गुरुवार, मार्च 08, 2012

होली पर दुर्गा बन अवधेश मिश्रा का नरसंहार करेगी रानी


आम तौर पर नरसंहार दुर्गा पूजा पर होता है लेकिन इस बार नरसंहार होली पर हो रहा है , जी हाँ भोजपुरिया पर्दे पर ‘‘चाचा भतीजा’’, ‘‘दामिनी’’ व ‘‘घायल योद्धा’’ जैसी फिल्में देने फिल्म निर्माण कंपनी विजय लक्ष्मी इंटरनेषनल ने इस होली भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा के नरसंहार के लिए रानी चटर्जी को दुर्गा बनाया है . विजय लक्ष्मी इंटरनेषनल के बैनर तले बनी ‘‘दुर्गा’’ महिला प्रधान फिल्म हैं। फिल्म में एक्शन स्टार विराज भट्ट, अवधेष मिश्रा व लोक गायक आनंद मोहन की अन्य प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म में रानी इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। दुर्गा भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म बन गयी है जो सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज़ हो रही है . इस तरह सम्पूर्ण भारत के 130 सेटरों पर अवधेश के नरसंहार को दर्शक देख सकेंगे . फिल्म को नेपाल के मनोरम वादियों में फिल्माया गया हैं। इस फिल्म में हर वर्ग के दर्षकों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। फिल्म में मधुर गीत-संगीत व एक्शन का तड़का दिखेगा। फिल्म में नारी के स्वाभिमान की लड़ाई दिखेगी. फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है मनोज नारायण व सानू सिन्हा ने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें