शुक्रवार, अप्रैल 23, 2010

मल्टीप्लेक्स में ‘भईया के ससुरारी में’ का शानदार प्रीमियर


मुंबई का चर्चित फेम एड लैब मल्टीप्लेक्स इतिहास रचने का गवाह बना। यहां महाराष्ट्र के कद्दावर नेताओं और भोजपुरी सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों की मौजूदगी के बीच निर्मात्री रीना एस. पासी की भोजपुरी फिल्म ‘‘भईया के ससुरारी में’’ का शानदार प्रीमियर किया गया। प्रीमियर भी ऐसे नायाब तरीके से किया गया कि लोग अपने वाहन को रोक कर प्रीमियर का नजारा देखने लगे। फेम एड लैब के सामने ओपन वैन में दो बड़े बैलून लगाये गये थे। आसपास की इमारतों से लगभग तीन घंटे आतिशबाजी की गयी। पूरे थियेटर को छोटे-छोटे गुब्बारों से तथा बिजली की बत्तियों से सजाया गया था। यही नहीं अंधेरी रेलवे स्टेशन से लेकर फेम एड लैब तथा मुंबई के कमोवेश हर खास जगह पर इस फिल्म के कट आउट लगाये गये थे। प्लाज्मा टी.वी. से युक्त आठ पब्लिसिटी वैन भी लगाई गयी थी। इस अवसर पर फेम एडलैब के स्क्रीन 1 और 2 पर प्रीमियर शो की व्यवस्था की गई थी जो खचाखच भरा हुआ था। इस अवसर पर निर्मात्री रीना एस. पासी और निर्देशक राजकुमार आर. पाण्डेय का हौसला बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृपा शंकर सिंह, मो. आरिफ नसीम खान, अशोक जाधव, जयंती सूर्या, राम सिंह, मुन्ना त्रिपाठी सहित भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन, मनोज तिवारी, सुशील सिंह मोनालिसा, विक्रांत सिंह, कुमार मोहन (कम्पलीट सिनेमा), छोटू छलिया, निर्माता आलोक कुमार, दुर्गा प्रसाद, उदय सिंह, निर्देशक के.डी., सुशील उपाध्याय सलाम भोजपुरिया के संपादक उदय भगत आदि मौजूद थे।फिल्म के गीत लिखे हैं प्यारेलाल ‘कवि’ ने, संगीत दिया है राजेश-रजनीश ने, कहानी लिखा है प्यारेलाल ‘कवि’ और रजनीश ने। फिल्म के सह-निर्माता हैं मोतीचंद पासी। संवाद लिखा है मनोज के. कुशवाहा ने। पटकथा लिखा है राजकुमार आर. पाण्डेय और प्यारेलाल ‘कवि’ ने। छायांकन प्रमोद पाण्डे का है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-विजय लाल यादव, पूनम सागर, सुशील सिंह, रानी चटर्जी, प्रकाश जैश, रितिका शर्मा, मीरा मूर्ति, सोनिया मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, अनिल यादव, मोहन जोशी और अयाज़ खान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें