शनिवार, दिसंबर 03, 2011

महुआ टी॰वी॰ पर ‘‘हमार सौतन हमार सहेली’’


चैनल महुआ टी॰वी॰ पर नये धारावाहिक ‘‘हमार सौतन हमार सहेली’’ का प्रसारण किया जा रहा है। ‘‘हमार सौतन हमार सहेली’’ का निर्माण ‘‘बालिका वधू’’ जैसे हिट धारावाहिक का निर्माण करने वाली कंपनी ‘‘स्पेयर ओरिजिन’’ ने किया है। ‘‘हमार सौतन हमार सहेली’’ कहानी है आशा, चंदा और निर्भय की। गाँव के दबंग ठाकुर निर्भय चैहान की पत्नि है आशा। आशा सीधी-साधी घरेलु औरत है, घर में उसे कैदी की तरह रखा जाता है क्योंकि आशा ने अभी तक निर्भय के घर का वारिस नहीं दिया है। चंदा एक गरीब घर की लड़की है, उसपर अपनी छोटी बहन एवं अपने शराबी पति की भी जिम्मेदारी है। वे गाँव में धूम-धूमकर शादी ब्याह में सोहर गाती है और उससे मिलने वाले पैसों से अपनी बहन को पढ़ाती है... वे उससे शादी कर अपने घर ले आता है। आशा और चंदा एक दुसरे को सौतन के रूप में देख दंग रह जाती है, क्योंकि दोनों एक ही गाँव की है और सहेली है। आशा पर निर्भय व उसकी माँ का अत्याचार बढ़ता जाता है। फिर एक दिन दोनों मिलकर ठान लेती है, निर्भय व उसके परिवार का मुकाबला करने की। आशा व चंदा दोनों कैसे मुकाबला करती है यही सार है, ‘‘हमार सौतन हमार सहेली’’ का। शो का प्रसारण महुआ टी॰वी॰ पर हर सोमवार से गुरूवार रात्री 8 बजे किया जा रहा है। महुआ के शो के कार्यकारी निर्माता है विनोद कुमार।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें