सोमवार, जून 28, 2010

परिणय सूत्र में बंधे भोजपुरिया वीरप्पन


भोजपुरी जगत में भोजपुरिया वीरप्पन के नाम से मशहूर अभिनेता व सुपर स्टार मनोज तिवारी के निजी सचिव विकास सिंह हाल ही में प्रिया सिंह उर्फ़ नन्ही के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। बिहार के सिवान जिले के जसवली गाँव में आयोजित समारोह में नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने खुद मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, अजित आनंद सहित फिल्म जगत से जुड़े सैकड़ो लोग पहुचे। सिवान के बड़का गाँव निवासी प्रोफ़ेसर शशि भूषण सिंह व प्रोफ़ेसर माया सिन्हा ( जिला पार्षद ) की संतान विकास सिंह को अभिनय की भूख मुंबई खिंच लायी और सुपर स्टार मनोज तिवारी के आशीर्वाद व सहयोग से उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। विकास सिंह अपने नए जीवन में प्रवेश कर चुके हैं उन्हें आप भी शुभकामना दे सकते हैं उनका नंबर है 09699196229

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें