, 2011

फिल्म ‘त्रिनेत्र’ का संगीत जारी


हाल ही में वीनस म्यूजिक कम्पनी ने भोजपुरी फिल्म ‘त्रिनेत्र’ का संगीत जारी किया है। इन्फीनीटी इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में कुल मिलाकर नौ गाने हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इन नौ गानों में से तीन गानों को अच्छे लोकप्रियता मिल रही है जिसके बोल हैं ‘सेक्सी भईल बा.....’, ‘कोरवा में आजा.....’ और ‘भाभी न भगवान हऊ तू....
इस फिल्म की निर्मात्री प्रतिमा डी. मिश्रा, छायाकार व निर्देशक शाद कुमार, सह-निर्माता बी. अली, दिनेश चोपड़ा और जितेन्द्र हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता ए.डी. मिश्रा, पंकज खन्ना, संगीतकार अशोक कुमार ‘दीप’, गीतकार अशोक कुमार ‘दीप’ एवं प्यारे लाल यादव ‘कवि’ हैं। इस फिल्म में विनय आनंद, दिव्या द्विवेदी, पंकज केसरी, रूबी सिंह, सीमा पाण्डे, विजय लाल यादव, धर्मेश, पूजा सिंह, अमृतपाल, समर्थ, देव मल्होत्रा, मुरली ललवानी एवं साथ में सपना और सीमा सिंह का जबरदस्त आइटम सांग है। इस फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा, एक्शन शकील शेख, संपादक गोविंद दुबे हैं। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता राज चोपड़ा और आनन्द मिश्रा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें