सोमवार, अप्रैल 26, 2010

भोजपुरिया पर्दे पर राजकुमार पाण्डे का जादू


भोजपुरी फिल्म उद्योग पर अब तक सिर्फ नायकों का ही जादू देखने को मिलता है। बहुत कम ही हुआ है कि कोई निर्देशक भी सफलता का ताज अपने सर पर पाता है और इण्डस्ट्रीज के लोग उस सफलता का श्रेय उसे देते है। लेकिन, भोजपुरी फिल्म उद्योग में अगर दर्शकों के उपर किसी निर्देशक का जादू सर चढ़कर बोल रहा है तो वे है युवा निर्देशक राज कुमार आर॰ पाण्डे। जी हाँ, निर्देशक राज कुमार आर पाण्डे ने तो बॉक्स ऑफिस पर सफलता की झड़ी ही लगा डाली है। बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों के निर्देशक होने का गौरव राजकुमार आर पाण्डे प्राप्त किए जा रहे है। वर्ष 2010 में राजकुमार की दो फिल्में ने लगातार सफलता का परचम लहाया है। होली पर रिलीज हुई राजकुमार पाण्ड की निरहुआ स्टारर ‘‘सात सहेलिया’’ बिहार-यू.पी. के दर्जन भर सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 50 दिवस मना रही है वही अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकट खिड़की पर दर्शकों को आकर्षित की हुई है। वहीं दूसरी रिलीज हुई रवि-पवन स्टारर ‘‘देवरा बड़ा सतावेला’’ तो ऐतिहासिक क्लेक्शन प्राप्त कर रही है। इस फिल्म में बिहार के 25 सिनेमाघरों से मात्र 3 हफ्तों में लगभग 60 लाख रूपए का व्यवसाय किया है। साथ ही साथ ये फिल्म कई सिनेमाघरों में रिकोर्ड स्थापित भी कर रही है। अगर वितरकों, सिनेमाघरो की बातों पर ध्यान दे तो वे इन दोनों फिल्मों में राजकुमार की सधी निर्देशन व दर्शकों के मन मुताबिक मसालों डालने की राजकुमार पाण्डे की विधि की तारीफ कर रहे है। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षो 2008 व 2009 की भी सबसे बड़ी हिट क्रमशः ‘‘लागल रह ऐ राजा जी’’ व ‘‘दिवाना’’ का भी निर्देशन राजकुमार पाण्डे ने किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें