बुधवार, अप्रैल 28, 2010

महाराष्ट्र दिवस पर रविकिशन का सम्मान

महाराष्ट्र राज्य की स्थापना के पचास वर्ष पुरे होने के उपलक्ष में उत्तर भारतीय विकास परिषद् मुंबई द्वारा आयोजित एक समारोह में भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन व राष्ट्र वादी कोंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.डी.पी.त्रिपाठी का सम्मान मुंबई के अँधेरी स्थित पानीपत के मैदान में एक भव्य समारोह में किया जाएगा। उत्तरभारतीय विकास परिषद् के सन्सथापक अध्यक्ष मंगलेश्वर (मुन्ना) त्रिपाठी के अनुसार महाराष्ट्र की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर परिषद् द्वारा कविवर्य मंगेश पाडगोंकर भाषा भारती सम्मान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर लावणी नृत्य , रंगा रंग भोजपुरी व हास्य कवि सम्मलेन का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य के वस्त्र उद्योग मंत्री श्री आरिफ ( नसीम ) खान उपस्थित रहेंगे। अन्य अतिथियों में गजानन कीर्तिकर ( शिव सेना नेता), मुंबई भाजपा अध्यक्ष गोपाल शेट्टी, नवाब मालिक, सांसद संजय दीना पाटिल, दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ला, आदि उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता पंडित रामजस उपाध्याय करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें