गुरुवार, जनवरी 19, 2012

डकैत में दिखेगा मनोज टाईगर का नया अंदाज़


भोजपुरी फिल्मों के स्टार कामेडियन मनोज टाईगर का नया अवतार मिथिला टाकिज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘‘डकैत’’ में देखने को मिलेगा। निर्माता मनोज चैधरी व लेखक-निर्देशक रविभूषण की इस फिल्म में मनोज अपने चिर-परिचित कामेडी से विपरीत निगेटिव किरदार मे दिखेंगें। इस फिल्म में मनोज टाईगर कमीना पुलिस इंस्पेक्टर धुंरधर चैबे की भूमिका में है जो गाँव के ठाकुरों के साथ मिलकर भोले भाले पवन सिंह पर जुल्म कर के उसे ‘‘डकैत’’ बनने पर मजबूर करता है। इस फिल्म में मनोज टाईगर कई गानों पर ठुमके लगाते दिखेंगें वही प्रतिभा पाण्डेय से झूठा इश्क फरमाते भी दिखेंगें। फिल्म में पवन सिंह ‘डकैत’ की केन्द्रीय भूमिका में हैं। फिल्म में हाट गर्ल मोनालिसा, चाँदनी चोपड़ा, ब्रजेश त्रिपाठी, सोम भूषण, मनीष चतुर्वेदी, आनंद मोहन, विजया, संजय वर्मा व अनिल यादव की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म के गीतकार विनय बिहारी, संगीतकार मधुकर आनंद, एक्शन रियाज सुल्तान, छायांकन मनीष व्यास है।

1 टिप्पणी: