रविवार, जून 12, 2011

दरोगा जी चोरी हो गइल में दिखेंगे खेसारी व मनोज मिश्र मिहिर


गोरखपुर : शंभू पाण्डेय प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म दरोगा जी चोरी हो गइल में बिहार के भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव व गोरखपुर के स्टार भोजपुरी गायक मनोज मिश्र मिहिर एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। देवरिया जिले के ब्लाक भाटपार रानी अन्तर्गत गांव धरहनियां पाण्डे के रहने वाले शंभू पाण्डे, इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता हैं। जागरण से बातचीत के दौरान पांडे ने बताया कि इस फिल्म में खेसारी लाल और मनोज मिहिर के अलावा विक्रांत सिंह, संदीप मिश्रा, संजय पाण्डेय, आनंद मोहन, अली खान, ब्रजेश त्रिपाठी, प्रीती चौहान, मोनालिसा, शैला शर्मा तथा आस्ट्रेलिया की रहने वाली चांदी परेरा आदि कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। फिल्म में प्रीती चौहान जहां खेसारी लाल की नायिका हैं वहीं मनोज मिहिर का प्यार मोनालिसा से चलता है। संगीतकार हैं अमन श्लोक। गीत लिखे हैं प्यारे लाल कवि और अरविन्द त्रिपाठी ने। इन गीतों को गायेंगे उदित नारायण झा, कुमार शानू, कल्पना, इंदू सोनाली, मुन्नी बदनाम हुई फेम ममता शर्मा, खुश्बू जैन, मनोज मिहिर तथा खेसारी लाल। कहानी शंभू पांडे की है तथा कथा पटकथा व संवाद अरविन्द तिवारी का है। शंभू पांडे ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में शुरू होगी। शंभू पांडे इसके पहले राजेश खन्ना को लेकर हिन्दी फिल्म वफा तथा एक अन्य भोजपुरी फिल्म सांवरिया आई लव यू बना चुके हैं।
courtesy - Shree Dharmendra pandey ji
Dainik Jagran Gorakhpur

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें