मंगलवार, अगस्त 17, 2010

अरे कहीं ये विक्रांत तो नहीं



शीर्षक पढ़कर आप सौंच रहे होंगे की आखिर भोजपुरिया स्टार विक्रांत सिंह के बारे में कहा क्या जा रहा है ? वैसे जो लोग भोजपुरी फिल्मो से ताल्लुक रखते हैं वो समझ ही गए होंगे की विक्रांत सिंह अब रोमांस के साथ साथ जबरदस्त एक्शन भी करने जा रहे हैं। दरअसल विक्रांत भोजपुरी के इकलौते चोकलेटी स्टार माने जाते हैं लेकिन इन दिनों वो फिल्मो में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देने वाले है और यही वजह है की आज भोजपुरी के सभी निर्माता - निर्देशकों में विक्रांत की नाम की चर्चा जोरो में हैं क्योंकि उनका अलग अलग अंदाज़ लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है की किसी ख़ास इमेज में विक्रांत को बांधना ठीक नहीं है। भोजपुरी के प्रसिद्द निर्देशक जगदीश शर्मा की फिल्म कुरुक्षेत्र हो या चर्चित फिल्म गुंडई राज दोनों में ही विक्रांत का लुक अनोखा है। विक्रांत सिंह से जब उनके इस नए लुक के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा की ये सब दर्शको का प्यार और हमारे निर्देशकों का आशीर्वाद है जिसके कारण हमें कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। विक्रांत ने बताया की उनकी आने वाली फिल्मो कुरुक्षेत्र गुंडई राज के अलावा अपने बेगाने व अखाड़ा में भी उनका नया अंदाज़ दर्शको को देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें