शनिवार, जुलाई 18, 2009

बिरहा सम्राट विजय लाल का जलवा



बिरहा गायकी में अपना सिक्का जमा चुके विजय लाल यादव का जलवा इन दिनों मुंबई के उन सिनेमाघरों में छाया हुआ है जहाँ उनकी फ़िल्म बियाह फूल इंटरटेनमेंट चल रही है। उल्लेखनीय है की विजय लाल की फ़िल्म इसी शुक्रवार को मुंबई में रिलीज़ हुई है। फ़िल्म के प्रचार के लिए विजय लाल सिनेमाघरों में जाकर अपने प्रशंशको का मनोरंजन कर रहे हैं। इस काम में फ़िल्म की हिरोइन लवी रोहतगी और गायक सोनू सिंह सुरीला भी उनका साथ दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में अच्छा कारोबार कर चुकी इस फ़िल्म का निर्माण माडर्न म्यूजिक कंपनी के बैनर तले निर्माता अरिमर्दन सिंह व निर्देशक विजेंद्र आकांक्षा ने किया है। बियाह द फूल इंटरटेनमेंट गाँव में शादी वियाह में अड़ंगा लगाने वालो की कहानी पर आधारित है। फ़िल्म के अन्य कलाकारों में प्रसिद्द गीतकार बिपिन बहार , लोकगायक आनंद मोहन, दिवाकर द्वेवेदी आदि हैं। फ़िल्म में लोक गायकों की भरमार है। दिवाकर द्वेवेदी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्द लोक गायक माने जाते हैं। ढेर सारे गायकों को फ़िल्म में शामिल करने के सम्बन्ध में अरिमर्दन सिंह का कहना है की हर गायकों का अपना एक श्रोता वर्ग है, और बिहार यु।पी।में फ़िल्म हिट कराने में इन गायकों का भी अपना एक अहम् योगदान है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें