सोमवार, फ़रवरी 13, 2012

सर्वाधिक लोगो ने देखा था रूबी का विडियो

भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री रूबी सिंह आज हमारे बीच नहीं है , कहा यह जा रहा है की बेरोजगारी की वजह से उन्होंने खुद को ख़त्म कर लिया . पुलिस भी इसी पहलू पर विचार कर रही है पर आपको जानकार आश्चर्य होगा की इंटरनेट पर साल २०११ में भोजपुरी के सर्वाधिक देखे जाने वाले विडिओ में रूबी सिंह के एक गाने का विडिओ पहले नंबर पर है. १६ जुलाई २०११ को इस विडिओ को यु ट्यूब पर सलाम भोजपुरिया नाम के चैनल ने अपलोड किया था , यु ट्यूब के एक अन्य चैनल सनीमा हॉल ने भी उस विडियो को शेयर किया था . मात्र सात महीने में ही उस विडियो को लगभग ११ लाख लोगो ने देखा है , जिनमे सर्वाधिक ४ लाख ७५ हजार लोगो ने सनीमा हॉल चैनल पर और १ लाख १० हजार लोगो ने सलाम भोजपुरिया चैनल पर इस विडियो को देखा है. इसके अलावा अन्य लगभग १५ चैनलों पर भी यह विडिओ मौजूद है. फिल्म त्रिनेत्र के इस विडियो में उनके साथ पंकज केसरी है. निर्देशक शाद कुमार के अनुसार, जब सलाम भोजपुरिया ने इसे अपलोड किया था तो उन्हें खुद भी कल्पना नहीं थी की उनके इस विडिओ को इतना अच्छा रिस्पोंस मिलेगा . रूबी सिंह को ही लेकर दो अन्य फिल्म बना रहे शाद कुमार रूबी के इस कदम से स्तब्ध हैं. बहरहाल रूबी भले ही आज इस दुनिया में नहीं है पर इंटर नेट पर मौजूद अपने विडिओ और फोटो से अपने चहेतों को वो हमेशा याद आती रहेगी .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें