मंगलवार, दिसंबर 28, 2010

भोजपुरी को छत्तीसगढ़ का सलाम



मुख्यमंत्री डॉक्टर रमण सिंह ने किया रवि किशन का सम्मान
भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अन्य प्रदेश की सरकार ने भोजपुरी के किसी अभिनेता को कला सम्राट सामान से नवाजा है. छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर गवाह बनी इस अनूठे समारोह की जहां मुख्यमंत्री डॉक्टर रमण सिंह ने भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन का सम्मान भोजपुरी बोल कर किया . रायपुर के होटल गोल्डेन टूलिप में आयोजित इस भव्य समारोह में रवि किशन को छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के हाथो सम्मानित किया गया .
सोमवार की शाम छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और रायपुर की महापौर किरणमयी नायक की मौजूदगी में रवि किशन को यह सम्मान दिया गया . सम्मान स्वरुप उन्हें सम्मान चिह्न के अलावा एक लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गयी. इस मौके पर डॉ. रमण सिंह ने रवि किशन की तारीफ़ करते हुए उन्हें कला का जादूगर बताया और कहा की रवि किशन ने ही भोजपुरी फिल्मो को बिहार उत्तर परदेश की सीमा से निकाल पूरी दुनिया तक पहुचाया और अब छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत को भी वो भोजपुरी की तरह देश और दुनिया में सम्मान दिलाएंगे. उन्होंने कहा की रवि किशन के आने से छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग की दिशा और दशा दोनों बदल जाएगी. अपने सम्मान से भाव विह्वल रवि किशन ने अपने भाषण में भोजपुरी माटी को सलाम करते हुए कहा की इसी माटी ने उसे इस लायक बनाया की आज दुसरे प्रदेश के लोग भी भोजपुरी को सम्मान की नज़र से देख रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की की अगर छत्तीसगढ़ी फिल्मो को भी मराठी और गुजरती फिल्मो की तरह सबसीडी मिले और सरकारी संगरक्षण मिले तो नि संदेह यहाँ भी स्तरीय फिल्मे बनेगी. मुख्यमंत्री ने रवि किशन की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा की जल्द ही इस पर कोई ना कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा.
उल्लेखनीय है की रवि किशन इन दिनों देश की लगभग सभी भाषा की फिल्मो में काम कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ और भोजपुरी में एक साथ बन रही फिल्म धुरंधर में वो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म की पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ के खुबसूरत लोकेशनो पर चल रही है. सम्मान समारोह में अभिनेत्री संगीता तिवारी , ब्रिजेश त्रिपाठी सहित पूरी यूनिट को सम्मानित किया गया.

बुधवार, दिसंबर 15, 2010

मिथिलेश सिंह को मिला एक वरदान


पिछले पचीस साल से बिहार रंगमंच से जुड़े रहे निर्देशक मिथिलेश सिंह को एक वरदान मिल गया है. जी हाँ लगभग दस हजार नाटक का निर्देशन कर रहे मिथिलेश सिंह अब एक वरदान नामक फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं. मधुसुदन क्रियेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता दिवाकर दवेदी और आनंद मिश्रा हैं . इस फिल्म की शुरुवात राजेश रजनीश के संगीत निर्देशन में इंदु सोनाली द्वारा गाये गाने के साथ हुई. इस मौके पर भोजपुरी फिल्मो के महानायक कुनाल सिंह , फिल्म के अभिनेता अनिल सम्राट , प्रकाश जैस, विष्णु शंकर वेलु, सहित फिल्म जगत से जुड़े अनेक लोग मौजूद थे. फिल्म में अनिल सम्राट के साथ रिंकू घोष मुख्य भूमिका में हैं. अनिल सम्राट इसके पहले कई सफल फिल्मो के निर्माण के साथ साथ बतौर हीरो दरार में भी काम कर चुके हैं जबकि उनकी अगली फिल्म पवन राजा जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है. निर्देशक मिथिलेश सिंह के अनुसार एक वरदान की कहानी पूर्व जन्म की कहानी पर आधारित है. फिल्म की नायिका का भाई इस जन्म में सांप बनता है और नायिका को एक वरदान के साथ साथ एक सच्चाई से भी अवगत करता है . वो ही सच्चाई एक शाप बनकर नायिका को परेशान करती है. मिथिलेश सिंह के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगले माह शुरू की जायेगी.

मंगलवार, दिसंबर 07, 2010

रवि किशन - पाखी हेगड़े की संतान

स्वरुप फिल्म्स परिवार के बैनर तले बन रही फिल्म संतान की शुरुवात मुंबई में पहले चरण की शूटिंग के साथ हुई . संतान के निर्देशन की कमान संभाली है हैरी फर्नांडिस ने जिन्होंने विधाता , आज के करण अर्जुन, भोजपुरिया भैया जैसी फिल्मो का निर्देशन कर चुके हैं. अपनी अन्य फिल्मो की तरह इस फिल्म में भी हैरी फर्नांडिस ने लेखन का कार्य भी किया है. फिल्म में भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन , पाखी हेगड़े , शुभी शर्मा, अवधेश मिश्रा, अयाज़ खान आदि मुख्य भूमिका में हैं. रवि किशन और पाखी हेगड़े की जोड़ी ने इसी साल लहरिया लूटः ए राजा जी जैसी सुपर हिट फिल्मे दी है . फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर निर्माता पुनीत केला, विनीत केला, अनूप कुमार, भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक विनोद गुप्ता, निर्माता अलोक कुमार, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे. फिल्म का मुहूर्त क्लेप हिंदी फिल्मो के जाने माने प्रचारक राजू कारिया ने जबकि केमरा का स्विच फिल्म के क्रियेटिव डायरेक्टर अर्नेस्ट फ्रांसिसकन ने ओन किया जबकि नारियल तोड़ फिल्म की शुरुवात पुनीत केला ने की. फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नांडिस के अनुसार संतान एक मनोरंजक पारिवारिक फिल्म है . फिल्म में जहाँ रविकिशन, पाखी हेगड़े और शुभी शर्मा का प्रेम त्रिकोण है वहीँ भोजपुरी फिल्म जगत के दो बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा और अयाज़ खान का अनोखा रूप भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा . फिल्म के गीतों को संगीत से सजाया है गुनवंत सेन ने जबकि गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव, सचिदानंद कवच और श्याम देहाती ने. फिल्म के अन्य कलाकारों में गोपाल राय , के.के.गोस्वामी, प्रतीची मिश्रा, माया यादव, सी.पी.भट्ट, ऋतू पांडे, अनूप अरोरा और बी.के.शर्मा आदि शामिल हैं.

प्रियदर्शनी ने राजा चौधरी को मारा थप्पड़

शराब पीकर अक्सर मारपीट करने वाले अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी को मंगलवार की सुबह राहुल दुल्हनिया ले जायेंगे से चर्चा में आई प्रियदर्शनी सिंह पर फिरके कसना महंगा पड गया . एक टीवी शो के सिलसिले में अर्जेंटीना जाने के क्रम में मंगलवार की सुबह अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजा के कमेन्ट से तिलमिलाई प्रियदर्शनी सिंह ने राजा को एक थप्पड़ रसीद कर दिया.
सूत्रों के अनुसार इमेजिन टीवी के शो वाइप आउट की शूटिंग के लिए २२ प्रतियोगियों का एक दल मंगल वार की सुबह अर्जेंटीना जा रहा था . सुबह लगभग तीन बजे राजा चौधरी नशे में धुत्त हवाई अड्डे पर आया . जहाँ उसकी मुलाकात प्रियदर्शनी से हुई , बातचीत के दौरान राजा ने कुछ ऐसी बात कह दी जिससे प्रियदर्शनी सिंह भड़क उठी और उसने राजा चौधरी को भला बुरा कहना शुरू कर दिया. नशे में धुत्त राजा को बर्दास्त नहीं हुआ की कोई लड़की सारे आम उसे भला बुरा कहे , इसीलिए उसने गाली बकना शुरू कर दिया . बात इतनी बढ़ गयी की प्रियदर्शनी ने राजा को एक थप्पड़ रसीद कर दी.. हालांकि शो से जुड़े लोगो ने इस बात का खंडन किया है की प्रियदर्शनी ने उस पर हाथ उठाया , लेकिन उन्होंने दबी जुबान में स्वीकार किया की हवाई अड्डे पर गाली गलोज हुई थी.

शुक्रवार, दिसंबर 03, 2010

मार देब गोली ........को मिली अच्छी शुरुवात


काफी दिनों से एक हिट फिल्म की तलाश में भटक रही भोजपुरी फिल्म जगत के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी लेकर आया, क्योंकि इस दिन रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म मार देब गोली केहू ना बोली को अच्छी शुरुवात मिली है . भोजपुरी के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन , भोजपुरिया काजोल गुंजन पन्त , नया सितारा दीपक दुबे, कल्पना शाह , किरण कुमार व ब्रिजेश त्रिपाठी अभिनीत इस फिल्म की निर्मात्री पायल दुबे व निर्देशक जगदीश शर्मा है. जीतेश दुबे प्रस्तुत मार देब गोली केहू ना बोली बिहार के लगभग पचीस व मुंबई के पंद्रह सिनेमा घरो में एक साथ रिलीज़ हुई. बिहार में तो इस फिल्म की शुरुवात काफी आश्चर्य जनक रही. सीतामढ़ी के शंकर सिनेमा घर में पहले शो में फिल्म ने ९६०० रूपये का व्यवसाय किया है जबकि सिनेमाघर की क्षमता ४६०० रुपये की है. बिहार के अन्य सिनेमाघरों में भी कमोबेश यही स्तिथी है. मुंबई में भी इस फिल्म को अपार दर्शक मिल रहा है. उल्लेखनीय है की सीतामढ़ी का शंकर सिनेमाघर रवि किशन के लिए काफी लकी रहा है. उनकी पिछली फिल्म देवरा बड़ा सतावेला इस सिनेमाघर में लगातार २०० दिन चलने का रिकोर्ड बना चुकी है. भगवान् शंकर के भक्त रविकिशन ने फिल्म के बारे में बताया की फिल्म में वो पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो बिहार के एक इलाके में चल रहे जंगल राज के खात्मे के लिए जाते हैं...दीपक दुबे भी फिल्म में एक पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं . मार देब ...में रवि किशन - गुंजन पन्त का रोमांस भी काफी दर्शनीय है. काल्पन शाह इस फिल्म में टीवी रिपोर्टर की भूमिका में हैं.

शनिवार, नवंबर 20, 2010

मराठी सिनेमा में भोजपुरिया धमक


कला और कलाकार किसी भाषा वाद या प्रांत वाद से परे होते हैं . इस सत्य को पुख्ता किया है भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने , जो जल्द ही नज़र आने वाले है निर्माता शंकर निकालजे की मराठी फिल्म अशी ही हेराफेरी में. फिल्म में रवि किशन के अपोजिट होंगे कविता कौशिक . रवि किशन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में इच्छा जताई थी की अवसर मिला तो वो मराठी फिल्म भी करना चाहेंगे. शंकर निकालजे ने अपनी इस फिल्म से रवि किशन की इच्छा पूरी कर दी. प्राप्ति फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में मराठी के जाने माने कलकार संजय नार्वेकर और विजय चौव्हान मुख्य भूमिका में हैं..फिल्म की शूटिंग जल्द ही खंडाला और लोनावाला में की जायेगी. फिल्म के निर्देशक राजेंद्र बढे हैं. शंकर निकाल्जे के अनुसार फिल्म में रवि किशन हीरो बनने, कविता कौशिक हिरोइन बनने और संजय नार्वेकर निर्देशक बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं. इन तीनो की मण्डली में हास्य का रंग कैसे पैदा होता है इसी विषय का ताना बाना बुना गया है इस फिल्म में . निकाल्जे बताते हैं कुछ नया प्रयोग करने के उद्देश्य से ही फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए रवि किशन को लिया गया है. रवि किशन अच्छी मराठी बोलते हैं इसीलिए कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने वाली है. उल्लेखनीय है की भोजपुरी फिल्मो में वर्षा उर्षगोंकर, मोहन जोशी, अशोक शराफ , सदाशिव अमरापूरकर आदि मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है लेकिन यह पहला मौका होगा जब भोजपुरी का कोई सितारा मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे


सोमवार, नवंबर 15, 2010

सरकारी उदासीनता की शिकार है भोजपुरी



भारतीय सिनेमा के क्षितिज पर भोजपुरी सिनेमा का उदय हुए 50 साल गुजर गये. पर आज भी भोजपुरी सिनेमा कई प्रकार के संघर्षों के दौर से गुजर रहा है. भोजपुरी में दर्शक हैं, यानी बाजार है. एक बड़ा बाजार. कई राज्यों में फैला हुआ. कई देशों में पसरा हुआ. बिहार-यूपी को छोड़िये, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी से लेकर पंजाब तक भोजपुरी फिल्मों के दर्शक हैं. भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, नीदरलैंड्स, फिजी, सूरीनाम, गुयाना आदि देशों में भी पर्याप्त दर्शक हैं. इतना बड़ा बाजार भोजपुरी के अलावा केवल हिंदी का है. भोजपुरी फिल्मों में बाजार के साथ गीत-संगीत की मिठास है, बेहतरीन कलाकार हैं और निर्माता-निर्देशक भी. और अब तो प्रचार प्रसार के लिए मीडिया भी है, जो पहले नहीं था. पर सबसे बड़ी कमी है सरकारी उपेक्षा की. आज अगर इस भाषा को सरकारी स्तर पर हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को मिलने वाला संरक्षण मिलने लगे तो इस भाषा में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में बनने लगेंगी. बन भी रही हैं.
भोजपुरी फिल्मों को न तो उनके गृह क्षेत्र बिहार –यूपी की सरकारों का कोई समर्थन संरक्षण है और न केन्द्र सरकार का. मणिपुरी भाषा में फिल्म इमागी निंगथेम नहीं बनती और फ्रांस में उसका प्रसारण नहीं होता तो वहां की सरकार और संस्थाएं मणिपुरी लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन को आगे नहीं आती. ऑस्कर में धूम मचाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर को यूरोपियन यूनियन से धन प्राप्त था. 1955 में बनी सत्यजीत रे की सुप्रसिद्ध बांग्ला फिल्म पाथेर पांचाली को प. बंगाल सरकार से अनुदान नहीं मिलता तो शायद वह फिल्म पूरी नहीं हो पाती. कहने का अर्थ ये है कि लोकतंत्र में सरकार जनता के द्वारा जनता के लिए बनायी जाती है और जनता के पैसों से चलती भी है. तो जनता को हक है कि उसे उसका वाजिब हक मिले. भोजपुरी को नहीं मिल रहा है. भाषा को ही मान्यता नहीं है. राजनीतिक रूप से कभी शीला दीक्षित तो कभी नीतीश कुमार भोजपुरी अकादमी के जरिये इस विशाल भोजपुरी समाज को संतुष्ट करने की कोशिश करते हैं. लेकिन सच ये है कि आजादी की लड़ाई में अगुवा रहे भोजपुरिया लोग हर मोर्चे पर संघर्ष कर रहे हैं. अपने मान सम्मान के लिए वे खुद ही आगे आकर अपनी भाषा, साहित्य, कला, संगीत, फिल्म और समग्र संस्कृति के संरक्षण संवर्धन का पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं. पर लानत है सरकारों को जो जानबूझकर भोजपुरी से आंख मूंदे हुए हैं. 14 भाषाओं में प्रकाशित द संडे इंडियन क्षेत्रीय भाषाओं का राष्ट्रीय मंच बना हुआ है. इसके तहत पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी सिनेमा का सबसे बड़ा सर्वेक्षण प्रसिद्ध एजेंसी इंडियन काउंसिल फॉर मार्कट रिसर्च यानी आईसीएमआर के साथ मिल कर किया गया है. भोजपुरी सिनेमा को एक नया फलक प्रदान करने में इसकी भी एक तुच्छ किंतु अहम भूमिका होगी. साथ ही देश को भोजपुरी सिनेमा के बारे में थोड़ी जानकारी भी मिल पाएगी. यह सर्वे बिहार, झारखंड, यूपी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली- एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, बंगलोर और गुवाहाटी तक के अनेक शहरों के दर्शकों के बीच कराया गया. करीब तीन हजार लोगों के बीच एक प्रश्नावली के जरिये ये सैंपल सर्वे कराया गये इसमें आम भोजपुरी भाषियों के अलावा भोजपुरी सिनेमा उद्योग से जुड़े लोग, बुद्धिजीवी, लेखक, समीक्षक, पत्रकार, साहित्यकार आदि शामिल थे. इस दौरान अनेक रोचक बातें सामने आयी. किंतु स्थानाभाव के कारण हम उसे पूरा आपको नहीं दे पा रहे हैं.
मसलन भोजपुरी दर्शक नहीं मानते कि भोजपुरी में हिंदी से ज्यादा अश्लीलता है. उनकी मानें तो हिंदी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अश्लीलता कहीं ज्यादा है. हालांकि वे मानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों का निर्माण जिस तरीके से होता है, उसमें कई बार फूहड़ता जरूर नजर आती है. पर भोजपुरी भाषा के प्रति प्रेम और भोजपुरी गीतों का मिठास उन्हें खींचता है. पर सच ये भी है कि भोजपुरी फिल्में वास्तविक लोक संस्कृति अथवा माटी की सुगंध से दूर हो रही है. और विडंबना ये है कि हिंदी सिनेमा भोजपुरी की सुगंध लेकर अपनी धाक जमाता जा रहा है. ताजा उदाहरण पीपली लाइव है. भोजपुरी गाना भी और पृष्ठभूमि भी. पर भोजपुरी को इसका श्रेय कहां मिलता है. भोजपुरी की लोकप्रियता ही छोटे परदे पर बिग बॉस में मनोज तिवारी और दस का दम में भोजपुरी नायिका राजपूत को बुलाने को मजबूर करती है.कहने का अर्थ ये है कि थोड़ा भी सहयोग समर्थन सरकार का मिले तो राजनीति वाले मूलत: भोजपुरिया प्रकाश झा में भी ऑस्कर के स्तर की बेहतरीन फिल्में देने का माद्दा है.
बहरहाल इस अंक में है मार्च 2009 से मार्च 2010 तक की भोजपुरी फिल्मों पर किया गया महा सर्वे और भोजपुरी सिनेमा पर विशेष सामग्री. आपके विचारों, सुझावों का स्वागत रहेगा.
(लेखक - ओंकारेश्वर पांडेय)
सौजन्य द संडे इंडियन भोजपुरी-हिंदी

शुक्रवार, नवंबर 12, 2010

शुरू हुई धुरंधर



धुरंधर अर्थात जो हर काम में माहिर हो...इसी नाम से बन रही भोजपुरी फिल्म की शुरुवात पिछले दिनों गोरेगांव के कृष्णा स्टूडियो में हुई . सत्यनारायण फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्देशक दीपक तिवारी हैं, जिन्होंने कई मराठी फिल्मो का निर्देशन किया है. फिल्म में रवि किशन और संगीता तिवारी मुख्य भूमिका में हैं. बाकी कलाकारों का चयन अभी बाकी है. रवि किशन और संगीता तिवारी की जोड़ी इस फिल्म से तीसरी बार साथ साथ परदे पर नज़र आने वाली है. इसके पहले दोनों मोहन जी प्रसाद की ए बलम परदेशी में नज़र आ चुके हैं और जल्द ही हैरी फ़र्नान्डिस की रामपुर के लक्ष्मण में नज़र आने वाली है. फिल्म में रवि किशन एक छात्र की भूमिका में हैं. फिल्म की लोंचिंग के मौके पर निर्देशक आनद गहतराज, बबलू सोनी, राजू चौहान, रामेश्वर मिश्रा, रवि सिन्हा, बादशाह खान, अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी, सुमित बाबा सहित अनेक गण्यमान लोग मौजूद थे. फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो रही है

भोजपुरी फिल्मो का सबसे बड़ा सर्वे


रवि किशन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है की लोकप्रियता और अभिनय के मामले में उनका कोई जोड़ नहीं है. देश की बड़ी मिडिया समूह में से एक संडे इन्डियन व रिसर्च कंपनी आई.सी.एम.आर. ने दो महीने तक चले एक सर्वे के बाद रवि किशन को समीक्षकों व बुद्धिजीवियों की नज़र में अव्वल नंबर पर रखा है... इंडिया न्यूज़ ने इस पूरे सर्वे पर रवि किशन के साथ दो घंटे का लाइव टेलेकास्ट किया जहां भोजपुरी फिल्मो के वर्तमान, भविष्य के साथ साथ अश्वालीलता पर भी चर्चा हुई....रवि किशन ने स्पस्ट तौर पर कहा की उनकी फिल्मो में अश्वालीलता औरो के मुकावले हमेशा से कम रहते आई है.और जब कभी रहती भी है तो वो कहानी की मांग और दर्शको के नज़रिए को ध्यान में रखकर रखा जाता है..गुरुवार की रात इंडिया न्यूज़ ने एक संडे इन्डियन व रिसर्च कंपनी आई.सी.एम.आर. के सर्वे के आधार पर रिंकू घोष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया..रवि किशन अभिनीत व हैरी फ़र्नान्डिस निर्देशित फिल्म भूमिपुत्र को साल २००९ का सर्वश्रेष्ठ फिल्म आँका गया..
उल्लेखनीय है की देश के कोने कोने से हजारो भोजपुरिया दर्शको की राय के आधार पर इस सर्वे को पूरा किया गया था. भोजपुरी फिल्म अवार्ड में लगातार पांच बार बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार पा चुके रवि किशन को अभी तक सौ से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चूका है. लाइव टेलीकास्ट के दौरान रवि किशन ने वादा भी किया की वो अपने प्रोडक्शन हॉउस से पा और ब्लेक जैसी फिल्मो के निर्माण के बारे में भी सोच रहे हैं, उन्होंने आशा जताई की महानायक अमिताभ बच्चन को वो एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मो में लायेंगे. द संडे इन्डियन के सम्पादक ओम्कारेश्वर पाण्डेय ने सर्वे की सफलता के लिए भोजपुरिया दर्शको और अपने टीम को बधाई दी और कहा की सर्वे का विस्तृत रूप उनकी पत्रिका के अगले अंक में प्रकाशित किया जायेगा.... दो घंटे के मेगा लाइव में रवि किशन ने इस बात से भी इनकार किया की वो भोजपुरी की तुलना में हिंदी फिल्मो की और अधिक ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा की दस साल में सौ से भी अधिक भोजपुरी फिल्म में अभिनय खुद दर्शाता है की वो भोजपुरी फिल्मो के प्रति कितना समर्पित हैं , भोजपुरी से वो कभी गद्दारी नहीं करेंगे क्योंकि भोजपुरी उनकी माँ की पिता की भाषा है ...

मंगलवार, नवंबर 09, 2010

वायस ब्लोगिंग में रवि किशन ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन का जादू अब भोजपुरी क्षेत्र से उठकर पूरे देश में फ़ैल गया है, तभी तो वायस ब्लोगिंग की ताजा रंकिंग में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, हरभजन सिंह, इमरान हासमी को पीछे छोड़ दिया है. मजे की बात तो ये है की रविकिशन इस ब्लोगिंग में बिल्कुल नए हैं और इसी माह इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्शायी है . बबल्स मोशन की नवम्बर माह की रेंकिंग में प्रवेश करते हुए रवि किशन ने भरत वर्ष में नौवा स्थान हासिल किया है. पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस ब्लोगिंग में तेरहवे, हरभजन सिंह दसवे , बिग बॉस फॉर ग्यारहवे और इमरान हासमी तेरहवे नंबर पर हैं... सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस माह भी अपनी बादशाहत बरकरार राखी है...
उल्लेखनीय है की व्यास ब्लोगिंग रिलायंस और भारती टेलकॉम की मोबाईल सेवा में ही उपलब्ध है . इस सेवा के तहत मोबाईल कंपनिया उपभोक्ताओ को लोकप्रिय लोगो की बातो को उनके मोबाईल तक पहुचाती है और इसके एवज में उपभोक्ताओ को प्रतिमाह भुगतान करना पड़ता है.

सोमवार, नवंबर 08, 2010

सत्यमेव जयते को अदालत की हरी झंडी


भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म सत्यमेव जयते के प्रदर्शन की बाधाये अब दूर हो गयी है.... मुंबई की एक अदालत ने तीन महीने तक चली लम्बी न्यायिक प्रक्रिया के बाद फिल्म के टायटल के खिलाफ दायर एक याचिका को खारिज करते हुए फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है.... ..
उल्लेखनीय है की श्रीमती रमा देवी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता अनिल सिंह व निर्देशक बबलू सोनी की फिल्म गत नौ जुलाई को बिहार में रिलीज़ हुई थी...फिल्म को सभी ज़रूरी प्रमाण पत्र हासिल थे ...अगले दिन एक फिल्म निर्माता ने सत्यमेव जयते के टायटल को अपना बताते हुए अदालत में याचिका दायर कर दी..अदालत ने याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी, जिसके कारण सत्यमेव जयते को सिनेमाघरों से हटाना पड़ा था. इस अदालती कार्यवाही से फिल्म के निर्माता को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. आखिरकार न्यायालय ने सत्यमेव जयते को राहत देते हुए फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दे दी है... अदालत के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निर्देशक बबलू सोनी ने कहा..सत्य परेशान होता है पराजित नहीं ...

शनिवार, नवंबर 06, 2010

भोजपुरिया आकाश का आदित्य



भोजपुरिया आकाश पर इन दिनों एक नया आदित्य यानी सूरज चमकने की तैयारी में हैं ... जी हाँ इस सूरज का नाम ही है आदित्य ओझा .... फ़िल्मी परिवेश में पले बढे आदित्य वैसे तो भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे हैं लेकिन अभिनय के शौख की वजह से वो भोजपुरी फिल्म सुगना में बतौर हीरो अभिनय कर रहे हैं. ब्राउन आईज के बैनर के तले निर्माता निर्देशक अजय ओझा की फिल्म सुगना में वो दोहरी भूमिका में हैं... उनके पिता ने अब तक दो हिंदी फिल्मो का निर्माण किया है...हिंदी के वजाय भोजपुरी फिल्मो से अपने कैरियर की शुरुवात करने के सम्बन्ध में आदित्य का कहना है की वो मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले हैं जो विशुद्ध भोजपुरी क्षेत्र है, उनकी दादी माँ भोजपुरी ही बोलती हैं इसीलिए भले ही वो मुंबई में पले बढे हों लेकिन अपने कैरियर की शुरुवात भोजपुरी फिल्म से ही करने का फैसला किया. इस फिल्म में आदित्य का एक्शन और इमोशन दोनों ही दर्शको को देखने को मिलेगा.. सुगना में आदित्य के अलावा राजीव दिनकर भी मुख्य भूमिका में हैं...फिल्म की शुरुवात मुंबई में हो चुकी है, बाकी की शूटिंग अगले माह छपरा में होगी .

मंगलवार, नवंबर 02, 2010

मेहनत - लगन से मिलती है शोहरत - रवि किशन


भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन की ख्याति आज चारो ओर फ़ैल रही है। भोजपुरी फिल्म जगत में पिछले दस साल से अपना जलवा बिखेर रहे रवि किशन ने हिंदी फिल्म जगत और छोटे परदे पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई है। आज हालात ऐसे हैं की चाहे फिल्म हो टी वी हो , विज्ञापन हो या फिर स्टेज शो , हर जगह रवि किशन के नाम की ही चर्चा है। लगातार पांच साल से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के साथ साथ रवि किशन को दो दर्ज़न से भी अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चूका है। अगर ये कहा जाये की रविकिशन भोजपुरी के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जिनकी चर्चा ग्लेमर के हर क्षेत्र में होती है तो इसे अतिश्योक्ति नहीं कहा जा सकता . रवि किशन से उनके फ़िल्मी सफ़र , उनको मिल रही अपार सफलता और आगामी योजना पर उनसे विस्तृत बातचीत हुई. प्रस्तुत है कुछ अंश :

भोजपुरी फिल्मो के अलावा आपने हिंदी फिल्मो में भी अपनी छाप छोड़ी है....और क्या कर रहे हैं आप ? यह सच है की आज भोजपुरी फिल्म जगत में भारी व्यस्तता के वावजूद मैं हिंदी फिल्मे और टीवी शो भी कर रहा हूँ, अगर आपमें काम के प्रति लगन और जूनून है तो हर क्षेत्र में आपकी भागीदारी बढ़ जाती है। मुझे ख़ुशी है की मैं हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज मणिरत्नम, श्याम बेनेगल की फिल्मो का हिस्सा होने के साथ साथ भोजपुरी के अनजाने निर्माताओ के साथ भी काम कर रहा हूँ। हकीकत तो यह है की मेरे लिए मेरा मेहनत ही मेरी पूजा है , ये मेरी मेहनत और इमानदारी से किया गया काम ही है की आज मैं इतना व्यस्त हूँ। आज हिंदी और भोजपुरी फिल्मो के अलावा कई विज्ञापन भी कर रहा हूँ॥डाबर ने मुझे महानायक अमिताभ, धोनी के समकक्ष का दर्ज़ा दिया है जो हम भोजपुरियो के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा शिखर पान मसाला , जिसको सरिया , पार्ले जी , मारिको सहित कई बड़ी कंपनियों का मैं बिहार उत्तरप्रदेश के लिए ब्रांड अम्बेसडर हूँ....

आज आप सफलता के उत्कर्ष पर हैं ...कैसा महसूस करते हैं जब आप आज और बीते पलों में फर्क महसूस करते हैं ? सफलता किसे अच्छी नहीं लगती , लेकिन मुझे ये कहने में कोई हर्ज़ नहीं है की इस सफलता को पाने के लिए किस तरह मेहनत की है मैंने। मुझे वो दिन भी याद है जब कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के बाहर घंटो खड़ा रहना पड़ता था लेकिन आज उसी कंपनी में लोग मेरा इंतज़ार करते हैं। कहने का मतलब ये है की एक बार अगर दर्शको ने आपको प्यार करना शुरू कर दिया तब आपके सारे बंद दरवाजे खुल जाते हैं। लोगो का नज़रिया आपके प्रति बदल जाता है। सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगे ? बेशक अपने माता - पिता के आशीर्वाद और दर्शको को जिनकी बदौलत आज हर क्षेत्र के लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं। सफलता के हकदार मेरा परिवार भी है जिन्होंने मेरे बुरे दौर में मुझे हौसला दिया जिससे मुझे नई शक्ति मिली ।
अपनी आने वाली फिल्मो के बारे में बताइए ?
भोजपुरी में अभी लगभग पन्दरह फिल्मे मेरे पास है, इसी महीने जितेश दुबे की मार देब गोली केहू ना बोली इसी माह रिलीज़ हो रही है, देवदास का भोजपुरी रीमेक प्रदर्शन के लिए तैयार है, डोन की शूटिंग के लिए जल्द ही मलेशिया जाने वाला हूँ, केडी के साथ प्राण जाये पर वचन ना जाये, हैरी फ़र्नान्डिस के साथ राम पुर के लक्ष्मण आदि महत्वपूर्ण फिल्मे है. जहां तक हिंदी की बात है तो सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन के साथ साथ राज कुमार संतोषी की फिल्म के अलावा अमेरिकन कंपनी पन फिल्म्स की अघोरी - मेन फ्रॉम बनारस भी कर रहा हूँ.
अघोरी - मेन फ्रॉम बनारस काफी चर्चा में है क्या है इस फिल्म में ?
अघोरी एक अंग्रेजी -हिंदी फिल्म है जो एक अघोरी की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमता है , इटली की एक पत्रकार अघोरियो पर रिसर्च के लिए बनारस आती है . इन दोनों की केमेस्ट्री को इस फिल्म में दर्शाया जाएगा
कहा जा रहा है की आप इस फिल्म में नग्न दृश्य करने वाले हैं ?
चुकी फिल्म अघोरियो की जिंदगी बयान कर रही है तो उनका सजीव चित्रण करना ज़रूरी है, नग्न दृश्य पूरी तरह से नहीं रखा जाएगा क्योंकि सेंसर बोर्ड ऐसा करने की अनुमति नहीं देगा.... फिर भी हमारी कोशिश रहेगी की हम वास्तविकता दिखाए.
भोजपुरी फिल्म जगत में पिछले दस साल से आपकी बादशाहत कायम है क्या कहेंगे ? मैं इसे बादशाहत नहीं समझता , इसे अपने दर्शको फिल्म निर्माताओ और निर्देशकों का अपने प्रति प्यार समझता हूँ। आज अगर मैं ग्लेमर के हर क्षेत्र में अच्छी इज्जत पाता हूँ तो ये मेरे दर्शको का प्यार है जिसके कारण एक भोजपुरिया को इतनी इज्जत मिल रही है. इतना ही नहीं आज बड़ी बड़ी कंपनिया भोजपुरी में आ रही है और मैं ही सबकी पहली पसंद हूँ. मैं अपने निर्माताओं का उदाहरण देना चाहता हूँ बलिदान के निर्माता शाम परवानी एन आर आई हैं तो सत्यमेव जयते के निर्माता अनिल सिंह पेशे से भवन निर्माता और जरा देब के निर्माता पवन शर्मा बड़े उद्योगपति । उन लोगो का मेरे प्रति उनका प्यार ही है की उन लोगो ने जब फिल्म निर्माण की बात सोची तो मुझे पसंद किया--

गुरुवार, अक्टूबर 28, 2010

रवि किशन की बीस साल बाद वापसी


शीर्षक पढ़कर आप ज़रूर अचरज में पड़ गए होंगे....क्योंकि वापसी शब्द का प्रयोग फिल्म जगत में उनके लिए होता है जो काम छोड़ने के बाद वापस काम पर आते हैं या ऐसे कहें की फिर से फिल्म में दीखते हैं.....सवाल उठता है की रविकिशन आज अगर फिल्म , टीवी पर इतने व्यस्त हैं तो उनकी वापसी कहाँ हो रही है..दरअसल रवि किशन की वापसी का मामला उनके दिल से जुडा है , उनकी उन यादो से जुडा है जिसे उनकी नन्ही आखो ने बचपन में देखा था. रवि किशन को बचपन से ही अभिनय का शौक था . छोटे से घर में आयने के सामने जब डायलोग बोलते थे तो उनके ये अक्सर ये ख्याल आता था की एक ना एक दिन वो अभिनय की दुनिया में ज़रूर कदम रखेंगे और फिर उन गलियों, चौराहे पर ज़रूर शूटिंग करेंगे जहाँ वो पाले बढे हैं.... वक़्त बदला आज रवि किशन भोजपुरी फिल्मो के बेताज बादशाह तो हैं ही साथ ही पूरी ग्लेमर वर्ल्ड में वो जाने माने नाम हैं. ऐसे में आखिरकार बीस साल बाद रवि किशन का वो सपना पूरा हुआ है...इन दिनों रवि किशन उन्ही गली चौराहे पर भोजपुरी फिल्म प्राण जाये पर वचन ना जाये की शूटिंग कर रहे हैं जिसका सपना उन्होंने बचपन में देखा था और बीस साल पहले शूटिंग का फैसला किया था.

कश्मीर की वादियों में करेंट मारे गोरिया



भोजपुरी फिल्मो की शूटिंग की बात आती है तो निर्माता निर्देशक या तो उत्तर प्रदेश - बिहार या फिर मुंबई में लोकेशन तलाशते हैं, लेकिन भोजपुरी फिल्मो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी फिल्म की अधिकार शूटिंग जम्मू - कश्मीर में की गयी है. जी हाँ मारुती क्रियेशन के बैनर तले निर्माता रमन पंचौरी व आभा सिंह एवं निर्देशक टी .बौबी सिंह की फिल्म करेंट मारे गोरिया की शूटिंग जम्मू कश्मीर में की जायेगी। निर्माता रमन पंचौरी के अनुसार करेंट मारे गोरिया की आधी शूटिंग मुंबई में कर ली गयी है। फिल्म का शेष भाग कहानी की मांग के अनुसार कश्मीरी परिवेश की है इसीलिए हमने वास्तविक लोकेशन पर ही शूटिंग करने का फैसला किया । उल्लेखनीय है की इस फिल्म से एक कश्मीरी अभिनेत्री रितु मेहरा भी भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रख रही है। फिल्म की एक और विशेषता ये है की कई सफल फिल्मो का निर्माण कर चुके निर्देशक बौबी सिंह इस फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं, फिल्म की एडिटिंग के दौरान जिसने भी बौबी सिंह का काम देखा उन्होंने जम कर सराहना की . फिल्म के मुख्य कलाकारों में बिरहा सम्राट विजय लाल यादव, अजय दीक्षित , मॉडल से अभिनेत्री बनी महक मल्होत्रा, भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका वर्षा तिवारी आदि शामिल हैं।

मंगलवार, अक्टूबर 19, 2010

‘‘दुश्मनी’’ में जूनियर निरहुआ व शुभी का रोमांस!


ये शीर्षक पढ़ कर आप चैक गये ना। आखिर ‘‘दुश्मनी’’ में रोमांस का क्या काम। लेकिन ये सौ फिसदी सच है। जी हाँ भोजपुरिया पर्दे पर बीते साल की हिट फिल्म ‘‘चलनी के चालल दुल्हा’’ से धमाल मचाने वाली जूनियर निरहुआ व शुभी शर्मा की यंग एण्ड ड्रैसिंग जोड़ी निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘‘दुश्मनी’’ में रोमांस करती नजर आ रही हैं। पिछलें दिनों ये नजारा देखने को मिला मुम्बई के रसियन विला में जहाँ जूनियर निरहुआ व शुभी शर्मा पूरे तन्मयता के साथ एक रोमांटिक दृष्य का फिल्मांकन कर रहे थे। ‘दुश्मनी’ में इन दोनों का लव एंगल दिखाया गया है और साथ ही साथ कई रोमांटिक दृश्यों के साथ गानें भी पिक्चराईज किए गए हैं। जूनियर निरहुआ फिल्म में अपने रियल लाइफ ब्रदर दिनेश लाल यादव की छोटे भाई की भूमिका में है जो शहर में पढ़ाई करता है और जब गाँव आ रहा होता है तो उसकी अदाकारा शुभी शर्मा के साथ तकरार हो जाती है, जो कि उसके खानदानी दुष्मन की बहन है। वे शुभी को दिल दे बैठता है और चुपके-चुपके इनका प्यार परवान चढ़ जाता है। इस प्यार की भनक दोनों खानदानों को होती है तो ‘‘भुचाल’’ आ जाता है। राजकुमार आर.पाण्डे, जो कि फिल्म के निर्देशक है बताते हैं कि ‘‘दुश्मनी’’ में जूनियर निरहुआ व शुभी की जोड़ी काफी रियल नजर आती है और इनका रोमांस तो काफी ग्रेसफुल है। दोनो काफी मजेदार अंदाज में इस रोल को प्ले कर रहे हैं। वही जूनियर निरहुआ कहते हैं की ‘उन्हें उम्मीद है की दर्षकों ने जिस तरह से उन्हें ‘चलनी के चालल दूल्हा’ में प्यार दिया और सफलता पर पहुँचाया है वे आगे भी ‘‘दुश्मनी’’ से उनको सफलता दिलाते रहेगें। तो चलिए, दर्षकों हो जाइए तैयार ‘‘दुश्मनी’’ में जुनियर निरहुआ व शुभी के रोमांस के दीदार के लिए।

‘‘दरार’’ में अनिल सम्राट-सोनाली जोशी की जोड़ी!


भोजपुरिया पर्दे पर छठ में दस्तक देने को तैयार रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘‘दरार’’ में यंग एण्ड डायनेमिक नायक अनिल सम्राट व खूबसूरत अदाकारा सोनाली जोशी की रोमांटिक जोड़ी नजर आयेगी। फिल्म में दोनों का लव एंगल देखने को मिलेगा वही चार गानों पर ये ठुमके भी लगाते नजर आयेंगें। सम्राट फिल्मस् क्रियेशनन्स् के बैनजर तले बनी व ‘‘आप इन्टरटेंनमेंट लि॰’’ प्रस्तुत इस फिल्म को अजीत श्रीवास्तव ने निर्देर्शीत किया है। ‘‘दरार’’ में अनिल जहाँ मस्तमौले नवयुवक की भूमिका में है वही सोनाली मोडर्न गर्ल बनी हुई हैं। फिल्म में दर्शकों को इनकी नोक-झोंक और प्यार भरी मस्ती सुखद एहसास करायेंगी। अनिल-सोनाली की जोड़ी के अलावे ‘‘दरार’’ में पवन सिंह-मोनालीसा की भी एक लीड जोड़ी है। गौरतलब है कि अनिल सम्राट इस फिल्म से बतौर अभिनेता अपनी शुरूआत कर रहे है और ‘‘दरार’’ के साथ-साथ उनकी दो फिल्में ‘‘कोठा’’ व ‘‘पवन राजा’’ ओन फ्लोर है।

शनिवार, अक्टूबर 16, 2010

रवि किशन की सभा में मची अफरा-तफरी

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज हवाई फिल्ड में शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में भाषण देने पहुंचे फिल्म अभिनेता रवि किशन चंकी पांडे तथा राजू श्रीवास्तव की सभा में अनियंत्रित भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गयी। हेलीकाप्टर से पहुंचे तीनों फिल्मी सितारों के सभा मंच पर पहुंचने के साथ ही उन्हें देखने व छूने के लिए भीड़ भी मंच पर चढ़ गयी। अभिनेता द्वारा महज कुछ गाना गाने और छोटे संबोधन के बाद ही भीड़ डी-घेरा तोड़ कर मंच के निकट और ऊपर चढ़ गयी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी तथा कार्यकत्र्ता मंच पर चढ़ और आये लोगों को समझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन स्थिति अनियंत्रित होने के बाद चंकी पांडे अपना भाषण पूरा किये दोनों के साथ वापस लौट गये। इस दौरान रवि किशन और राजू श्रीवास्तव अपनी बातों को हंगामा ओर शोरगुल के बीच मामूली ढंग से रख सके। इस दौरान सभा स्थल के समीप कहीं भी पुलिस प्रशासन नाम की चीज नहीं दिखी। रवि किशन ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में एक बार गलत संदेश जा रहा है। इधर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम की सूचना देने के बावजूद सुरक्षा बलों की तैनात नहीं किया जाना घोर लापरवाही है। अनियंत्रित भीड़ अभिनेताओं के साथ फोटो- खिचवाने, आटोग्राफ लेने और हाथ मिलाने के लिए बेताब थी। इस अफरा-तफरी के बीच ही तीनों अभिनेताओं ने लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। रवि किशन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि कांग्रेस युवाओं को प्रोत्साहन दे रही है।

शुक्रवार, अक्टूबर 15, 2010

भोजपुरिया भैया का मराठी धमाल


एक ओर जहां पूरे महाराष्ट्र में किसी दल विशेष द्वारा उत्तरभारतीयो के खिलाफ नफरत की गन्दी हवा बहाई जा रही है वहीँ उत्तर प्रदेश के सुलतान पुर के एक संगीतकार अंकुर मिश्रा मराठी फिल्मो में अपनी मधुर संगीत से लोगो को दीवाना बना रहा है. जी हाँ अंकुर की बतौर संगीत निर्देशक पहली मराठी फिल्म है सा सासु चा और इस फिल्म का संगीत काफी हिट रहा है. यही नहीं अंकुर अपने जोड़ीदार विराज के साथ मिलकर कई नयी मराठी फिल्मो के संगीत में भी व्यस्त हैं. सा सासु चा में इन दोनों ने न सिर्फ संगीत बल्कि पार्श्व संगीत भी दिया है. अंकुर इसके पहले छोटे परदे के धारावाहिक मायका, मिले जब हम तुम, राखी, लेफ्ट राईट लेफ्ट में भी पार्श्व संगीत दिया था. प्रसिद्द गायिका आशा भोसले के लिए भी एक अल्बम में संगीत दे चुके अंकुर अब भोजपुरी फिल्मो में भी संगीत देने की तैयारी में हैं.

गुरुवार, अक्टूबर 14, 2010

जरा देब दुनिया ...का भव्य प्रीमियर



भोजपुरी को कांस और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पहुचाने वाली अमेरिकन फिल्म निर्माण कंपनी पन फिल्म्स की पहली भोजपुरी फिल्म जरा देब दुनिया तोहरा प्यार में का भव्य प्रीमियर मुंबई के मल्टीप्लेक्स फन रिपब्लिक में किया गया. बिहार में सफलतापूर्वक सौ दिवस का सफ़र तय करने वाली यह फिल्म अमरीकन डिगिटल तकनीक से बनी पहली भोजपुरी फिल्म है. इस अवसर पर पन फिल्म्स ने तीन और फिल्म निर्माण की घोषणा की . इन फिल्मो के नाम हैं प्रचंड , घाव व अघोरी - मेन फ्रॉम बनारस . अघोरी अंग्रेजी और हिंदी में जबकि अन्य दो भोजपुरी फिल्मे होंगी. प्रीमियर के मौके पर सुपर स्टार रवि किशन, अवधेश मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, अभिनेत्री शिखा , कोमल ढिल्लन , निर्माता पवन शर्मा, खुशदीप बंसल , निर्देशक धीरज कुमार के अलावा भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज दुर्गा प्रसाद मजुमदार, अभय सिन्हा, राजदीप सिंह, अनिल सम्राट , बबलू सोनी, हैरी फर्नांडिस प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, राहुल दुल्हनिया फेम प्रियदर्शनी सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे. उल्लेखनीय है की इस फिल्म में र रवि किशन और शिखा के बीच गरमा गरम रोमांस को देख यश राज बैनर की हिंदी फिल्मो की याद आती है. खलनायक की भूमिका में अवधेश मिश्रा का क्रोध और पागलपन से भरा रूप एक भयंकर लड़ाई दर्शको को उत्तेजित कर देती है. कोमल ढिल्लों का रंगीन अभिनय और उसके आकर्षक नृत्य तो दर्शकों चौंका देने वाले हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में ब्रिजेश त्रिपाठी, नीलिमा सिंह, सीमा सिंह, तसलीमा, फूल सिंह, विनोद मिश्र और शमीम खान आदि हैं.

’’सुगना’’ के सेट पर रासरंग


निर्माता -निर्देशक अजय के ओझा की पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘सुगना’’ के सेट पर पहले दिन ही रास-रंग का समा बंध गया। मदर नेचर केयर बंगला मढ़ में यह नज़ारा वहाँ उपस्थित कलाकार तकनीशियों के साथ सारे पत्रकारों ने भी देखा और खूब आनंद लिया। मंत्रीजी बने प्रमोद माऊथो का दरबार लगा था। चमचों की सूची में शराब के व्यवसायी प्रदीप गुप्ता और भ्रष्ट पुलिस औफिसर के रूप में गोविन्द खत्री भी अपनी सुधबुध खो रहे थे। महफिल में नृत्यांगन सीमा सिंह जलवानशीं थी। सीमा पर सभी फिदा थे और वह अपनी रौ में गा रही थी। ‘‘ई जवनिया के जाम पी ल ए राजाजी’’। सीमा का रूप लावण्य जहाँ महफिल मे उन्माद पैदाकर रहा था, प्रमोद माऊथो का काईयांपन एक अलग ही भवितव्य का संकेत दे रहा था। ‘‘सनम हम आपके हैं ’’और ‘‘सुबह होने तक’’ जैसी हिन्दी फिल्म बना चुके अजय ओझा इस फिल्म से अपने छोटे बेटे आदित्य ओझा को नायक बनाकर रजतपट पर उतार रहे हैं।राजीव दिनकर भी इस फिल्म के दूसरे प्रमुख कलाकार हैं। यह फिल्म एक प्रेम कहानी होते हुए भी पूरी तरह एक्शन पैक्ड होगी। श्रीओझा का कहना है- ‘‘सुगना’’ भोजपुरी दर्शकों की सोच बदल देगी। यह एक सार्थक और सम्पूर्ण मनोरंजक फिल्म होगी।

मंगलवार, अक्टूबर 12, 2010

पवन -सम्राट की पवन राजा


दे दे पिरितिया उधार , प्रतिज्ञा जैसी सुपर हिट फिल्म दे चुके निर्माता अनिल सम्राट ने पिछले दिनों निर्माण के साथ साथ अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखा और दरार फिल्म का निर्माण किया । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अनिल सम्राट ने अब पवन राजा नाम की एक और फिल्म निर्माण की घोषणा की है। सबसे बड़ी बात तो ये रही की फिल्म का मुहूर्त दस दस दस को दस बजकर दस मिनट पर किया गया। सम्राट फिल्म क्रियेशन्स् के बैनर तलें बनने वाली इस फिल्म की संगीतमय शुरुवात हुईं। इस संगीतमय शुरूआत पर मशहुर गायिका कल्पना की आवाज में फिल्म के लिए आईटम साँग की रिकाडिंग की गई जिसे की विनय बिहारी ने लिखा और धन्नजय मिश्रा ने संगीतबद्ध किया। सम्राट फिल्म क्रियेशन्स् इस फिल्म की निर्माता है वही निर्देशन की कमान विष्णुशंकर ‘‘बेलू’’ के कंधों पर सौपी गई है। फिल्म की कहानी संतोष मिश्रा ने लिखी है। ‘‘पवनराजा’’ की सबसे बड़ी विशेषता इसका नाम है। फिल्म में दो हीरो हैं एक पवन सिंह तो दुसरे अनिल सम्राट। फिल्म के नाम में इन्ही दोनों नामो को शामिल किया गया है। अर्थात पवन सिंह के पवन और अनिल सम्राट के सम्राट यानी रजा। इन दोनों के अलावा फिलहाल इस फिल्म में हॉट गर्ल सुप्रेरणा सिंह नजर आयेगी। फिल्म की संगीतमय शुरूआत पर पूरी टीम को बधाईया देने वाले में निर्माता रामाकान्त प्रसाद, विकास सिंह, निर्देशक अजीत श्रीवास्तव, राहुल दुल्हनिया फेम प्रिर्यदर्शनी सिंह, अभिनेत्री संगीता तिवारी, निर्माता विकास आर्य सहित अनेक जाने माने लोग थे।

शो मैन सुभाष घई की भोजपुरी फिल्म में रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में कई बड़े फिल्मकारों ने कदम रखा है जिनमे दिलीप कुमार, सायरा बानो, एन॰ आर॰ पचीसीया, एकता कपूर, इन्द्र कुमार, दिपक सावंत, भाग्यश्री, महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के बाद हिन्दी सिनेमा जगत के शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई ने भी भोजपुरी सिनेमा के निर्माण में कदम रख दिया है। घई ने अपनी निर्माण कंपनी ‘‘मुक्ता आटर्स् लि॰’’ के बैनर तले ‘‘धर्मात्मा’’ नामक भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है जो बनकर तैयार है और इस दशहरा 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। मुक्ता आर्टस लि॰-सुभाष घई ने ‘‘धर्मात्मा’’ को प्रस्तुत किया हैं। इस फिल्म में भोजपुरिया परदे के मेगा स्टार रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। ‘‘धर्मात्मा’’ द्वारा ये दिखने की कोशिश की गई है कि एक नौजवान युवक जो महात्मा गाँधी के ‘‘अहिंसा’’ आदर्श का पूजारी था, वे कैसे इस भष्ट सिस्टम के हाथों में पड़ ‘‘हिंसा’’ का पथ पकड़कर ‘‘हिंसा’’ का धर्मात्मा बन पड़ता है। फिल्म को प्रकाश जयसवाल ने निर्देर्शीत किया है जो इससे पहले भोजपुरीया पर्दे पर ‘‘तू हमार हऊ’’ व ‘‘पूरब पश्चिम’’ जैसी सफल फिल्में दे चुके है वही हिन्दी परदे पर उन्होंने ‘‘सौदा’’, मार्केट, साजन की बाँहो में जैसी चर्चित फिल्में दी हैं। समाज को मनोरंजन के साथ एक सीख देने की कोशिश कर रही ‘‘धर्मात्मा’’ में रवि किशन की अदाकारा साहिदा रंधावा है वही गौरव घई, मोनालीसा, राजा मुराद, ब्रजेश त्रिपाठी, वल्लभ व्यास, मुस्ताक खान, शबनम कपूर जैसे नामचीन कलाकार अहम् किरदारों में हैं। इस फिल्म की कथा-पटकथा नईम इजाज ने लिखी है वही धासू संवाद सुरेन्द्र मिश्रा के हैं। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके क्लाइमेक्स को बताया जा रहा है जहाँ हिंसा का ‘‘धर्मात्मा’’ बन चुका नायक रवि किशन विधान सभा में घुसकर भष्टाचारी-अपराधिक मंत्री को मौत के घाट उतारता है और हिंसा का राह त्यागता हैं। इस फिल्म को शोलो इंटरटेनमेंट प्रा॰ लि॰ के बैनर तले बनाया गया है वही राजेश कनोज इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। फिल्म में रवि किशन काफी आकर्षक लुक में है और गीतकार विनय बिहारी के लिखे गीत जिसे राजेश गुप्ता ने संगीतबद्ध किया है पर अदाकार सादिक रंधावा के साथ ठुमके लगाते नजर आयेगें।

शनिवार, अक्टूबर 09, 2010

Priyadarshni Singh


Priyadarshni Singh


Priyadarshni Singh


Priyadarshni Singh


Priyadarshani Singh


New look of Rahul Dulhaniya fame Priyadarshni Singh