शुक्रवार, मार्च 02, 2012

‘‘दिल ले गईल ओढनिया वाली’’ में खेसारी लाल - अंजना साथ-साथ


भोजपुरी फिल्मों के नये स्टार खेसारीलाल यादव व भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह की जोड़ी पहली बार बालाजी सिनेविजन प्रा. लि. के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘दिल ले गईल ओढनिया वाली’’ देखने को मिलेगी। फिल्म में खेसारी लाल व अंजना सिंह का लव एंगल है। फिल्म में खेसारी और अंजना के ऊपर एक से बढ़कर एक गाने व रोमांटिक दृश्य फिल्माये गये हैं। निर्माता पप्पू भाई, राजेश सिंह व संजय कनुजा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे हैं। फिल्म में खेसारी-अंजना के साथ शशि मोहन सिंह, प्रिया कपूर, मनोज टाईगर, आनंद मोहन, प्रिया पाण्डेय, रत्नेश, संजय वर्मा, आशा शर्मा, जसवंत कुमार, बालेश्वर सिंह, नीरज राज पौडेल, जय सिंह व रजनीश झा की अन्य प्रमुख भूमिकायें हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा, गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, कृष्णा ‘बेदर्दी’, संगीतकार मधुकर आनंद, क्रिएटिव प्रोडयूसर आशिष एस. ठाकुर हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर-शोर से जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें