शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

साईं के दरबार में कम कपड़ो में पहुची प्रियदर्शनी


राहुल दुल्हनिया दे जायेंगे से चर्चा में आई प्रियदर्शनी सिंह का शिर्डी स्थित साईं बाबा के मंदिर में कम कपड़ो में जाने से एक नया विवाद शुरू हो गया है . शिर्डी के कुछ भक्त जानो ने इस पर आपति जताई है . उल्लेखनीय है की इमेजिन टीवी के शो जोर का झटका की प्रतियोगी शो की सफलता की कामना के लिए पिछले दिनों साईं बाबा के दरबार में गयी थी. वहाँ प्रियदर्शनी को अति विशिष्ठ लोगो की तरह सारी सुविधा उपलब्ध कराई गयी थी . भारी सुरक्षा के बीच प्रियदर्शनी जब बाबा के दर्शन के लिए गयी तो उसने काफी कम कपडे पहन रखी थी. भगवान् के मंदिर में प्रियदर्शनी का इस तरह आना कई भक्तो को खला और उसने मिडिया में इसकी शिकायत की ... दर्शन के बाद मिडिया के सवालों के घेरे में आई प्रियदर्शनी ने कहा की साईं बाबा के प्रति उनकी अपार श्रधा है इसीलिए वो यहाँ अक्सर आती रहती है. कम कपड़ो पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए प्रियदर्शनी ने कहा की श्रद्धा मन से होती है . वो वोही कपडे पहन कर आई जो निजी जिंदगी में पहनती है , इसीलिए इस पर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है. बहरहाल प्रियदर्शनी की शिर्डी यात्रा ने सेलीब्रेटियो के धार्मिक अंदाज़ पर एक नया बबाल शुरू कर दिया है.

गुरुवार, फ़रवरी 03, 2011

मनोज तिवारी, उत्तम कुमार की फिल्म ‘सामनेवाली से नैना चार हो गईल’ का मुहूर्त


भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में पहली बार चाचा और भतीजा एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर नायक बने नजर आयेंगे फिल्म का नाम है ‘सामने वाली से नैना चार हो गईल’। जी हां! भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी तथा उनके भतीजे उत्तम कुमार को एक साथ बतौर नायक लाकर इतिहास बनाने जा रहे हैं चर्चित फिल्मकार रमेश नैयर अपनी फिल्म ‘सामने वाली से नैना चार हो गईल’ के ज़रिये। इस फिल्म में चाचा और भतीजा की नायिकाएं होंगी नवोदित नायिका लीजा मलिक और अनुमिता सुमन तथा साथ में होंगे दमदार कलाकार शक्ति कपूर, मनोज टाईगर, संजय पांडेय, अवधेश मिश्रा, विकास सिंह व बृजेश त्रिपाठी। इस फिल्म को निर्देशित करेंगे चर्चित निर्देशक हैरी फर्नांडीज। पवन शिवम् प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं कमलेश मेहता, मनोज सेंगल और नरोत्तम नैयर। जबकि गीतकार प्रमोद पाण्डे, संगीतकार लाल सिन्हा और फिल्म के लेखक हैं सुरेन्द्र मिश्रा। ‘सामने वाली से नैना चार हो गईल’ का शानदार मुहूर्त मुंबई के जुहू स्थित पांच सितारा होटल नोवाटेल में किया गया तो निर्माता रमेश नैयर एवं उनकी फिल्म की पूरी टीम को बधाई देने भोजपुरी के साथ हिन्दी इण्डस्ट्रीज के दिग्गज भी जमा हो गये। रमेश नैयर तथा मनोज तिवारी को बधाई देनेवालों में लारेंस डिसूजा, शकील नूरानी, प्रेम चोपड़ा, के.सी. बोकाडिया, सावन कुमार, शक्ति कपूर, टीनू वर्मा, अभय सिन्हा, असलम शेख, मधुसूदन शर्मा, पवन शर्मा, राजकुमार पाण्डेय, एडवोकेट नागेश मिश्रा, धीरज कुमार, कुमार मोहन, शेफाली सक्सेना, उर्वशी चैधरी, उर्मिला, निशा तथा अन्य शामिल थे। इस अवसर पर क्लैप दिया जाने माने निर्देशक लारेंस डिसूजा ने, कैमरा आॅन किया शक्ति कपूर ने, नारियल फोड़ा टीनू वर्मा ने और मुहूर्त शाॅट मेगा स्टार मनोज तिवारी, लिजा मलिक और अनुमिता सुमन पर फिल्माया गया। संचालन किया प्रेम भाटिया ने। इस अवसर रमेश नैयर ने कहा कि यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नांडीज तथा नायक मनोज तिवारी की जमकर तारीफ की और कहा कि ‘सामने वाली से नैना चार हो गईल’ एक इतिहास बनायेगी। फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नांडीस ने मनोज तिवारी तथा रमेश नैयर की तारीफ की और कहा कि ‘सामने वाली से नैना चार हो गईल’ की टीम भोजपुरी की एक बेस्ट टीम है। भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि रमेश नैयर, हैरी फर्नांडीज की टीम एक और बेहतरीन भोजपुरी सिनेमा का सपना साकार करने जा रही है। मनोज तिवारी ने अपने भतीजे उत्तम कुमार का हौसला बढ़ाया और कहा कि सिनेमा में आपको एक नया मुकाम बनाना है और हमारा नाम रोशन करना है।

रामाकान्त प्रसाद की ‘‘दिलजले’’


भोजपुरिया परदे पर ‘‘लागल रहऽ राजाजी’’, ‘‘दिवाना’’, ‘‘दाग’’ जैसी ब्लाकबस्टर फिल्में दे चुके भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक रामाकान्त प्रसाद अब लेकर आ रहें है ‘‘दिलजले’’। रमाकान्त प्रसाद की ‘‘दिलजले’’ का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य अंतिम चरण पर इन दिनों मुंबई में हैं। आदिशक्ति इंटरटेन्मेंट एवं कुमारी माई मूवीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में भोजपुरी किंग दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’, विराज भट्ट, रानी चटर्जी, बाली, स्वाति वर्मा, आनंद मोहन, रितू पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, दीपक भाटिया, गोपाल राय, देव सिंह, दिव्यांश नन्हे, पुष्पा वर्मा, संजय पाण्डेय, गोलू व नीरज राज पौडेल की प्रमुख भूमिकाएँं है। फिल्म में आईटम गर्ल सीमा सिंह व श्रीकांकनी पर विशेष गीत फिल्मायें गए हैं। फिल्म में कुल 16 मधुर गाने है जिन्हें लिखा है, अशोक कुमार दीप व प्यारे लाल यादव ‘‘कवि’’ ने वहीं मधुर संगीत है अशोक कुमार दीप का, फिल्म के लेखक पंन्डित आर. एस. मिश्रा व रमेश मिश्रा। बकौल निर्माता-निर्देशक रामाकान्त प्रसाद ‘‘दिलजले’’ एक सम्पूर्ण मनोरंजक फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को गीत-संगीत व मनोरंजन का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा। फिल्म का प्रदर्शन होली पर होगा।

प्रवेश की दबंगई


भोजपुरी फिल्मों के नये स्टार जूनियर निरहुआ प्रवेश लाल यादव अब ‘‘दबंग’’ लुक में नजर आंएगे। प्रवेश लाल का यह लुक उनकी आगामी होली एलबम में नज़र आयेगा। हाल ही में मुंबई के रशियन विला में प्रवेश ने इस लुक वाले सीन्स व गाने की शुटिंग की। एलबम में प्रवेश का लूक तो सलमान के दबंग वाला होगा लेकिन यहाँ वो सलमान खान की तरह मारधाड़ में अपनी दबंगई नहीं दिखायेंगें बल्कि प्रवेश अपनी दबंगई यहाँ अपने भाभियों को जबरदस्ती रंग लगाने में दिखायेंगें। प्रवेश के मुताबिक यह लुक दर्शकों को खूब भायेगा।

भोजपुरी की नयी सनसनी - दीपा


भोजपुरी फिल्मो में आइटम का तड़का ना हो तो फिल्म फीकी रह जाती है ... सम्भावना सेठ की लोकप्रियता का राज़ भी भोजपुरी फिल्मो में उसका आइटम डांस ही था.. लेकिन अब उसकी जगह ले रही है भोजपुरी की नयी सनसनी दीपा ग्रेहवाल. मूलतः पटना की रहने वाली दीपा ने पिछले कुछेक महीनो में भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी मुकम्मल स्थान हासिल कर ली है. तभी तो वो जहाँ भोजपुरिया किंग निरहुआ की आखिरी रास्ता , पवन सिंह की गुंडई राज. उदित नारायण की फौजी में अपने आइटम का जलवा बिखेर रही है वहीँ कई फिल्मो में अभिनय भी कर रही है. बकौल दीपा वो एक अभिनेत्री है और सिर्फ आयटम गर्ल कहलवाना उसे पसंद नहीं है .... बहरहाल भोजपुरी की इस नयी सनसनी ने भोजपुरी फिल्म जगत की कई अभिनेत्रियो की नींद उड़ा दी है .

बुधवार, फ़रवरी 02, 2011

निर्देशक को अच्छा दर्शक भी होना चाहिए. - बबलू सोनी



भोजपुरी सिने कोर्ट में जिन निर्देशकों ने आते ही मास्टर ब्लास्टर की तरह दर्शकों के दिलों में नित नए कीर्तिमानों के साथ जगह बनानी शुरू कर दी उसमें बबलू सोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। अपनी पहली फिल्म ‘‘बांके बिहारी एम।एल.ए’’ के साथ ही बबलू एक निर्देशक के रूप में भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर छा गए। रवि किशन के अप्रतिम अभिनय को सोनी ने एक नया रंग, एक धारदार गति प्रदान कर दी और इस तरह बन गयी एक एक्शन ड्रामा जिसकी सबने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। बबलू सोनी को इस फिल्मने ही फिल्मोद्योग का व्यस्त निर्देशक बना दिया। फिल्म शुरू होने से पहले रवि किशन के फैन बबलू सोनी थे पर इस फिल्म के बनते-बनते रवि ही सोनी-सोनी करने लगे और दोनों की जाड़ी ने हमें दी ‘‘बिहारी माफिया’’। यह एक तरह से सोनी का सम्मान था और अब यह जोड़ी हैट-ट्रिक बना चुकी है ‘‘सत्यमेव जयते’’ के साथ। बिहार और मुंबई में अपार सफलता के बाद सत्यमेव जयते अब दिल्ली और उत्तरप्रदेश में रिलीज़ हो रही है. इसी फिल्म को लेकर बबलू सोनी से खुलकर बातें हुई। प्रस्तुत है बातचीत के सम्पादित अंशः
आप शुरू से ही सत्यमेव जयते की सफलता को लेकर निश्चिन्त थे , क्या वजह थी ?
सूरज की पहली रौशनी ही दिन कैसा होगा इसका अनुमान दे देता है. ऐसा ही इस फिल्म के साथ हुआ है. संतोष मिश्रा की दमदार स्क्रिप्ट , रवि किशन और अनुपम श्याम की जबरदस्त जुगलबंदी, नई अदाकारा अक्षरा की मासूमियत के साथ साथ रानी चटर्जी और स्वाति वर्मा जैसी भोजपुरी की नामचीन अदाकारा का आइटम नंबर इस फिल्म की सफलता की वजह है. जहां तक मेरी बात है तो मैंने इस फिल्म के निर्माण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी .
एक निर्देशक को किस चीज़ पर विशेष ध्यान देना चाहिए ?
एक अच्छा निर्देशक वही होता है जो एक अच्छा दर्शक होता है. इसके अलावा दृश्य को बेहतर बनाने के लिए यूनिट के हर सदस्यों के सुझाव को सुनना चाहिए. कभी कभी किसी का छोटा सा सुझाव भी आपकी फिल्म में जान डाल देता है.
आपकी हर फिल्म रवि के ही साथ होती है और हर फिल्म एक्शन ड्रामा ही है?
रविजी के साथ काम करना पहले एक सपना था, जो ईश्वरने बड़ी सरलता से, सहजता से पूरा कर दिया। उस फिल्म में काम करते-करते रविजी को मेरा काम और काम करने का तरीका इतना पसंद आया कि वहीं मेरी दूसरी फिल्म की प्लानिंग हो गयी। फिर यह एक संयोग भी है और मेरा सौभाग्य भी कि उन्होने लगातार तीसरी फिल्म मेरे साथ की। मैं उनका आभारी हूँ। दरअसल वो अपने निर्देशकों पर भरोसा करते हैं और उनके काम में किसी तरह की दखलंदाजी नहीं करते हैं. रही बात एक्शन ड्रामें की तो मेरी समझ से यह सेफ पारी खेलने के लिए सदाबहार विषय हैं। एक्शन कभी आऊटडेटेड नहीं होती।
‘सत्यमेव जयते’’ में ऐसा क्या है जिसे दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं ?
यह एक ऐसे पुलिस आफिसर की कहानी है, जिसमें पिता का सपना ही था, उसे उस रूप में देखने का। वह सामान्य पुलिस अधिकारी नहीं, अंदर गांधी के विचारों का तेज है, जिस लेकर वह अन्याय की अंध गली में अकेले ही निकल पड़ता है। सत्य कभी हारता नहीं। हाँ सत्य का सामना सभी नहीं कर सकते। सच्चाई की राह आसान नहीं होती, मगर सत्य ही अंततः विजयी होता है। यह महज एक उक्ति नहीं, जीवन का सत्य है। हमारा नायक रवि किशन भी अंततः अनाचार कोसमाप्त कर देता है। रवि किशनजी ने इसे एक मिसाल बना दिया है।फिल्म में अक्षरा रवि जी की नायिका है जो पहली बार किसी फिल्म में अभिनय कर रही है . मुझे ख़ुशी है की अक्षरा के रूप में भोजपुरी फिल्म जगत को नगमा जैसी एक अदाकारा मिल गयी है. अनुपम श्याम फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं. बृजेश त्रिपाठी रवि किशन के पिता की भूमिका में हैं. श्रीमती रमादेवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता अनिल सूर्यनाथ सिंह हैं। विनय बिहारी और प्यारेलाल कवि द्वारा लिखे दस गीत हैं। जिसे राजेश-रजनीश ने बहुत ही मधुर धुन में रिकार्ड किया है।
और आइटम गीत ?
देखिए आप का जो इशारा है वह मैं समझ रहा हूँ। दिअर्थी संवाद तथा गीतों के भोंड़े फिल्मांकन को लेकर भोजपुरी फिल्में बदनाम हुई है। लेकिन इस फिल्म में आपकी राय बदल जायेगी। इसमें दो बड़ी हीरोइनों को हमने गाने में उतारा है। एक आइटम गीत रानी चटर्जी पर है, तो एक मुजरा स्वाति वर्मा पर। मैं निश्चिंत हूँ, दर्शकों को यह बहुत पसंद आयेगा। कानू मुखर्जी, दिलीप मिस्त्री और राम देवन ने नृत्य पर विशेष ध्यान दिया है.
निर्माता अनिल सिंह किस तरह फिल्म की सफलता को लेकर आश्वश्त थे.
अनिल जी जैसे निर्माता अगर भोजपुरी जगत में आये तो भोजपुरी फिल्मो का स्तर सुधर जाएगा. फिल्म निर्माण के पहले ही उन्होंने कहा था की मैं पैसा कमाने के लिए फिल्म नहीं बना रहा बल्कि मैं चाहता हूँ की मेरी फिल्म से उन दर्शको का झुकाव भी भोजपुरी की ओर हो जो फिलहाल इससे दूर हैं. अनिल जी ने फिल्म निर्माण के लिए मुझे खुली छूट दे दी थी. जब फिल्म बनकर तैयार हुई और उन्होंने देखते ही कहा था ...अब अगर फिल्म नहीं भी चली तो मुझे अफ़सोस नहीं होगा क्योंकि मैं जैसा चाहता था वैसी ही स्तरीय फिल्म बनी है. ये अनिल जी का भरोसा था की आज फिल्म सफलता का इतिहास कायम कर रही है.
बिहार में सत्यमेव जयते को अदालती कारवाई से गुजरना पड़ा था .. क्या वजह थी ????
मैं हमेशा मानता हूँ की सत्य परेशान होता है पराजित नहीं. सत्यमेव जयते को जब अदालत के आदेश से उतारना पड़ा था तब भी मैं इसी बात को लेकर निश्चिन्त था. अदालत में सुनवाई हुई और अदालत ने भी स्वीकार किया की इस फिल्म के टायटल को लेकर दायर याचिका गलत है और फिल्म का टायटल हमारे निर्माता अनिल सिंह की फिल्म निर्माण कंपनी श्रीमती रमा देवी प्रोडक्शन के नाम ही है.

महुआ पर नया शो ‘‘नहले पे दहला’’


महुआ पर एक बार फिर से सज रही है सुरों की महफील, जी हाँ सुर संग्राम के दो सीजन के सफल प्रसारण के बाद महुआ टी.वी. लेकर आया है नया शो ‘‘नहले पे दहला’’। इस शो में पहली बार भोजपुरी गायिकी में छोटे बच्चे यानी नन्हें सुरो के बीच महा संग्राम छिडेगा और इन नन्हें सुरों के महा संग्राम का नजारा देखने को मिलेगा 4 फरवरी से महुआ टी.वी. पर। जी हाँ भोजपुरी के इस अनोखे रियलिटी शो ‘‘नहले पे दहला’’ का प्रसारण 4 फरवरी से हर शुक्रवार- शनिवार को रात्री 8ः00 बजे महुआ टी.वी. पर शुरू होने जा रहा है। देश के 3 राज्यों के 7 शहरों में लगभग 20 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के बीच से टाॅप दस गायकों की फौज ले कर आ रहा है ‘‘नहले पे दहला’’। इस शो का निर्माण किया है द राईट पिक्चर कम्पनी ने जो इससे पहले ‘‘डांस इंडिया डांस’’ शो का निर्माण कर चुकी है। इस शो में दर्शकों को भोजपुरिया सभ्यता संस्कृति से जुड़ी गीत संगीत के साथ-साथ नन्हें बच्चों के आवाज में पाॅपुलर गीत संगीत व पराम्परिक लोक गीत सुनने का भी मौका मिलेगा। 4 फरवरी को प्रसारित होने वाले एपिसोड में विभिन्न शहरों में हुए आॅडिशन की झलकियाँ देखने को मिलेगी वही 5 फरवरी को दिल्ली के मेगा आॅडिशन का प्रसारण किया जायेगा। जहाँ से 5 लड़कों व 5 लड़कियों का चयन किया जायेगा और वे ही ‘‘नहले पे दहला’’ का विजेता बनने के लिए जंग लड़ेंगे। इस शो में जंग यूपी और बिहार के बीच नहीं बल्कि लड़कों व लड़कियों के बीच होगी जो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन से एक दूसरे को पटखनी देंगे। इन चयनित प्रतिभागियों को गीत संगीत की बारिकियों से अवगत करा रहे हैं मशहूर संगीतकार द्वय सतीश- अजय। तो तैयार हो जाइये नन्हें सुरों का संग्राम ‘‘नहले पे दहला’’ देखने के लिए।

अब निर्माता की भूमिका में रवि किशन


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन भले ही आज के दिनों ग्लेमर वर्ल्ड के व्यस्तम अभिनेताओ में से एक हैं लेकिन उन्होंने अभिनय के अलावा अब फिल्म निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ा दिया है और अपने प्रोडक्शन हाउस रवि किशन प्रोडक्शन के बैनर तले दो भोजपुरी फिल्मो के निर्माण की घोषणा की है . पहली फिल्म की शूटिंग भी इसी महीने शुरू होने वाली है. रवि किशन प्रोडक्शन की पहली फिल्म है कैसन पियवा के चरित्तर बा और दूसरी फिल्म है शूटर शुक्ला . कैसन पियवा ....से भोजपुरी फिल्मो के सुप्रसिद्ध लेखक संतोष मिश्रा निर्देशन की दिशा में कदम रख रहे हैं.संतोष मिश्रा ने अपने लेखन की शुरुवात भी रवि किशन की फिल्म प्रीत न जाने रीत से की थी और अब वो निर्देशन की शुरुवात भी रविकिशन की होम प्रोडक्शन की फिल्म से कर रहे हैं . फिल्म में रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म के गानों की रिकोर्डिंग संगीत निर्देशक मधुकर आनंद ने पूरी कर दी है और कलाकारों का चयन जारी है. रवि किशन प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म शूटर शुक्ला का निर्देशन कर रहे हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आनंद दी. गहतराज . इस फिल्म के संगीतकार राज सेन व लेखक संतोष मिश्रा हैं. फिल्म की शूटिंग मार्च में होगी. हालांकि रवि किशन ने हिंदी फिल्मो की प्रसिद्द कंपनी बाबा आर्ट के साथ मिलकर एक सफल फिल्म का निर्माण किया था लेकिन इस बार उन्होंने खुद की फिल्म निर्माण कंपनी शुरू कर दी है. रवि किशन के अनुसार रवि किशन प्रोडक्शन निरंतर फिल्मो का निर्माण करता रहेगा . यह पूछे जाने पर की भोजपुरी, हिंदी, सहित अन्य भाषाओ की लगभग ४० फिल्मो के साथ वो अपने होम प्रोडक्शन के लिए कितना वक़्त दे पाएंगे ?? रवि किशन ने कहा की उनकी सारी फिल्मो का वक़्त निर्धारित है किसी अन्य फिल्मो पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. बहरहाल रवि किशन के इस कदम से भोजपुरी फिल्म जगत में उत्साह का माहोल है और लोगो को भरोसा है की अभिनय के साथ साथ वो बतौर निर्माता भी काफी सफल रहेंगे .

शनिवार, जनवरी 29, 2011

शुरू हुई फौलाद


भोजपुरी फिल्मो के जाने माने कैमरामेन फ़िरोज़ खान अब निर्माता रजनीश गुप्ता की फिल्म से बतौर निर्देशन की पारी शुरू कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन को फौलाद बना दिया है. जी हाँ फ़िरोज़ खान निर्देशित इस फिल्म का नाम फौलाद है और रवि किशन शीर्षक भूमिका में हैं. रवि किशन के इस फौलादी जंग में उनके साथ होंगे अभिनेता सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा , ब्रिजेश त्रिपाठी, प्रकाश जैस, माया यादव, किरण यादव व नवोदित अदाकारा अंजना सिंह . श्री ब्रिजेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का मुहूर्त हिंदी फिल्मो के प्रसिद्द निर्माता राज कुमार कोहली, निर्माता निर्देशक अजय ओझा , फौलाद की सह निर्मात्री ऋतू गुप्ता व फिल्म जगत के कई जाने माने लोगो की मौजूदगी में फिल्म के गाने की शुरुवात से संपन्न हुआ. राजेश रजनीश द्वारा संगीत बद्ध इस फिल्म का पहला गाना इंदु सोनाली की आवाज़ में रिकोर्ड किया गया. संजय राय द्वारा लिखित इस फिल्म की शूटिंग मार्च माह में शुरू होगी.


www.youtube/user/salambhojpuria

गुरुवार, जनवरी 27, 2011

रामपुर के लक्ष्मण को मिली भरी सफलता


भोजपुरी फिलमों का स्वर्णिम दौर चल रहा है। भोजपुरी का कैनवास भी बड़ा हुआ है। अब भोजपुरी फिल्मों की कहानियाँ भी गाँव, ठाकूर, खेत खलिहान से अलग हटकर बन रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी में पहली बार अब्बास-मस्तान स्टाईल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बनी है ‘‘रामपुर के लक्ष्मण’’।
26 जनवरी से सम्पूर्ण बिहार, झारखंड में रिलीज़ हुई इस फिल्म को भारी सफलता मिली है । सुपर स्टार रवि किशन व निर्देशक हैरी फर्नांडिस का जादू बॉक्स ऑफिस पर सर चढ़ कर बोल रहा है. मधुर संगीत से सुसज्जित इस फिल्म के हर गाने पर दर्शक झूम रहे हैं. एन. सी. इन्टर प्राईजेज के बैनर तले बनी निर्माता चंदन सिंह की इस फिल्म की कहानी है रामपुर गाँव के लक्ष्मण की जो शहर में अपने माँ के इलाज के लिए आता हे और पुलिस के गिरफ्त में आ जाता है। फिर वे अपने ऊपर लगे आरोपों से कैसे निकल पाता है यही रहस्य है। इस फिल्म में रामपुर के लक्ष्मण के टाईटल भूमिका निभा रहे है भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन।फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन के साथ पाँच नायिकाँए अक्षरा सिंह, गुंजन पंत, संगीता तिवारी, अनारा गुप्ता व दिव्या द्विवेद्वी है। फिल्म में सिकदंर.खरबंदा, माया यादव, समीर खान, किशन देव व अवधेश मिश्रा की अन्य मुख्य भूमिकाए है। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है, हैरी फर्नाडिस ने जो इससे पहले कई बड़ी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। फिल्म में कुल 10 गीत है जिसें लिखा है प्यारेलाल यादव ‘कवि’ सच्चिदानंद कवच, श्याम देहाती व राकेश सिंह ने वही कर्णप्रिय संगीत है गुणवंत सेन का। फिल्म में एक्शन का जबरदस्त तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म के छायंकन प्रमोद पाण्डेय, संवाद लेखक के मनोज सिंह, एक्शन निर्देशन आर.पी. यादव है।

बुधवार, जनवरी 26, 2011

रवि किशन पर लगे हैं १५० करोड़


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन भोजपुरी फिल्म जगत के इकलौते अभिनेता हैं जो भोजपुरी फिल्मो के साथ साथ हिंदी फिल्म , छोटा पर्दा, विज्ञापन के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो में भी व्यस्त हैं. उनकी व्यस्तता का आलम यह है की अभी उनके पास उनकी आने वाली फिल्मो की संख्या चालीस तक पहुच गयी है और उनपर फिल्म जगत का लगभग १५० करोड़ रुपया लगा हुआ है .
अपने बीस साल के फ़िल्मी कैरियर में लगभग १४० भोजपुरी और पचास से भी अधिक हिंदी फिल्मो में काम कर चुके रवि किशन भोजपुरी फिल्म जगत के सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता माने जाते हैं यही वजह है की उनके पास अभी २५ भोजपुरी फिल्मे हैं जिनकी शूटिंग या तो चल रही है या जल्द ही शुरू होने वाली है . इस तरह रवि किशन व उनकी फिल्मो के ऊपर भोजपुरी फिल्म जगत का लगभग ३० करोड़ रुपया लगा हुआ है. जहाँ तक हिंदी फिल्मो की बात है तो रवि किशन की सर्वाधिक चर्चित फिल्म है डॉ.चन्द्र प्रकाश दवेदी की अस्सी के कासी . इस फिल्म में वो तन्नी गुरु नाम के केंद्रीय पात्र में जबकि सन्नी देओल मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा रवि किशन अज़ान, सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन एजेंट विनोद सहित लगभग दस हिंदी फिल्मो में काम कर रहे हैं. जहां तक अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो की बात है रवि किशन तमिल, तेलगु, छतीसगढ़ी व मराठी भाषा की फिल्म में भी काम कर रहे हैं. डाबर, पारले जी सहित लगभग दस बड़ी कंपनियो के ब्रांड अम्बेसडर रवि किशन छोटे परदे पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते रहते हैं. जल्द ही वो स्टार प्लस के एक रियलिटी शो में दिखने वाले हैं. इस तरह रवि किशन पर उनके निर्माताओ का १५० करोड़ से भी अधिक की राशि लगी हुई है. यही नहीं रवि किशन फिल्म जगत के इकलौते कलाकार हैं जिनके पास इतनी भारी संख्या में फिल्मे हैं.

‘‘गोरिया के गोरे-गोरे गाल’’ की भव्य पार्टी


आर.एन. एंटरप्राईजेज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘गोरिया के गोरे गोरे गाल’ के प्रोमो पिछले दिनों अंधेरी (पश्चिम) के ब्लू वाटर में बड़ी शानदार पार्टी के साथ रिलीज किया गया। इस खास मौके पर फिल्म के लेखक-निर्देशक एस.एस. ललित का जन्म दिन भी बड़ी धूमधाम से बनाया गया। इस मौके पर उपस्थित तमाम मेहमानों ने जहां फिल्म के लेखक-निर्देशक एस.एस. ललित को उनके जन्म दिन की बधाई दी, वहीं फिल्म के नायक उत्तम कुमार को भी फिल्म के प्रोमो देखने के बाद ढेर सारी बधाईयां दीं। बतौर नायक उत्तम कुमार की ‘गोरिया के गोरे गोरे गाल’ दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह बॉक्स आफिस पर ‘गोरकी पतरकी रे’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं।
इस फिलम के लेखक-निर्देशक एस.एस. ललित और निर्माता रवि शंकर तिवारी हैं। पटकथा एस.एस. ललित और रास बिहारी पाण्डे ने लिखी है। संगीतकार राजेश ललित और विनोद ग्वार हैं, जबकि फिल्म के गीत बिपिन बहार, रास बिहारी पाण्डे और एस.एस. ललित ने लिखे हैं। संवाद ललित शुक्ला, नृत्य ज्ञान सिंह, एक्शन रियाज सुल्तान, आर्ट सुनील झा और कैमरामैन अरुण मिश्रा हैं। इस फिल्म के सह-निर्माता सुमन कुमार मेहता हैं। इस फिल्म में उत्तम कुमार, लवी रोहतगी, रविशंकर तिवारी, रितु पाण्डे, मोनिका वर्मा, राज मेहता, नीरज, लिलीपुट, रमेश गोयल, डी.पी. पाण्डे, सलीम अंसारी, नीरज बादशाह के अलावा आइटम गर्ल सीमा सिंह हैं। इस खास दोनों मौके पर बधाई देने के लिए सुरेश चावड़ा, एस.के. चटर्जी, दास बाबू, डी.के. ठाकुर, रमेश मीर, वैष्णव देवा, चंद्रू धनवानी, ए.टी. पिपरे, अजय गुप्ता, आशीष, उदय श्रीवास्तव, किशन देव, आसिफ खान, अमर देवगड़े, अजय शाह, प्रभात पाण्डे, अजिताभ, सुरेन्द्र सलूजा और फिल्म के प्रचारक समरजीत और उदय भगत भी उपस्थित थे।

सोमवार, जनवरी 24, 2011

भोजपुरी की पहली सस्पेंस थ्रिलर ‘‘रामपुर के लक्ष्मण’’


भोजपुरी फिलमों का स्वर्णिम दौर चल रहा है। भोजपुरी का कैनवास भी बड़ा हुआ है। अब भोजपुरी फिल्मों की कहानियाँ भी गाँव, ठाकूर, खेत खलिहान से अलग हटकर बन रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी में पहली बार अब्बास-मस्तान स्टाईल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बनी है ‘‘रामपुर के लक्ष्मण’’।
भोजपुरी की पहली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘‘रामपुर के लक्ष्मण’’ 26 जनवरी से सम्पूर्ण बिहार, झारखंड में प्रदर्शन को तैयार है। इस फिल्म से पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई भोजपुरी फिल्म एक साथ बिहार झारखण्ड के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है . भोजपुरी के पदे पर पहली बार आपको रहस्यों से भरपुर रोमाचित कर देने वाली फिल्म देखने को मिलेगी। एन. सी. इन्टर प्राईजेज के बैनर तले बनी निर्माता चंदन सिंह की इस फिल्म की कहानी है रामपुर गाँव के लक्ष्मण की जो शहर में अपने माँ के इलाज के लिए आता हे और पुलिस के गिरफ्त में आ जाता है। फिर वे अपने ऊपर लगे आरोपों से कैसे निकल पाता है यही रहस्य है। इस फिल्म में रामपुर के लक्ष्मण के टाईटल भूमिका निभा रहे है भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन।ं फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन के साथ पाँच हाॅट नायिकाँए अक्षरा सिंह, गुंजन पंत, संगीता तिवारी, अनारा गुप्ता व दिव्या द्विवेद्वी है। फिल्म में सिकदंर.खरबंदा, माया यादव, समीर खान, किशन देव व अवधेश मिश्रा की अन्य मुख्य भूमिकाए है। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है, हैरी फर्नाडिस ने जो इससे पहले कई बड़ी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। फिल्म में कुल 10 गीत है जिसें लिखा है प्यारेलाल यादव ‘कवि’ सच्चिदानंद कवच, श्याम देहाती व राकेश सिंह ने वही कर्णप्रिय संगीत है गुणवंत सेन का। फिल्म में एक्शन का जबरदस्त तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म के छायंकन प्रमोद पाण्डेय, संवाद लेखक के मनोज सिंह, एक्शन निर्देशन आर.पी. यादव है।


मंगलवार, जनवरी 04, 2011

पंकज केसरी की ‘आग-एगो आंधी’


बेरोजगारी हमारे समाज की जटिल समस्या है। पढ़ने लिखने के बाद भी जब रोजगार नहीं मिलता है तो घर और समाज से ताने मिलने लगते हैं। नतीजतन जिनके क़दम देश के भविष्य को संवारने के लिए बढ़ने चाहिए वो कदम गुनाह के दलदल में ऐसे फंस जाते हैं कि चाहकर भी वहां से वापस नहीं आ पाते, क्योंकि गुनाहों की दुनिया ऐसी होती है जिसका यू टर्न नहीं होता है।
डी.जे. मूवी इंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘आग-एगो आंधी’ की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। अर्जुन और उसके चार दोस्त पढ़े लिखे होने के बावजूद बेरोजगार हैं। पैसे न होने के कारण अर्जुन के बहन की शादी टूट जाती है। घर और समाज से तिरस्कृत होने के बाद अर्जुन और उसके चार दोस्त अपराध की दुनिया में क़दम रख देते हैं। जिन्दगी के एक मोड़ पर जब अर्जुन को एक लड़की बेला से प्यार हो जाता है तो उसे इस बात का अहसास होता है कि अपराध की दुनिया में क़दम रखकर उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। लेकिन जब तक उसे अपनी इस गलती का अहसास होता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है और वो चाहकर भी अपराध की दुनिया से वापस नहीं आ पाता। क्योंकि अपराध की दुनिया का यू टर्न नहीं होता।
इस फिल्म में अर्जुन का किरदार पंकज केसरी निभा रहे हैं और फिल्म मे उनकी नायिका रीतिका शर्मा है जो बेला की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में जय यादव, अनारा गुप्ता, कुलदीप, शिवा पंडित, अविनाश रजक, सपना पाण्डे, फरीदा, राम सिंह और हीरालाल यादव हैं। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक रमाशंकर हैं। फिल्म का संगीत दिया है सिद्धार्थ-शालिनी ने और गीतकार अरविन्द तिवारी तथा अशोक सिन्हा हैं। डांस एंथोनी और केदार सुब्बा का है। कैमरामैन जगमिंदर हुण्डल और फाइट मास्टर हीरालाल यादव हैं। इस फिल्म की सबसे खास विशेषता यह है कि, इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात के भुज में हुई है जहां पर आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग की थी। भुज के अलावा मुंबई के तमाम खूबसूरत स्थलों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई है।

गुरुवार, दिसंबर 30, 2010

अजय दीक्षित बने बागी


एक रात की कहानी - बागी
आम तौर पर भोजपुरी फिल्मो के निर्माता निर्देशक लीक से हटकर फिल्म बनाने पर भरोसा नहीं करते हैं . लटके झटके को ही फिल्म मानने वाले उन फिल्मकारों को जवाब दे रहे हैं लेखक निर्देशक ए.आर.सरकार जिन्होंने मात्र एक रात की एक अनूठी कहानी को भोजपुरिया परदे पर पेश करने का फैसला किया है. बागी नाम की इस फिल्म में बागी के किरदार में हैं अजय दीक्षित जिन्हें उनकी पहली फिल्म बेटवा बाहुबली में ही सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. जबकि उनका साथ दे रही है गुंजन कपूर. डी आर जे एन फिफ्टी सिस प्रोडक्शन एंड ए जे एम फिल्म्स एंड स्कूल डिविजन व अशोक जैन द्वारा प्रस्तुत बागी के निर्माता ए.आर.सरकार, शकील खान और मंसूर आज़मी हैं. सरकार के अनुसार बागी आम भोजपुरिया फिल्मो से कई मायनों में अलग है क्योंकि एक रात की कहानी वाली इस फिल्म में सभी घटनाक्रम को मोती की माला की तरह पिरोया गया है और कहानी के मांग पर गानों का चयन किया गया है. पिछले दिनों इस फिल्म की संगीतमय शुरुवात संगीतकार राज इन्दर राज के द्वारा संगीतबद्ध किये गए गाने के साथ किया गया . सरकार के अनुसार अगले माह फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

अजय दीक्षित बने बागी


एक रात की कहानी - बागी
आम तौर पर भोजपुरी फिल्मो के निर्माता निर्देशक लीक से हटकर फिल्म बनाने पर भरोसा नहीं करते हैं . लटके झटके को ही फिल्म मानने वाले उन फिल्मकारों को जवाब दे र हैं लेखक निर्देशक ए.आर.सरकार जिन्होंने मात्र एक रात की एक अनूठी कहानी को भोजपुरिया परदे पर पेश करने का फैसला किया है. बागी नाम की इस फिल्म में बागी के किरदार में हैं अजय दीक्षित जिन्हें उनकी पहली फिल्म बेटवा बाहुबली में ही सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. जबकि उनका साथ दे रही है गुंजन कपूर. डी आर जे एन फिफ्टी सिस प्रोडक्शन एंड ए जे एम फिल्म्स एंड स्कूल डिविजन व अशोक जैन द्वारा प्रस्तुत बागी के निर्माता ए.आर.सरकार, शकील खान और मंसूर आज़मी हैं. सरकार के अनुसार बागी आम भोजपुरिया फिल्मो से कई मायनों में अलग है क्योंकि एक रात की कहानी वाली इस फिल्म में सभी घटनाक्रम को मोती की माला की तरह पिरोया गया है और कहानी के मांग पर गानों का चयन किया गया है. पिछले दिनों इस फिल्म की संगीतमय शुरुवात संगीतकार राज इन्दर राज के द्वारा संगीतबद्ध किये गए गाने के साथ किया गया . सरकार के अनुसार अगले माह फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

मंगलवार, दिसंबर 28, 2010

भोजपुरी को छत्तीसगढ़ का सलाम



मुख्यमंत्री डॉक्टर रमण सिंह ने किया रवि किशन का सम्मान
भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अन्य प्रदेश की सरकार ने भोजपुरी के किसी अभिनेता को कला सम्राट सामान से नवाजा है. छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर गवाह बनी इस अनूठे समारोह की जहां मुख्यमंत्री डॉक्टर रमण सिंह ने भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन का सम्मान भोजपुरी बोल कर किया . रायपुर के होटल गोल्डेन टूलिप में आयोजित इस भव्य समारोह में रवि किशन को छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित किया गया .
सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और रायपुर की महापौर किरणमयी नायक की मौजूदगी में रवि किशन को यह सम्मान दिया गया . सम्मान स्वरुप उन्हें सम्मान चिह्न के अलावा एक लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गयी. इस मौके पर डॉ. रमण सिंह ने रवि किशन की तारीफ़ करते हुए उन्हें कला का जादूगर बताया और कहा की रवि किशन ने ही भोजपुरी फिल्मो को बिहार उत्तर परदेश की सीमा से निकाल पूरी दुनिया तक पहुचाया और अब छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत को भी वो भोजपुरी की तरह देश और दुनिया में सम्मान दिलाएंगे. उन्होंने कहा की रवि किशन के आने से छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग की दिशा और दशा दोनों बदल जाएगी. अपने सम्मान से भाव विह्वल रवि किशन ने अपने भाषण में भोजपुरी माटी को सलाम करते हुए कहा की इसी माटी ने उसे इस लायक बनाया की आज दुसरे प्रदेश के लोग भी भोजपुरी को सम्मान की नज़र से देख रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की की अगर छत्तीसगढ़ी फिल्मो को भी मराठी और गुजरती फिल्मो की तरह सबसीडी मिले और सरकारी संगरक्षण मिले तो नि संदेह यहाँ भी स्तरीय फिल्मे बनेगी. मुख्यमंत्री ने रवि किशन की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा की जल्द ही इस पर कोई ना कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा.
उल्लेखनीय है की रवि किशन इन दिनों देश की लगभग सभी भाषा की फिल्मो में काम कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ और भोजपुरी में एक साथ बन रही फिल्म धुरंधर में वो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म की पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ के खुबसूरत लोकेशनो पर चल रही है. सम्मान समारोह में अभिनेत्री संगीता तिवारी , ब्रिजेश त्रिपाठी सहित पूरी यूनिट को सम्मानित किया गया.

बुधवार, दिसंबर 15, 2010

मिथिलेश सिंह को मिला एक वरदान


पिछले पचीस साल से बिहार रंगमंच से जुड़े रहे निर्देशक मिथिलेश सिंह को एक वरदान मिल गया है. जी हाँ लगभग दस हजार नाटक का निर्देशन कर रहे मिथिलेश सिंह अब एक वरदान नामक फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं. मधुसुदन क्रियेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता दिवाकर दवेदी और आनंद मिश्रा हैं . इस फिल्म की शुरुवात राजेश रजनीश के संगीत निर्देशन में इंदु सोनाली द्वारा गाये गाने के साथ हुई. इस मौके पर भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुनाल सिंह , फिल्म के अभिनेता अनिल सम्राट , प्रकाश जैस, विष्णु शंकर वेलु, सहित फिल्म जगत से जुड़े अनेक लोग मौजूद थे. फिल्म में अनिल सम्राट के साथ रिंकू घोष मुख्य भूमिका में हैं. अनिल सम्राट इसके पहले कई सफल फिल्मो के निर्माण के साथ साथ बतौर हीरो दरार में भी काम कर चुके हैं जबकि उनकी अगली फिल्म पवन राजा जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है. निर्देशक मिथिलेश सिंह के अनुसार एक वरदान की कहानी पूर्व जन्म की कहानी पर आधारित है. फिल्म की नायिका का भाई इस जन्म में सांप बनता है और नायिका को एक वरदान के साथ साथ एक सच्चाई से भी अवगत करता है . वो ही सच्चाई एक शाप बनकर नायिका को परेशान करती है. मिथिलेश सिंह के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगले माह शुरू की जायेगी.

मंगलवार, दिसंबर 07, 2010

रवि किशन - पाखी हेगड़े की संतान

स्वरुप फिल्म्स परिवार के बैनर तले बन रही फिल्म संतान की शुरुवात मुंबई में पहले चरण की शूटिंग के साथ हुई . संतान के निर्देशन की कमान संभाली है हैरी फर्नांडिस ने जिन्होंने विधाता , आज के करण अर्जुन, भोजपुरिया भैया जैसी फिल्मो का निर्देशन कर चुके हैं. अपनी अन्य फिल्मो की तरह इस फिल्म में भी हैरी फर्नांडिस ने लेखन का कार्य भी किया है. फिल्म में भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन , पाखी हेगड़े , शुभी शर्मा, अवधेश मिश्रा, अयाज़ खान आदि मुख्य भूमिका में हैं. रवि किशन और पाखी हेगड़े की जोड़ी ने इसी साल लहरिया लूटः ए राजा जी जैसी सुपर हिट फिल्मे दी है . फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर निर्माता पुनीत केला, विनीत केला, अनूप कुमार, भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक विनोद गुप्ता, निर्माता अलोक कुमार, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. फिल्म का मुहूर्त क्लेप हिंदी फिल्मो के जाने माने प्रचारक राजू कारिया ने जबकि केमरा का स्विच फिल्म के क्रियेटिव डायरेक्टर अर्नेस्ट फ्रांसिसकन ने ओन किया जबकि नारियल तोड़ फिल्म की शुरुवात पुनीत केला ने की. फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नांडिस के अनुसार संतान एक मनोरंजक पारिवारिक फिल्म है . फिल्म में जहाँ रविकिशन, पाखी हेगड़े और शुभी शर्मा का प्रेम त्रिकोण है वहीँ भोजपुरी फिल्म जगत के दो बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा और अयाज़ खान का अनोखा रूप भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा . फिल्म के गीतों को संगीत से सजाया है गुनवंत सेन ने जबकि गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव, सचिदानंद कवच और श्याम देहाती ने. फिल्म के अन्य कलाकारों में गोपाल राय , के.के.गोस्वामी, प्रतीची मिश्रा, माया यादव, सी.पी.भट्ट, ऋतू पांडे, अनूप अरोरा और बी.के.शर्मा आदि शामिल हैं.

प्रियदर्शनी ने राजा चौधरी को मारा थप्पड़

शराब पीकर अक्सर मारपीट करने वाले अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी को मंगलवार की सुबह राहुल दुल्हनिया ले जायेंगे से चर्चा में आई प्रियदर्शनी सिंह पर फिरके कसना महंगा पड गया . एक टीवी शो के सिलसिले में अर्जेंटीना जाने के क्रम में मंगलवार की सुबह अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजा के कमेन्ट से तिलमिलाई प्रियदर्शनी सिंह ने राजा को एक थप्पड़ रसीद कर दिया.
सूत्रों के अनुसार इमेजिन टीवी के शो वाइप आउट की शूटिंग के लिए २२ प्रतियोगियों का एक दल मंगल वार की सुबह अर्जेंटीना जा रहा था . सुबह लगभग तीन बजे राजा चौधरी नशे में धुत्त हवाई अड्डे पर आया . जहाँ उसकी मुलाकात प्रियदर्शनी से हुई , बातचीत के दौरान राजा ने कुछ ऐसी बात कह दी जिससे प्रियदर्शनी सिंह भड़क उठी और उसने राजा चौधरी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया. नशे में धुत्त राजा को बर्दास्त नहीं हुआ की कोई लड़की सारे आम उसे भला बुरा कहे , इसीलिए उसने गाली बकना शुरू कर दिया . बात इतनी बढ़ गयी की प्रियदर्शनी ने राजा को एक थप्पड़ रसीद कर दी.. हालांकि शो से जुड़े लोगो ने इस बात का खंडन किया है की प्रियदर्शनी ने उस पर हाथ उठाया , लेकिन उन्होंने दबी जुबान में स्वीकार किया की हवाई अड्डे पर गाली गलोज हुई थी.

शुक्रवार, दिसंबर 03, 2010

मार देब गोली ........को मिली अच्छी शुरुवात


काफी दिनों से एक हिट फिल्म की तलाश में भटक रही भोजपुरी फिल्म जगत के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी लेकर आया, क्योंकि इस दिन रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म मार देब गोली केहू ना बोली को अच्छी शुरुवात मिली है . भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन , भोजपुरिया काजोल गुंजन पन्त , नया सितारा दीपक दुबे, कल्पना शाह , किरण कुमार व ब्रिजेश त्रिपाठी अभिनीत इस फिल्म की निर्मात्री पायल दुबे व निर्देशक जगदीश शर्मा है. जीतेश दुबे प्रस्तुत मार देब गोली केहू ना बोली बिहार के लगभग पचीस व मुंबई के पंद्रह सिनेमा घरो में एक साथ रिलीज़ हुई. बिहार में तो इस फिल्म की शुरुवात काफी आश्चर्य जनक रही. सीतामढ़ी के शंकर सिनेमा घर में पहले शो में फिल्म ने ९६०० रूपये का व्यवसाय किया है जबकि सिनेमाघर की क्षमता ४६०० रुपये की है. बिहार के अन्य सिनेमाघरों में भी कमोबेश यही स्तिथी है. मुंबई में भी इस फिल्म को अपार दर्शक मिल रहा है. उल्लेखनीय है की सीतामढ़ी का शंकर सिनेमाघर रवि किशन के लिए काफी लकी रहा है. उनकी पिछली फिल्म देवरा बड़ा सतावेला इस सिनेमाघर में लगातार २०० दिन चलने का रिकोर्ड बना चुकी है. भगवान् शंकर के भक्त रविकिशन ने फिल्म के बारे में बताया की फिल्म में वो पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो बिहार के एक इलाके में चल रहे जंगल राज के खात्मे के लिए जाते हैं...दीपक दुबे भी फिल्म में एक पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं . मार देब ...में रवि किशन - गुंजन पन्त का रोमांस भी काफी दर्शनीय है. काल्पन शाह इस फिल्म में टीवी रिपोर्टर की भूमिका में हैं.

शनिवार, नवंबर 20, 2010

मराठी सिनेमा में भोजपुरिया धमक


कला और कलाकार किसी भाषा वाद या प्रांत वाद से परे होते हैं . इस सत्य को पुख्ता किया है भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने , जो जल्द ही नज़र आने वाले है निर्माता शंकर निकालजे की मराठी फिल्म अशी ही हेराफेरी में. फिल्म में रवि किशन के अपोजिट होंगे कविता कौशिक . रवि किशन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में इच्छा जताई थी की अवसर मिला तो वो मराठी फिल्म भी करना चाहेंगे. शंकर निकालजे ने अपनी इस फिल्म से रवि किशन की इच्छा पूरी कर दी. प्राप्ति फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में मराठी के जाने माने कलकार संजय नार्वेकर और विजय चौव्हान मुख्य भूमिका में हैं..फिल्म की शूटिंग जल्द ही खंडाला और लोनावाला में की जायेगी. फिल्म के निर्देशक राजेंद्र बढे हैं. शंकर निकाल्जे के अनुसार फिल्म में रवि किशन हीरो बनने, कविता कौशिक हिरोइन बनने और संजय नार्वेकर निर्देशक बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं. इन तीनो की मण्डली में हास्य का रंग कैसे पैदा होता है इसी विषय का ताना बाना बुना गया है इस फिल्म में . निकाल्जे बताते हैं कुछ नया प्रयोग करने के उद्देश्य से ही फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए रवि किशन को लिया गया है. रवि किशन अच्छी मराठी बोलते हैं इसीलिए कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने वाली है. उल्लेखनीय है की भोजपुरी फिल्मो में वर्षा उर्षगोंकर, मोहन जोशी, अशोक शराफ , सदाशिव अमरापूरकर आदि मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है लेकिन यह पहला मौका होगा जब भोजपुरी का कोई सितारा मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे


सोमवार, नवंबर 15, 2010

सरकारी उदासीनता की शिकार है भोजपुरी



भारतीय सिनेमा के क्षितिज पर भोजपुरी सिनेमा का उदय हुए 50 साल गुजर गये. पर आज भी भोजपुरी सिनेमा कई प्रकार के संघर्षों के दौर से गुजर रहा है. भोजपुरी में दर्शक हैं, यानी बाजार है. एक बड़ा बाजार. कई राज्यों में फैला हुआ. कई देशों में पसरा हुआ. बिहार-यूपी को छोड़िये, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी से लेकर पंजाब तक भोजपुरी फिल्मों के दर्शक हैं. भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, नीदरलैंड्स, फिजी, सूरीनाम, गुयाना आदि देशों में भी पर्याप्त दर्शक हैं. इतना बड़ा बाजार भोजपुरी के अलावा केवल हिंदी का है. भोजपुरी फिल्मों में बाजार के साथ गीत-संगीत की मिठास है, बेहतरीन कलाकार हैं और निर्माता-निर्देशक भी. और अब तो प्रचार प्रसार के लिए मीडिया भी है, जो पहले नहीं था. पर सबसे बड़ी कमी है सरकारी उपेक्षा की. आज अगर इस भाषा को सरकारी स्तर पर हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को मिलने वाला संरक्षण मिलने लगे तो इस भाषा में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में बनने लगेंगी. बन भी रही हैं.
भोजपुरी फिल्मों को न तो उनके गृह क्षेत्र बिहार –यूपी की सरकारों का कोई समर्थन संरक्षण है और न केन्द्र सरकार का. मणिपुरी भाषा में फिल्म इमागी निंगथेम नहीं बनती और फ्रांस में उसका प्रसारण नहीं होता तो वहां की सरकार और संस्थाएं मणिपुरी लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन को आगे नहीं आती. ऑस्कर में धूम मचाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर को यूरोपियन यूनियन से धन प्राप्त था. 1955 में बनी सत्यजीत रे की सुप्रसिद्ध बांग्ला फिल्म पाथेर पांचाली को प. बंगाल सरकार से अनुदान नहीं मिलता तो शायद वह फिल्म पूरी नहीं हो पाती. कहने का अर्थ ये है कि लोकतंत्र में सरकार जनता के द्वारा जनता के लिए बनायी जाती है और जनता के पैसों से चलती भी है. तो जनता को हक है कि उसे उसका वाजिब हक मिले. भोजपुरी को नहीं मिल रहा है. भाषा को ही मान्यता नहीं है. राजनीतिक रूप से कभी शीला दीक्षित तो कभी नीतीश कुमार भोजपुरी अकादमी के जरिये इस विशाल भोजपुरी समाज को संतुष्ट करने की कोशिश करते हैं. लेकिन सच ये है कि आजादी की लड़ाई में अगुवा रहे भोजपुरिया लोग हर मोर्चे पर संघर्ष कर रहे हैं. अपने मान सम्मान के लिए वे खुद ही आगे आकर अपनी भाषा, साहित्य, कला, संगीत, फिल्म और समग्र संस्कृति के संरक्षण संवर्धन का पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं. पर लानत है सरकारों को जो जानबूझकर भोजपुरी से आंख मूंदे हुए हैं. 14 भाषाओं में प्रकाशित द संडे इंडियन क्षेत्रीय भाषाओं का राष्ट्रीय मंच बना हुआ है. इसके तहत पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी सिनेमा का सबसे बड़ा सर्वेक्षण प्रसिद्ध एजेंसी इंडियन काउंसिल फॉर मार्कट रिसर्च यानी आईसीएमआर के साथ मिल कर किया गया है. भोजपुरी सिनेमा को एक नया फलक प्रदान करने में इसकी भी एक तुच्छ किंतु अहम भूमिका होगी. साथ ही देश को भोजपुरी सिनेमा के बारे में थोड़ी जानकारी भी मिल पाएगी. यह सर्वे बिहार, झारखंड, यूपी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली- एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, बंगलोर और गुवाहाटी तक के अनेक शहरों के दर्शकों के बीच कराया गया. करीब तीन हजार लोगों के बीच एक प्रश्नावली के जरिये ये सैंपल सर्वे कराया गये इसमें आम भोजपुरी भाषियों के अलावा भोजपुरी सिनेमा उद्योग से जुड़े लोग, बुद्धिजीवी, लेखक, समीक्षक, पत्रकार, साहित्यकार आदि शामिल थे. इस दौरान अनेक रोचक बातें सामने आयी. किंतु स्थानाभाव के कारण हम उसे पूरा आपको नहीं दे पा रहे हैं.
मसलन भोजपुरी दर्शक नहीं मानते कि भोजपुरी में हिंदी से ज्यादा अश्लीलता है. उनकी मानें तो हिंदी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अश्लीलता कहीं ज्यादा है. हालांकि वे मानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों का निर्माण जिस तरीके से होता है, उसमें कई बार फूहड़ता जरूर नजर आती है. पर भोजपुरी भाषा के प्रति प्रेम और भोजपुरी गीतों का मिठास उन्हें खींचता है. पर सच ये भी है कि भोजपुरी फिल्में वास्तविक लोक संस्कृति अथवा माटी की सुगंध से दूर हो रही है. और विडंबना ये है कि हिंदी सिनेमा भोजपुरी की सुगंध लेकर अपनी धाक जमाता जा रहा है. ताजा उदाहरण पीपली लाइव है. भोजपुरी गाना भी और पृष्ठभूमि भी. पर भोजपुरी को इसका श्रेय कहां मिलता है. भोजपुरी की लोकप्रियता ही छोटे परदे पर बिग बॉस में मनोज तिवारी और दस का दम में भोजपुरी नायिका राजपूत को बुलाने को मजबूर करती है.कहने का अर्थ ये है कि थोड़ा भी सहयोग समर्थन सरकार का मिले तो राजनीति वाले मूलत: भोजपुरिया प्रकाश झा में भी ऑस्कर के स्तर की बेहतरीन फिल्में देने का माद्दा है.
बहरहाल इस अंक में है मार्च 2009 से मार्च 2010 तक की भोजपुरी फिल्मों पर किया गया महा सर्वे और भोजपुरी सिनेमा पर विशेष सामग्री. आपके विचारों, सुझावों का स्वागत रहेगा.
(लेखक - ओंकारेश्वर पांडेय)
सौजन्य द संडे इंडियन भोजपुरी-हिंदी

शुक्रवार, नवंबर 12, 2010

शुरू हुई धुरंधर



धुरंधर अर्थात जो हर काम में माहिर हो...इसी नाम से बन रही भोजपुरी फिल्म की शुरुवात पिछले दिनों गोरेगांव के कृष्णा स्टूडियो में हुई . सत्यनारायण फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्देशक दीपक तिवारी हैं, जिन्होंने कई मराठी फिल्मो का निर्देशन किया है. फिल्म में रवि किशन और संगीता तिवारी मुख्य भूमिका में हैं. बाकी कलाकारों का चयन अभी बाकी है. रवि किशन और संगीता तिवारी की जोड़ी इस फिल्म से तीसरी बार साथ साथ परदे पर नज़र आने वाली है. इसके पहले दोनों मोहन जी प्रसाद की ए बलम परदेशी में नज़र आ चुके हैं और जल्द ही हैरी फ़र्नान्डिस की रामपुर के लक्ष्मण में नज़र आने वाली है. फिल्म में रवि किशन एक छात्र की भूमिका में हैं. फिल्म की लोंचिंग के मौके पर निर्देशक आनद गहतराज, बबलू सोनी, राजू चौहान, रामेश्वर मिश्रा, रवि सिन्हा, बादशाह खान, अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी, सुमित बाबा सहित अनेक गण्यमान लोग मौजूद थे. फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो रही है

भोजपुरी फिल्मो का सबसे बड़ा सर्वे


रवि किशन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है की लोकप्रियता और अभिनय के मामले में उनका कोई जोड़ नहीं है. देश की बड़ी मिडिया समूह में से एक संडे इन्डियन व रिसर्च कंपनी आई.सी.एम.आर. ने दो महीने तक चले एक सर्वे के बाद रवि किशन को समीक्षकों व बुद्धिजीवियों की नज़र में अव्वल नंबर पर रखा है... इंडिया न्यूज़ ने इस पूरे सर्वे पर रवि किशन के साथ दो घंटे का लाइव टेलेकास्ट किया जहां भोजपुरी फिल्मो के वर्तमान, भविष्य के साथ साथ अश्वालीलता पर भी चर्चा हुई....रवि किशन ने स्पस्ट तौर पर कहा की उनकी फिल्मो में अश्वालीलता औरो के मुकावले हमेशा से कम रहते आई है.और जब कभी रहती भी है तो वो कहानी की मांग और दर्शको के नज़रिए को ध्यान में रखकर रखा जाता है..गुरुवार की रात इंडिया न्यूज़ ने एक संडे इन्डियन व रिसर्च कंपनी आई.सी.एम.आर. के सर्वे के आधार पर रिंकू घोष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया..रवि किशन अभिनीत व हैरी फ़र्नान्डिस निर्देशित फिल्म भूमिपुत्र को साल २००९ का सर्वश्रेष्ठ फिल्म आँका गया..
उल्लेखनीय है की देश के कोने कोने से हजारो भोजपुरिया दर्शको की राय के आधार पर इस सर्वे को पूरा किया गया था. भोजपुरी फिल्म अवार्ड में लगातार पांच बार बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार पा चुके रवि किशन को अभी तक सौ से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चूका है. लाइव टेलीकास्ट के दौरान रवि किशन ने वादा भी किया की वो अपने प्रोडक्शन हॉउस से पा और ब्लेक जैसी फिल्मो के निर्माण के बारे में भी सोच रहे हैं, उन्होंने आशा जताई की महानायक अमिताभ बच्चन को वो एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मो में लायेंगे. द संडे इन्डियन के सम्पादक ओम्कारेश्वर पाण्डेय ने सर्वे की सफलता के लिए भोजपुरिया दर्शको और अपने टीम को बधाई दी और कहा की सर्वे का विस्तृत रूप उनकी पत्रिका के अगले अंक में प्रकाशित किया जायेगा.... दो घंटे के मेगा लाइव में रवि किशन ने इस बात से भी इनकार किया की वो भोजपुरी की तुलना में हिंदी फिल्मो की और अधिक ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा की दस साल में सौ से भी अधिक भोजपुरी फिल्म में अभिनय खुद दर्शाता है की वो भोजपुरी फिल्मो के प्रति कितना समर्पित हैं , भोजपुरी से वो कभी गद्दारी नहीं करेंगे क्योंकि भोजपुरी उनकी माँ की पिता की भाषा है ...

मंगलवार, नवंबर 09, 2010

वायस ब्लोगिंग में रवि किशन ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन का जादू अब भोजपुरी क्षेत्र से उठकर पूरे देश में फ़ैल गया है, तभी तो वायस ब्लोगिंग की ताजा रंकिंग में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, हरभजन सिंह, इमरान हासमी को पीछे छोड़ दिया है. मजे की बात तो ये है की रविकिशन इस ब्लोगिंग में बिल्कुल नए हैं और इसी माह इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्शायी है . बबल्स मोशन की नवम्बर माह की रेंकिंग में प्रवेश करते हुए रवि किशन ने भरत वर्ष में नौवा स्थान हासिल किया है. पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस ब्लोगिंग में तेरहवे, हरभजन सिंह दसवे , बिग बॉस फॉर ग्यारहवे और इमरान हासमी तेरहवे नंबर पर हैं... सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस माह भी अपनी बादशाहत बरकरार राखी है...
उल्लेखनीय है की व्यास ब्लोगिंग रिलायंस और भारती टेलकॉम की मोबाईल सेवा में ही उपलब्ध है . इस सेवा के तहत मोबाईल कंपनिया उपभोक्ताओ को लोकप्रिय लोगो की बातो को उनके मोबाईल तक पहुचाती है और इसके एवज में उपभोक्ताओ को प्रतिमाह भुगतान करना पड़ता है.

सोमवार, नवंबर 08, 2010

सत्यमेव जयते को अदालत की हरी झंडी


भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म सत्यमेव जयते के प्रदर्शन की बाधाये अब दूर हो गयी है.... मुंबई की एक अदालत ने तीन महीने तक चली लम्बी न्यायिक प्रक्रिया के बाद फिल्म के टायटल के खिलाफ दायर एक याचिका को खारिज करते हुए फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है.... ..
उल्लेखनीय है की श्रीमती रमा देवी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता अनिल सिंह व निर्देशक बबलू सोनी की फिल्म गत नौ जुलाई को बिहार में रिलीज़ हुई थी...फिल्म को सभी ज़रूरी प्रमाण पत्र हासिल थे ...अगले दिन एक फिल्म निर्माता ने सत्यमेव जयते के टायटल को अपना बताते हुए अदालत में याचिका दायर कर दी..अदालत ने याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी, जिसके कारण सत्यमेव जयते को सिनेमाघरों से हटाना पड़ा था. इस अदालती कार्यवाही से फिल्म के निर्माता को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. आखिरकार न्यायालय ने सत्यमेव जयते को राहत देते हुए फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है... अदालत के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निर्देशक बबलू सोनी ने कहा..सत्य परेशान होता है पराजित नहीं ...

शनिवार, नवंबर 06, 2010

भोजपुरिया आकाश का आदित्य



भोजपुरिया आकाश पर इन दिनों एक नया आदित्य यानी सूरज चमकने की तैयारी में हैं ... जी हाँ इस सूरज का नाम ही है आदित्य ओझा .... फ़िल्मी परिवेश में पले बढे आदित्य वैसे तो भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे हैं लेकिन अभिनय के शौख की वजह से वो भोजपुरी फिल्म सुगना में बतौर हीरो अभिनय कर रहे हैं. ब्राउन आईज के बैनर के तले निर्माता निर्देशक अजय ओझा की फिल्म सुगना में वो दोहरी भूमिका में हैं... उनके पिता ने अब तक दो हिंदी फिल्मो का निर्माण किया है...हिंदी के वजाय भोजपुरी फिल्मो से अपने कैरियर की शुरुवात करने के सम्बन्ध में आदित्य का कहना है की वो मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले हैं जो विशुद्ध भोजपुरी क्षेत्र है, उनकी दादी माँ भोजपुरी ही बोलती हैं इसीलिए भले ही वो मुंबई में पले बढे हों लेकिन अपने कैरियर की शुरुवात भोजपुरी फिल्म से ही करने का फैसला किया. इस फिल्म में आदित्य का एक्शन और इमोशन दोनों ही दर्शको को देखने को मिलेगा.. सुगना में आदित्य के अलावा राजीव दिनकर भी मुख्य भूमिका में हैं...फिल्म की शुरुवात मुंबई में हो चुकी है, बाकी की शूटिंग अगले माह छपरा में होगी .

मंगलवार, नवंबर 02, 2010

मेहनत - लगन से मिलती है शोहरत - रवि किशन


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन की ख्याति आज चारो ओर फ़ैल रही है। भोजपुरी फिल्म जगत में पिछले दस साल से अपना जलवा बिखेर रहे रवि किशन ने हिंदी फिल्म जगत और छोटे परदे पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई है। आज हालात ऐसे हैं की चाहे फिल्म हो टी वी हो , विज्ञापन हो या फिर स्टेज शो , हर जगह रवि किशन के नाम की ही चर्चा है। लगातार पांच साल से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के साथ साथ रवि किशन को दो दर्ज़न से भी अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चूका है। अगर ये कहा जाये की रविकिशन भोजपुरी के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जिनकी चर्चा ग्लेमर के हर क्षेत्र में होती है तो इसे अतिश्योक्ति नहीं कहा जा सकता . रवि किशन से उनके फ़िल्मी सफ़र , उनको मिल रही अपार सफलता और आगामी योजना पर उनसे विस्तृत बातचीत हुई. प्रस्तुत है कुछ अंश :

भोजपुरी फिल्मो के अलावा आपने हिंदी फिल्मो में भी अपनी छाप छोड़ी है....और क्या कर रहे हैं आप ? यह सच है की आज भोजपुरी फिल्म जगत में भारी व्यस्तता के वावजूद मैं हिंदी फिल्मे और टीवी शो भी कर रहा हूँ, अगर आपमें काम के प्रति लगन और जूनून है तो हर क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ जाती है। मुझे ख़ुशी है की मैं हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज मणिरत्नम, श्याम बेनेगल की फिल्मो का हिस्सा होने के साथ साथ भोजपुरी के अनजाने निर्माताओ के साथ भी काम कर रहा हूँ। हकीकत तो यह है की मेरे लिए मेरा मेहनत ही मेरी पूजा है , ये मेरी मेहनत और इमानदारी से किया गया काम ही है की आज मैं इतना व्यस्त हूँ। आज हिंदी और भोजपुरी फिल्मो के अलावा कई विज्ञापन भी कर रहा हूँ॥डाबर ने मुझे महानायक अमिताभ, धोनी के समकक्ष का दर्ज़ा दिया है जो हम भोजपुरियो के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा शिखर पान मसाला , जिसको सरिया , पार्ले जी , मारिको सहित कई बड़ी कंपनियों का मैं बिहार उत्तरप्रदेश के लिए ब्रांड अम्बेसडर हूँ....

आज आप सफलता के उत्कर्ष पर हैं ...कैसा महसूस करते हैं जब आप आज और बीते पलों में फर्क महसूस करते हैं ? सफलता किसे अच्छी नहीं लगती , लेकिन मुझे ये कहने में कोई हर्ज़ नहीं है की इस सफलता को पाने के लिए किस तरह मेहनत की है मैंने। मुझे वो दिन भी याद है जब कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के बाहर घंटो खड़ा रहना पड़ता था लेकिन आज उसी कंपनी में लोग मेरा इंतज़ार करते हैं। कहने का मतलब ये है की एक बार अगर दर्शको ने आपको प्यार करना शुरू कर दिया तब आपके सारे बंद दरवाजे खुल जाते हैं। लोगो का नज़रिया आपके प्रति बदल जाता है। सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगे ? बेशक अपने माता - पिता के आशीर्वाद और दर्शको को जिनकी बदौलत आज हर क्षेत्र के लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं। सफलता के हकदार मेरा परिवार भी है जिन्होंने मेरे बुरे दौर में मुझे हौसला दिया जिससे मुझे नई शक्ति मिली ।
अपनी आने वाली फिल्मो के बारे में बताइए ?
भोजपुरी में अभी लगभग पन्दरह फिल्मे मेरे पास है, इसी महीने जितेश दुबे की मार देब गोली केहू ना बोली इसी माह रिलीज़ हो रही है, देवदास का भोजपुरी रीमेक प्रदर्शन के लिए तैयार है, डोन की शूटिंग के लिए जल्द ही मलेशिया जाने वाला हूँ, केडी के साथ प्राण जाये पर वचन ना जाये, हैरी फ़र्नान्डिस के साथ राम पुर के लक्ष्मण आदि महत्वपूर्ण फिल्मे है. जहां तक हिंदी की बात है तो सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन के साथ साथ राज कुमार संतोषी की फिल्म के अलावा अमेरिकन कंपनी पन फिल्म्स की अघोरी - मेन फ्रॉम बनारस भी कर रहा हूँ.
अघोरी - मेन फ्रॉम बनारस काफी चर्चा में है क्या है इस फिल्म में ?
अघोरी एक अंग्रेजी -हिंदी फिल्म है जो एक अघोरी की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमता है , इटली की एक पत्रकार अघोरियो पर रिसर्च के लिए बनारस आती है . इन दोनों की केमेस्ट्री को इस फिल्म में दर्शाया जाएगा
कहा जा रहा है की आप इस फिल्म में नग्न दृश्य करने वाले हैं ?
चुकी फिल्म अघोरियो की जिंदगी बयान कर रही है तो उनका सजीव चित्रण करना ज़रूरी है, नग्न दृश्य पूरी तरह से नहीं रखा जाएगा क्योंकि सेंसर बोर्ड ऐसा करने की अनुमति नहीं देगा.... फिर भी हमारी कोशिश रहेगी की हम वास्तविकता दिखाए.
भोजपुरी फिल्म जगत में पिछले दस साल से आपकी बादशाहत कायम है क्या कहेंगे ? मैं इसे बादशाहत नहीं समझता , इसे अपने दर्शको फिल्म निर्माताओ और निर्देशकों का अपने प्रति प्यार समझता हूँ। आज अगर मैं ग्लेमर के हर क्षेत्र में अच्छी इज्जत पाता हूँ तो ये मेरे दर्शको का प्यार है जिसके कारण एक भोजपुरिया को इतनी इज्जत मिल रही है. इतना ही नहीं आज बड़ी बड़ी कंपनिया भोजपुरी में आ रही है और मैं ही सबकी पहली पसंद हूँ. मैं अपने निर्माताओं का उदाहरण देना चाहता हूँ बलिदान के निर्माता शाम परवानी एन आर आई हैं तो सत्यमेव जयते के निर्माता अनिल सिंह पेशे से भवन निर्माता और जरा देब के निर्माता पवन शर्मा बड़े उद्योगपति । उन लोगो का मेरे प्रति उनका प्यार ही है की उन लोगो ने जब फिल्म निर्माण की बात सोची तो मुझे पसंद किया--