बुधवार, अक्तूबर 28, 2009

जलवा ब्रिजेश का




भोजपुरी के चर्चित चरित्र अभिनेता व खलनायक ब्रिजेश त्रिपाठी का जलवा इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म जगत पर छाया हुआ है। आम तौर पर भोजपुरी के किसी अभिनेता की साल में अधिकतम दस से बारह फिल्में ही रिलीज़ होती है लेकिन ब्रिजेश त्रिपाठी की इस साल बारह फिल्मे रिलीज़ हुई है और इतनी ही फिल्में आगामी दो तीन महीनो में रिलीज़ होने वाली है। यही नही ब्रिजेश त्रिपाठी ने बतौर अभिनेता लगभग एक दर्जन फिल्मे पिछले दो महीने में साईंन की है। ब्रिजेश की आने वाली फिल्मो में चर्चित निर्देशक असलम शेख की रविकिशन - जुबेर खान अभिनीत राम अवतार , जीतेश दुबे प्रस्तुत तू ही मोर बालमा एवं मनोज तिवारी अभिनीत एक अनाम फ़िल्म शामिल है। अन्य निर्देशकों में बबलू सोनी की सत्यमेव जयते , राजकुमार आर.पांडे की निरहुआ अभिनीत सात सहेलिया व रविकिशन - पवन सिंह अभिनीत देवरा बड़ा सतावेला शामिल है। निर्मात्री पायल दुबे की फ़िल्म मार देव गोली केहू न बोली में ब्रिजेश एक बार फ़िर रवि - पवन के साथ नज़र आने वाले हैं। इतना ही नही प्रवेश सिप्पी की जगदीश शर्मा निर्देशित फ़िल्म मृत्युंजय , जगदीश शर्मा की कुरुक्षेत्र में भी उनका अंदाज़ लोगो को नज़र आने वाला है। इसके अलावा भी कई फिल्मों में वो अभिनय करते नज़र आने वाले हैं। बहरहाल यह कहा जा सकता है की ब्रिजेश त्रिपाठी के दोनों हाथ इन दिनों फिल्मो से लबालब हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें