शनिवार, मार्च 06, 2010

लालू के साथ काम करने की तमन्ना : रवि किशन





कटिहार (जागरण ) भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सकरात्मक सोच का ही नतीजा है कि बिहार आज तरक्की की राह पर है। हालांकि रवि किशन ने कहा कि उनकी तमन्ना है कि वह राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ फिल्म करें। वे शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने कटिहार आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने खेद जताया कि भोजपुरी को बिहार व यूपी सरकार का उचित सहयोग नहीं मिल रहा है। श्री किशन ने बताया कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिये सोनिया व राहुल गांधी से बात की जा चुकी है, उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस दिशा में जल्द ही कोई परिणाम
सामने आएगा। इसके अलावा बिहार में भोजपुरी के विकास के लिए भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी लगाने का प्रस्ताव भी सरकार को दिया जा चुका है। मुंबई में बिहारियों पर हो रहे हमले के बारे में अभिनेता ने कहा कि बिहारियों पर हा रहे हमले एक कोरी राजनीति का नमूना है। उन्होंने कहा कि मुंबई में करीब 45 लाख बिहारी राशनकार्ड धारक हैं। श्री किशन ने कहा कि बिहारियों को मुंबई से कोई ताकत बाहर नहीं निकाल सकती है। अपने को कांग्रेसी बताते हुए श्री किशन ने कहा कि उनका राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है। एक सौ बीस भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके इस अभिनेता ने कहा कि वे जल्द ही मणिरत्‍‌नम की रावण में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा श्याम बेनेगल की वेलडन अब्बा, ना घर के ना घाट के, भोजपुरी फिल्म सत्यमेव जयते, सुभाष घई की पहली भोजपुरी फिल्म हमार इंसाफ, जला देब दुनिया तोहरा प्यार में, गंगा जमना सरस्वती, बलिदान, देवदास, साथी रे, राम बनवले जोड़ी, देवरा बड़ा सतावए ला भी रिलीज होने वाली हैं। उन्होंने बिहार व यूपी में भोजपुरिया अवार्ड की परिपाटी शुरू करने की वकालत की। अभिनेता मनोज तिवारी द्वारा आईपीएल में भोजपुरिया टीम को शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला आयोजकों को करना है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्‍‌न से सम्मानित करने की मांग की। लालू के साथ ..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें