शनिवार, अप्रैल 17, 2010

अत्याचारों का बदला लेंगे ‘‘आज के करण अर्जुन’’



भोजपुरी किंग दिनेश यादव ‘‘निरहुआ’’ व जूनियर निरहुआ प्रवेश लाल यादव मुख्य अभिनित मल्टीस्टारर फूल एक्शन फिल्म ‘‘आज के करण अर्जुन’’ अब बिहार-झारखंड के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। कैपिटल फिल्मस् प्रा0 लि0 व यषी फिल्मस् प्रा0 लि0 प्रस्तुत इस फिल्म में दो भाईयों व उनके ऊपर हुए अत्याचारों व क्रुरता के बदले की कहानी को दिखाया गया है। मशहूर निर्माता अभय सिन्हा व टी0 वी0 अग्रवाल निर्मित इस फिल्म का निर्देषन हैरी फर्नाडिंस ने किया है।
‘‘आज के करण अर्जुन’’ कहानी है शकुंतला देवी (नीलिमा सिंह) और रामजी (किरण कुमार) के परिवार की। सुल्तानपुर के किसान रामजी सिंह और उसके सात साल के बेटे करण की मौत एक रेलवे क्रांसिंग के पास ट्रेन एक्सीडेंट में होती है, मगर सच्चाई यह है की गाँव के जमींदार और मुनीम द्वारा उनकी हत्या कर दी जाती है। यह राज उस वक्त तक राज रहता है जब तक रामजी का दूसरा बेटा अर्जुन (प्रवेश) शहर नहीं चला जाता है। वे शहर में पढ़ाई करता है, इसी दौरान उसकी मुलाकात कोलेज के युवक विजय (दिनेश) से होती है। विजय उस कॉलेज की लड़की सुनीता (पाखी) से प्यार करता है, मगर सुनीता के घरवाले को यह पसंद नहीं, और इसे विजय परेशान है। अर्जुन, चंदा (कृषा) से प्यार करता है जो की वकील की बेटी है। अर्जुन और चंदा, विजय - सुनीता को मिलवाने की मदद करते हैं। इसी क्रम में एक दिन ऐसी अनहोनी होती है, जिसे की किसी ने सोचा नहीं था? श्री अर्जुन-विजय दोनों खून के रिश्ते में बंध जाते हैं। लेकिन आखिर विजय कौन है? करण से उसके क्या संबंध? अर्जुन के भाई करण और पिता के मौत का क्या राज है? क्या आभागी शकुंतला को उसके दोनों बेटे मिले? और फिर जमींदार का अंत कैसे हुआ? ये सब आपको सिनेमाघरों में जाने को मिलेगा।
दर्षकों को फिल्म में जहाँ दिनेश-पाखी व प्रवेश-कृषा की रोमांटिक जोड़ी नजर आयेगी वही दिनेश-प्रवेश के हैरतअंगेज एक्शन दृश्य व कमाल की मारधाड़ साँसों को रोक देंगे। फिल्म में किरण कुमार जहाँ पिता की भूमिका में नजर आयेंगे वही नीलीमा सिंह माँ की जबरदस्त भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में टीनू वर्मा जमींदार के खतरनाक किरदार में दिखेंगे। फिल्म में इनके अलावे गूफी पेंटल, अनूप अरोरा, सूर्या, पुष्पा वर्मा, सुदेश कौल, छाया वर्मा, दिपक सिंहा, मास्टर आदिव्य सिन्हा, मास्टर अलेन फर्नाडीज व सीमा सिंह नजर जायेंगी।

1 टिप्पणी: