बुधवार, जून 23, 2010

बिग बॉस अब भोजपुरी में





छोटे परदे के चर्चित शो बिग बॉस अब भोजपुरी के पहले मनोरंजन चैनल महुआ पर भोजपुरी में प्रसारित होने जा रहा है। इस शो का नाम है बड़का साहब । भोजपुरी के इस शब्द का अंग्रेजी रूपांतर बिग बॉस ही होता है। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में इस शो को लौंच किया गया। इस मौके पर बिग बॉस से चर्चा में आये भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन और बिग बॉस सीजन ३ से चर्चित हुई भोजपुरी की हेलन संभावना सेठ के साथ साथ भोजपुरी लोकगायक व सुपर स्टार मनोज तिवारी, अभिनेता सिकंदर खरबंदा, प्रवेश लाल यादव, अभिनेत्री उर्वशी चौधरी , हिंदी फिल्मो के जाने माने निर्माता के.सी.बोकाडिया, सुनील दर्शन , टी.पी.अगरवाल,भोजपुरी फिल्मो के जाने माने निर्माता वितरक डॉक्टर सुनील, निर्माता अशोक गुप्ता, असलम शेख, अनंजय रघुराज, महुआ टीवी की उर्मिका राय, विनीता उपाध्याय , शंकर सहित भोजपुरी जगत के कई जाने माने लोग उपस्थित थे। इस शो की सबसी बड़ी खासियत होगी इसकी कंटेट जिसके कारण इसमें छोटे पर्दे पर पहली बार भोजपुरी सिनेमा के कई सुपरस्टार अभिनेता व अभिनेत्री नजर आयेंगी। हर शुक्रवार-शनिवार की रात 7.30 बजे से इसके प्रसारण की शुरूआत हो रही है।हालांकि बड़का साहब के निर्माता यशी फिल्म्स प्र.ली.के अभय सिन्हा व अजय सिन्हा इस बात से इनकार करते हैं की बड़का साहब भोजपुरी का बिग बॉस है। उनके अनुसार ‘‘बड़का साहब‘‘ ना ही कोई रियलिटी शो है ना है फिक्सन शो बल्कि इसे ‘‘भोजपुरी पैरोडी शो‘‘ कहा जायेगा जिसमें बहुत सारे फंडे देखने को मिलेगे। शो में बिग बॉस की तरह का ही एक घर होगा जिसके हर कोने-कोने पर कैमरों की नजरें होगी, एक कन्फेसन रूम होगा । यहाँ पर 12 प्रतिभागी होंगे जिसपर ‘‘बड़का साहब‘‘ की हुक्कमत होगी, उनके उल्टे-सीधे रूल्स होगें जिन्हें पालन करना अपने आप में पहाड़ तोड़ने जैसा होगा। ‘‘बड़का साहब‘‘ के घर में सबसे अनोखी बात होगी रूल्स को फैलो करने वाले प्रतिभागी को जल्दी जाने दिया जायेगा वही रूल्स नहीं मानने वालों को अंतिम तक रहना पड़ेगा। शो का प्रसारण २५ जून से हो रहा है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें