गुरुवार, अप्रैल 29, 2010

‘‘भईया के साली’’ अब बनेगी मुंबईवाली


जी हां, ‘‘भईया के साली’‘ अब सचमुच मुंबईवाली बनने जा रही है। इस सप्ताह आप भी नजदीकी सिनेमाघर में इनका दीदार कर पायेंगे। दरअसल क़मर हाजीपुरी द्वारा लिखित-निर्देशित एक भोजपुरी फिल्म है ‘‘भईया के साली’’ जो बिहार में कामयाबी के झंडे गाड़ने के बाद अब मुंबई में प्रदर्शित हो रही है। ए.जी. इन्टरटेन्मेन्ट के बैनर तले बनी मोहम्मद अज़ीम द्वारा निर्मित यह पारिवारिक फिल्म एक प्रेम कहानी भर नहीं है, बल्कि सामाजिक रूढ़िवादिता दूर करने की दिशा में दिया गया एक सत्प्रयास भी है। इसमंे एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो एकदम बिंदास सोच की है। एक दिन स्वभाव के प्रतिकूल वह अपनी दीदी के देवर को दिल दे बैठती है। पर उसका विवाह एक फौजी से हो जाता है। फिर वह विधवा हो जाती है। इसके बाद अकेली पड़ी राधा और घर-परिवार के लोगों के बीच का द्वन्द्व शुरु होता है। इस फिल्म में राधा की भूमिका कल्पना शाह ने अभिनीत की है और उसे रोहन मदेशिया से प्यार हो जाता है। साथ में प्रमुख कलाकार हैं-कुणाल सिंह, उदय श्रीवास्तव, विजय खरे और अतिथि भूमिका में गौरव घई। संगीत सी. वनवीर, गीत कम़र हाजीपुरी के, छायांकन त्रिलोकी चैधरी तथा नृत्य निहाल सिंह का है। सह-निर्माता एस.जी. नासर व नितेश जमुआर हैं। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं पुरुषोत्तम अग्रवाल।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें